NATIONAL : इंदौर में आधी रात को पैनिक… किल्लत के डर से लोगों ने फुल करा लीं गाड़ियों की टंकियां, पेट्रोल पंपों पर लगा हुजूम

0
47

इंदौर में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. सोशल मीडिया पर फैली एक गलत खबर के बाद शहर के तीन दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. लोग इस कदर पैनिक हुए कि रात के अंधेरे में ही अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए पंप कर्मियों से उलझते नजर आए.

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मंगलवार को अचानक पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने शहर में हलचल पैदा कर दी. किल्लत की आशंका के चलते शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर देखते ही देखते वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं. हालात यहां तक पहुंच गए कि कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत आ गई और लोग बंद पंपों के बाहर भी इंतजार करते देखे गए.

दरअसल, सोशल मीडिया और वॉट्सएप ग्रुप्स पर यह खबर फैल गई कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की सप्लाई बाधित हो सकती है. इस आशंका के चलते लोग काम-धंधा छोड़कर पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े. जल्दबाजी में लोगों ने न सिर्फ अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराईं, बल्कि अतिरिक्त डिब्बों में भी ईंधन भरने की कोशिश की, जिससे अव्यवस्था फैल गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने साफ किया कि इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है.भीड़भाड़ से दूर जाना है तो MP के इन 5 हिल स्टेशनों की करें सैर, ट्रेकिंग से लेकर आध्यात्मिक शांति तक सब कुछ है यहां (Photo- Adobe stock)
शिमला-मनाली भूल जाएंगे! अगर घूम लीं MP की ये 5 ऑफबीट जगहें
उन्होंने बताया कि जिले के मुख्य डिपो में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है. टैंकरों के माध्यम से डीलर्स को लगातार सप्लाई की जा रही है. जिन पंपों पर स्टॉक कम हुआ है, वहां रात में ही टैंकर पहुंच जाएंगे और सुबह से व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहेगी.

इंदौर कलेक्टर और जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग सोशल मीडिया के जरिए पेट्रोल की कमी की अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here