मुल्तानी मिट्टी को साधारण मिट्टी समझने की भूल न करें. आमतौर पर इसका इस्तेमाल चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन मुल्तानी मिट्टी का उपाय आपकी किस्मत भी चमका सकता है.
मुल्तानी मिट्टी को साधारण मिट्टी समझने की भूल न करें. आमतौर पर इसका इस्तेमाल चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए किया जाता है. लेकिन मुल्तानी मिट्टी का उपाय आपकी किस्मत भी चमका सकता है.
मुल्तानी मिट्टी के उपाय
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भले ही चेहरे की सुंदरता बढ़ाने और त्वचा को साफ करने के लिए किया जाता है. लेकिन वास्तु व ज्योतिषीय दृष्टि में मुल्तानी मिट्टी का संबंध केवल सौंदर्य ही नहीं, बल्कि भाग्य को निखारने से भी है.

ज्योतिष में मुल्तानी मिट्टी को पृथ्वी तत्व माना गया है. पृथ्वी तत्व स्थिरता, धैर्य और संतुलन का प्रतीक है. इसलिए इसे घर में रखने से ऊर्जा संतुलित रहती है. इसलिए मुल्तानी मिट्टी को सिर्फ स्किन केयर नहीं, बल्कि एनर्जी बैलेंसिंग के रूप में भी देखा जाता है.
मुल्तानी मिट्टी के उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और ग्रह दोष कम करने के लिए भी मददगार साबित हो सकती है. जानें मुल्तानी मिट्टी के उपाय.
मुल्तानी मिट्टी के उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने और ग्रह दोष कम करने के लिए भी मददगार साबित हो सकती है. जानें मुल्तानी मिट्टी के उपाय.
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, घर में हमेशा तनाव, आर्थिक परेशानी या कामों में बाधा आती है तो घर के मुख्य दरवाजे के पास पानी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर इसका छिड़काव करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर का वातावरण शुद्ध होता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधों से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक होता है. घर पर रखे पौधों में अगर थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी मिला दी जाए तो इससे पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है. आप अपने वर्कप्लेस पर भी रखे पौधों में यह उपाय आजमा सकते हैं.
तनाव और नकारात्मक माहौल में अनिद्रा की समस्या आजकल आम हो गई है. इसके लिए आप बेडरूम में मुल्तानी मिट्टी रखें, इससे मानसिक शांति बढ़ती है और अच्छी नींद आती है.