MAHARASHTRA : फर्जी बाबा अशोक खरात के काले कारमानों में और 2 मामले शामिल! सामने आए नए चौंकाने वाले ये आरोप

0
61

फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जैसे जैसे अशोक खरात के गुनाहों की परतें खुल रही है वैसे वैसे मामला और संगीन होता जा रहा है. पहले से दर्ज रेप, ठगी और उगाही के मामलों में फंसे खरात पर अब दो और नए आरोप लगने का मामला सामने आया है. जांच में पुराने दफ्न मामलों के भी उजागर होने से पूरे मामले ने सनसनी मचा दी है. माना यह जा रहा है कि लोग जो किसी न किसी कारण सामने आने की हिम्मत नहीं कर रहे थे वे सब इस खुलासे के बाद अपनी बात कह रहे हैं.

शुक्रवार 27 मार्च देर रात अशोक खरात के खिलाफ दो और नए मामले दर्ज किए गए हैं. जहां एक मामले में 38 वर्षीय महिला के साथ यौन शोषण का आरोप है, वहीं मामले में दूसरे में एक व्यक्ति के साथ आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इन आरोपों ने पहले से गंभीर आरोपों पर चल रही जांच को और गंभीर बना दिया है.

अहमदनगर जिले के नेवासा निवासी व्यवसायी राजेंद्र भागवत ने आरोप लगाया है कि व्यापार में वृद्धि के नाम पर उसे नकली पत्थर और रत्न देकर अंगूठी बेची गई. शिकायतकर्ता की 20 ग्राम सोने की अंगूठी अपने पास रखकर, पीतल की अंगूठी में पुखराज और हीरे का रत्न बताकर 2 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की गई.

अशोक खरात को 18 मार्च को एक महिला के साथ तीन साल तक रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद कई और शिकायतें सामने आईं और जांच टीम को रोजाना 15 से 20 कॉल मिल रही हैं. एसआईटी ने शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है और मामले की जांच जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here