NATIONAL : जो सबको मान्य होगा’, BJP ने बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर साफ किया स्टैंड

0
37

बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल का कहना है कि नीतीश कुमार का बिहार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आगे जो भी मुख्यमंत्री होगा, उन्हें भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिलेगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा से आगे की राजनीति करेंगे. बहुत जल्द वे सीएम पद को छोड़ने वाले हैं. ऐसे में बिहार में एक नई सरकार का गठन होगा. नया मुख्यमंत्री मिलेगा. विभागों का बंटवारा होगा. इन सबके बीच लगातार बिहार में सबसे अधिक किसी चीज की चर्चा हो रही है तो वह मुख्यमंत्री को लेकर है. कई नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी की ओर से एक बार फिर प्रतिक्रिया आई है.

नाम को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं: बीजेपी
गुरुवार (19 मार्च, 2026) को बयान जारी करते हुए बिहार बीजेपी के प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद के अगले सीएम के नाम की तेज हुई चर्चा पर कहा, “एनडीए में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है. यह एनडीए में चर्चा का विषय भी नहीं है.”

प्रेम रंजन पटेल ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री का नाम एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा… जो सबको मान्य होगा. यह विषय एनडीए के लिए चर्चा का केंद्र नहीं हो सकता है.”

आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के बड़े नेता हैं और नए मुख्यमंत्री के नाम में उनकी भी सहमति ली जाएगी यह भी सत्य है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है. आगे जो भी मुख्यमंत्री होगा, उन्हें भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन मिलेगा.

बिहार बीजेपी के नेता ने कहा कि एनडीए के लक्ष्य भारत को विकसित देश और बिहार को विकसित राज्य बनाना है, हम सभी को मिलकर इसके लिए काम करना होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन काफी पुराना है, हम लोग वर्षों साथ चले हैं और अब हम लोगों को इसकी आदत हो गई है. इसलिए नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जब जरूरत होगी, एनडीए का नेतृत्व सामूहिक रूप से तय कर लेगा.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में ‘चीफ कॉपी एडिटर’ के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here