JAIPUR : जयपुर में गुलाबी रंग से रंगी हथिनी पर फोटोशूट, रूसी फोटोग्राफर के वायरल वीडियो पर विवाद

0
80

जयपुर में एक रूसी फोटोग्राफर द्वारा हाथी को चमकीले गुलाबी रंग में रंगकर किए गए फोटोशूट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.राजधानी जयपुर में एक रूसी फोटोग्राफर द्वारा हाथी को चमकीले गुलाबी रंग में रंगकर किए गए फोटोशूट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. जहां एक और इसे कला का नमूना बताया जा रहा है वहीं वन्यजीव प्रेमी और आम आदमी इसे जानवर के साथ दुर्व्यवहार मान रहे हैं.

बता दें कि हर वर्ष लाखों पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं. जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है. यहां की गुलाबी रंग की बड़ी हवेलियां, किले और महल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं यहां आने वाले पर्यटक किलों में जाने के लिए हाथियों की सवारी भी करते हैं.

रूस से जयपुर घूमने आयी ट्रेवलिंग आर्ट फोटोग्राफर जूलिया बुरूलेवा ने जयपुर में करीब छह हफ्ते बिताए, दुनिया के अनुसार यहां के किले महल और कल्चर उन्हें काफी पसंद आया और इस से उत्साहित होकर उन्होंने सबसे पहले एक मॉडल को तैयार किया और उसके बाद हाथी और मॉडल दोनों को पूरी तरह गुलाबी रंग में रंगकर फोटोशूट किया.

जूलिया ने बताया कि इस फोटोशूट के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा. उन्होंने सबसे पहले जगह तलाशी जहां पर किसी तरह की मनाई ना हो, और अंत में उन्हें यह जगह गणेश मंदिर के पास मिली जहां पर उन्होंने फोटोशूट किया.

विवाद के बाद हाथी के मालिक ने दी सफाई
विवाद बढ़ने पर हाथी के मालिक शादिक खान ने सफाई देते हुए कहा कि ‘चंचल’ नाम की जिस हथिनी का इस्तेमाल किया गया, उसकी उम्र 65 साल थी और वह सवारी के काम में नहीं आती थी. उन्होंने बताया, यह केवल 10 मिनट का शूट था. हमने कच्चा गुलाल लगाया था जिसे तुरंत पानी से धो दिया गया. फरवरी में चंचल का निधन हो चुका है, हम अपने हाथियों को कभी पीड़ा नहीं पहुंचाते.

वहीं इस फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद वन विभाग ने मामले को लेकर जांच करने की बात कही है हालांकि ये वीडियो पुराना बताया जा रहा है लेकिन फिलहाल जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here