नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा कोटे के 7 विधायक ले रहे मंत्री पद की शपथ

0
103

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। भाजपा (BJP) कोटे के 7 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। सबसे पहले दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी (BJP MLA Sanjay Saraogi) ने शपथ ली। जीवेश मिश्रा के बाद मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से बीजेपी के विधायक राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि इस विस्तार में कुल 7 नए मंत्री बनाए जा रहे हैं। इनमें रीगा से मोतीलाल प्रसाद (तेली जाति), सिकटी से विजय मंडल (कैवर्त जाति), साहेबगंज से राजू सिंह (राजपूत जाति), जाले से जीवेश मिश्रा (भूमिहार जाति), अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू (कुर्मी जाति), बिहार शरीफ से सुनील कुमार (कुशवाहा जाति) और दरभंगा से संजय सारावगी (वैश्य जाति) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here