मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक तरफा प्रेम में युवक ने लड़की को पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी. लड़की की शिकायत पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है.महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एकतरफा प्रेम से परेशान एक युवक ने लड़की को आत्मदाह की धमकी दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. लड़की की शिकायत पर मुलुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.
लड़की मुलुंड में सेल्समैन के रूप में काम करती है. जानकारी के मुताबिक, उसकी पहचान पहले घाटीपाड़ा इलाके में रहने के दौरान 21 साल के पुरब मनोहर गोरे नामक युवक से हुई थी. 2024 में दोनों रिलेशनशिप में थे. हालांकि, बार-बार होने वाले विवादों के कारण दिसंबर 2025 से लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया. इसलिए वह उसके आने-जाने के रास्ते पर हमेशा पीछा करता था.

बता दें कि बुधवार को जब वह काम के लिए घर से निकली तो पुरब मनोहर गोरे उसके शॉप के बाहर आया. उसने उससे बात करने की कोशिश की. लड़की के मना करने पर उसने उसका हाथ पकड़ा और उसे मुलुंड रेलवे स्टेशन ले गया. वहां उसने लड़की का मोबाइल चेक किया. उसके बाद उसने अपनी जेब से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और अपने ऊपर डालकर धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं रही तो वह खुद को जला लेगा. लड़की के शोर मचाते ही लोगों के इकट्ठा होते देख वह वहां से भाग गया.
लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

