MP : इकलौती बेटी ने घर में लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, B.sc छात्रा के मौत से सदमे में परिवार

0
36

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मृतका मेडिकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की छात्रा थी. तनाव समेत अन्य कारणों की जांच की जा रही है.मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, परीक्षित बढ़िका की बेटी प्रथा (मृतका) सांईनाथ कॉलोनी की निवासी थी. बुधवार शाम वह घर पर ही मौजूद थी. इसी दौरान उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर थे.प्रथा मेडीकैप्स कॉलेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस के मुताबिक वह नियमित रूप से कॉलेज जाती थी और पढ़ाई कर रही थी. प्रारंभिक जानकारी में किसी प्रकार की शैक्षणिक समस्या सामने नहीं आई है.जांच अधिकारी तनवीर सिंह ने बताया कि प्रथा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करते हैं.

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती पूछताछ में परिवार ने किसी विवाद या आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं दी है.फिलहाल छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस तनाव या अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है. परिजनों के बयान अभी दर्ज होना बाकी हैं, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here