सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर गूंजी खुशियां, घर में आई लक्ष्मी… जानिए बेटी के जन्म पर क्या बोले भाई?

0
1881

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में सीमा हैदर और सचिन मीणा जो पाकिस्तान से भारत आने के बाद चर्चा में हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आज यानी (18 मार्च) मंगलवार सुबह 4 बजे सीमा और सचिन के घर एक खुशखबरी आई। सीमा ने एक प्राइवेट अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। सीमा के परिवार के लिए यह खुशी का मौका है और सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने इस बारे में जानकारी दी।

नामकरण के लिए सजेशन की मांग
मिली जानकारी के मुताबिक, एपी सिंह ने कहा कि हमारे लिए यह एक खुशी का अवसर है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम सोशल मीडिया के जरिए लोगों से नामकरण के लिए सजेशन ले रहे हैं।

इसी महीने हुई थी सीमा की गोदभराई
बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म से पहले इस महीने सीमा की गोद भराई की रस्म रबूपुरा, ग्रेटर नोएडा में हुई थी। इस मौके पर सीमा के वकील और मुंह बोले भाई डॉ. एपी सिंह अपनी मां के साथ पहुंचे थे। गोदभराई में महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर इस रस्म को खास बना रही थीं और पड़ोस की महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में रंग भरने का काम किया था।

PUBG गेम के जरिए सचिन से हुई थी दोस्ती
सीमा हैदर और सचिन मीणा की दोस्ती पब-जी गेम के जरिए शुरू हुई थी। दोनों के बीच प्यार बढ़ा और इसके बाद सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ भारत आने का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here