IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल

0
21

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत आज यानी 8 मार्च को खिताब जीतने के इरादे से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. साल 2023 में इसी मैदान पर भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली थी. यहीं कुछ हफ्ते पहले इस टूर्नामेंट के सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भी करारी हार के बाद टीम इंडिया लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर थी. इस मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर फैन्स को चिंता है. उनके मन में सवाल है कि कहीं फाइनल मैच में बारिश तो नहीं होगी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया जीत दर्ज कर पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ भारत अब तक नहीं जीता है. इस टूर्नामेंट में कीवी टीम भी भारत की तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सुपर 8 में इंग्लैंड से हार मिली थी, लेकिन सेमीफाइनल में फिन एलन की 33 गेंद में शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. यहां की पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होगी. लाल मिट्टी की सतह पर स्ट्रोक खेलना आसान होता है क्योंकि गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है. इस वजह से यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.

Accuweather ऐप के अनुसार, रविवार यानी 8 मार्च को सुबह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम गर्म व धुंधला रहेगा. दोपहर में तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि शाम को ये घटकर 29 डिग्री हो जाएगा. फाइनल मैच के समय मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है, जबकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here