LIFESTYLE : क्या पार्टनर को दे देते हैं किसी भी रंग का टैडी, ‘टैडी डे’ पर जानें किस रंग का क्या होता है मतलब?

0
23

टैडी बियर सिर्फ एक क्यूट खिलौना नहीं, बल्कि इमोशन का प्रतीक भी माना जाता है. खास बात यह है कि टैडी बियर का हर कलर अलग-अलग इमोशन और रिश्तों का मैसेज देता है.

वेलेंटाइन वीक में 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टैडी डे प्यार, अपनापन और भावनाओं को जाहिर करने का खास मौका होता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को टैडी बियर गिफ्ट कर अपने दिल की बात कहते हैं. टैडी बियर सिर्फ एक क्यूट खिलौना नहीं, बल्कि इमोशन का प्रतीक भी माना जाता है. खास बात यह है कि टैडी बियर का हर कलर अलग-अलग इमोशन और रिश्तों का मैसेज देता है. ऐसे में टैडी डे पर अगर आप किसी को टैडी देना चाहते हैं तो उसके रंग का मतलब जानना बहुत जरूरी है. चलिए तो आज हम आपको बताते हैं कि किस टैडी के रंग का क्या मतलब होता है.

टैडी बियर का इतिहास और क्यों है यह खास?

टैडी बियर का इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से जुड़ा हुआ है. इसका नाम अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टैडी रूजवेल्ट के नाम पर रखा गया है. कहा जाता है कि एक शिकार यात्रा के दौरान उन्होंने एक भालू को मारने से इनकार कर दिया था. इस घटना पर बने कार्टून से प्रेरित होकर टैडी बेयर अस्तित्व में आया. वहीं धीरे-धीरे यह प्यार, केयर और स्नेह का प्रतीक बन गया. इसके बाद आज यह न सिर्फ बच्चों का पसंदीदा खिलौना है, बल्कि कपल्स के बीच इमोशन जताने का एक खूबसूरत जरिया भी बन चुका है.

टैडी बियर के रंग और उनके मायने

लाल टैडी बियर

लाल रंग प्यार, जुनून और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. अगर आप किसी को लाल टैडी बियर गिफ्ट करते हैं तो इसका मतलब है कि आप उनसे दिल से प्यार करते हैं. बिना शब्दों के आई लव यू करने के लिए यह सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है. वहीं अक्सर कपल्स प्रपोज करने के लिए लाल टैडी चुनते हैं.

गुलाबी टैडी बियर

गुलाबी रंग कोमलता, केयर और रोमांटिक फिलिंग्स को दर्शाता है. यह रंग बताता है कि आप किसी को पसंद करते हैं और उनके लिए आपके मन में सॉफ्ट और प्यारी भावनाएं हैं. नए रिश्तो या क्रश के लिए पिंक टैडी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

पीला टैडी बियर

पीला रंग खुशी, दोस्ती और पॉजिटिविटी का संकेत देता है. ऐसे में अगर कोई आपको पिला टैडी देता है, तो इसका मतलब है कि वह आपको अच्छा दोस्त मानता है या रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहता है. दोस्तों के लिए यह रंग सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है.

नीला टैडी बियर

नीला रंग भरोसे, सच्चे प्यार और स्थिर रिश्ते का प्रतीक है. ब्लू रंग दर्शाता है कि सामने वाला आपको अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानता है और आपके साथ एक भरोसेमंद रिश्ता चाहता है.

सफेद टैडी बियर

सफेद रंग मासूमियत, प्योरिटी और ईमानदारी को दर्शाता है. अगर कोई आपको सफेद टैडी गिफ्ट करता है तो इसका मतलब है कि उसकी भावनाएं सच्ची और साफ है. यह भरोसे और ईमानदारी पर टिके रिश्ते के लिए सही माना जाता है.

ब्राउन टैडी बियर

भूरे रंग का टैडी केयर, मजबूती और सपोर्ट का प्रतीक होता है. यह दर्शाता है कि रिश्ता मजबूत है और मुश्किल वक्त में भी साथ निभाने का भरोसा है.

काला टैडी बियर

काला रंग सीरियसनेस, रहस्य और प्रतिबद्धता को दिखाता है. भले ही यह रंग कम इस्तेमाल होता है, लेकिन इसका मतलब होता है कि सामने वाला आपके रिश्ते को लेकर सीरियस है.

बैंगनी टैडी बियर

बैंगनी रंग खास होने, रॉयल फील और गहराई का संकेत देता है. यह बताता है कि आप सामने वाले के लिए बहुत खास है और आप लोगों का रिश्ता नॉर्मल नहीं है.

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here