Madhya Pradesh News : नर्मदापुरम से दूसरी शादी में रोड़ा बन रही थी बेटी, स्टेशन ले गई मां और ट्रेन के नीचे फेंका! मासूम की मौत

0
20

पुलिस की पूछताछ में अंजू ने बताया कि उसके पहले पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. अंजू दूसरी शादी करना चाहती थी और बच्ची रास्ते का रोड़ा बन रही थी. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी, जब ट्रेन के नीचे एक 8 साल की मासूम बच्ची आ गई थी. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया था. इस खौफनाक वारदात ने ममता जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए थे. 13 दिनों के इलाज के बाद बच्ची की मौत हो गई.

अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना जूर्म कबूल कर लिया. आरोपी मां की पहचान अंजू सिंह राजपूत के रूप में हुई है. उसने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहती थी, लेकिन उसकी बेटी इस प्लान में रोड़ा बन रही थी.

यह घटना मंगलवार (17 मार्च) शाम करीब 7:30 बजे की है. बच्ची अपनी मां के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों करीब 2 से 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर घूमते नजर आए और सब कुछ सामान्य लग रहा था. जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, महिला ने बच्ची को धक्का दे दिया और बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई.

इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया गया. कई दिन तक मौत से जंग लड़ने के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, घायल बच्ची की पहचान 8 वर्षीय युविका राजपूत के रूप में हुई.

इस मामले की जांच कर रहे जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के मुताबिक, यह घटना तमिलनाडु एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुई है. यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. उन्होंने बताया कि महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ करीब 2 से 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी. ट्रेन आने के बाद भी वह वहीं खड़ी रही और जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से गुजरने लगी, उसने बच्ची को धक्का दे दिया, जो सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अुनसार, अंजू पिंक एवेन्यू, मालाखेड़ी में रहती हैं और कृषि विभाग में क्लर्क हैं. पुलिस की पूछताछ में अंजू ने बताया कि उसके पहले पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. अंजू दूसरी शादी करना चाहती थी और बच्ची रास्ते का रोड़ा बन रही थी. पुलिस ने अब आरोपी मां के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here