NATIONAL : भाई ने खोली खिड़की तो उड़ गए होश, एक ही साड़ी से पंखे पर लटके मिले दीदी-जीजा के शव

0
94

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पति-पत्नी के शव एक ही पंखे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात कही है और किसी को परेशान न करने की अपील की है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सोमवार को एक दंपति के शव घर के कमरे में पंखे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, दोनों ने आत्महत्या की है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें महिला ने लिखा है कि वो दोनों अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं और किसी को परेशान नहीं किया जाए.

यह घटना चिल्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव की है. मृतकों की पहचान रोहित विश्वकर्मा (27) और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा (23) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही साड़ी के सहारे छत के पंखे से लटके पाए गए.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना का खुलासा सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब दंपति के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो रोहित के छोटे भाई को शक हुआ. उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों को फंदे से लटका पाया और तुरंत परिवार वालों को सूचना दी.

परिजनों ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि नीचे की मंजिल पर रोहित के पिता और भाई रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here