राम कथा संग्रहालय में बनेगा 3D-7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी युक्त हाईटेक म्यूजियम

0
143

देश-दुनिया से प्रभु रामलला के दर्शन को आने वाले राम भक्त और पर्यटक अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र, आदर्शो के साथ-साथ राम मंदिर आंदोलन की गाथा भी जान सकेंगे। इसके लिए राम मंदिर से कुछ ही दूरी पर राम कथा संग्रहालय में एक म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। जिसमे 12 गैलरी दीर्घा होंगी और पांच ऐसी दीर्घा होगीं जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 3D, 7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होंगी।

PunjabKesari

बता दें कि राम कथा संग्रहालय में बनने वाले तीन तल के म्यूजियम में कुल 12 दीर्घा होंगी जिसमे से पांच ऐसी दीर्घा होगीं जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 3D, 7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होंगी। राम मंदिर दर्शन के बाद यहां पहुंचने वाले भक्त और पर्यटक प्रभु श्री राम के जीवन आदर्शो, राम मंदिर आंदोलन सहित इतिहास के बारे में जान सकेंगे। सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह म्यूजियम आधुनिक टेक्नोलॉजी से निर्मित किया जा रहा है।

PunjabKesari

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि म्यूजियम में प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को स्थान दिया जाएगा। यह एक ऐसी दीर्घा भी होगी जो हनुमान जी की होगी। यह दीर्घा एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होगी। इसमें हनुमान जी के त्याग और समर्पण के साथ प्रभु राम के जीवन काल से जुड़े पहलुओं को दर्शाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने आईआईटी चेन्नई को जिम्मेदारी दी है। उन्हें भुगतान भी कर दिया गया है।

म्यूजियम में एक ऐसी दीर्घा बनाई जा रही है जो राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास बताएगी। कानूनी लड़ाई के सारे डॉक्यूमेंट भी इस दीर्घा में रखे जाएंगे। इसे कानूनी दीर्घा कहा जाएगा। इसके साथ ही खुदाई के दौरान जो भी तथ्य मिले थे, उनको भी इसी दीर्घा में रखा जाएगा। इसके साथ राम मंदिर आंदोलन में जिन महान विभूतियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनको अमर रखने के लिए इस कानूनी दीर्घा के बाद जो अगली दीर्घा होगी इन लोगों की कथा या गाथा जो भी योगदान रहा है उसे स्थान दिया जाएगा।

इसके साथ ही साथ राम कथा संग्रहालय के भूतल में एक ऐसा कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभु श्री राम की जीवन लीला और उनके आदर्श के बारे में दर्शाया जाएगा। जिससे जो श्रद्धालु और पर्यटक रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं, दर्शन के बाद या दर्शन के पहले वे म्यूजियम का अवलोकन कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here