National : ‘पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं’, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

0
22

आज ईरान-अमेरिका-इजरायल जंग का 16वां दिन चल रहा है. ये जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी और अब तक बहुत तेजी से बढ़ चुकी है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने पहली बार पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ब्लॉक रखने का लेवर इस्तेमाल होता रहेगा. उन्होंने ईरान के पड़ोसी देशों से अपील की कि वो अमेरिकी मिलिट्री बेस बंद करें और हमलों का जवाब देते रहें. ये उनका पहला बयान था, जो स्टेट टीवी पर पढ़ा गया.

ट्रंप ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि ‘हमने जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ.’ उन्होंने दुनिया के देशों (ब्रिटेन, फ्रांस, चीन आदि) से अपील की कि वो वॉरशिप्स भेजकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित रखें और अमेरिका कोऑर्डिनेट करेगा. ट्रंप ने खार्ग आइलैंड (ईरान का मुख्य ऑयल एक्सपोर्ट हब) पर US हमले का फुटेज जारी किया और कहा कि अगर ईरान शिपिंग रोकेगा तो ऑयल साइट्स पर और हमले होंगे.

US ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर बड़े हमले किए, जहां से ईरान का ज्यादातर क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट होता है. पेंटागन ने कहा कि मिलिट्री टारगेट्स तबाह हुए हैं. ईरान ने जवाब में गल्फ देशों (UAE, सऊदी अरब, कतर) पर ड्रोन-मिसाइल अटैक्स किए, जिसमें UAE के फुजैराह पोर्ट के पास हमले रिपोर्ट हुए. ईरान ने UAE को चेतावनी दी कि उनके पोर्ट्स और ‘अमेरिकी हाइड आउट्स’ टारगेट हो सकते हैं.

ट्रैफिक बहुत कम है, लेकिन ईरान ने भारतीय LPG जहाजों (शिवालिक और नंदा देवी, कुल 92,700 टन) को गुजरने की इजाजत दी. ये जहाज मुंद्रा और कांडला जा रहे हैं और 2-3 दिन में पहुंचेंगे. ईरानी राजदूत ने कहा, ‘भारत हमारा दोस्त है, इसलिए सुरक्षित रास्ता दिया.’ लेकिन ईरान का दावा है कि स्ट्रेट सिर्फ दुश्मन (US-इजरायल) जहाजों के लिए बंद है, बाकी के लिए खुला है.

लेबनान में लाखों लोग बेघर हुए

इराक में US एम्बेसी कंपाउंड पर हमला हुआ, जहां स्मोक और ब्लास्ट रिपोर्ट हुए. ईरान बैक्ड मिलिशिया ने जिम्मेदारी ली. US ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नागरिकों पर हमले होंगे. इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह पर स्ट्राइक्स बढ़ाए, जिसमें दक्षिणी और पूर्वी इलाकों (अल-शहाबिया, तमनीन अल-तहता) में दर्जनों मौतें हुईं. हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, लेबनान में कुल मौतें 500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, लाखों बेघर हो गए हैं.

US-इजरायल हमलों से ईरान में 1,444 से ज्यादा मौतें और 18,551 से ज्यादा लोग घायल हैं. मुज्तबा खामेनेई की सेहत पर अफवाहें थीं, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इनकार किया और कहा कि वो ‘सुरक्षित और स्वस्थ’ हैं. कुछ क्लेरिक्स ने उनकी लीडरशिप पर सवाल उठाए, लेकिन वो स्टेटमेंट जारी कर चुके हैं. इस जंग की वजह से तेल कीमतें 23% तक बढ़ चुकी हैं. UN ने चेतावनी दी कि होर्मुज बंद रहने से खाद्य कीमतें और महंगाई बढ़ेगी. भारत के लिए LPG सप्लाई बहाल हो रही है, लेकिन रिस्क बरकरार है. ये जंग अभी तेज है, कोई जल्दी खत्म होने के संकेत नहीं. ईरान ने कहा कि ‘शर्तें नहीं मानेंगे तो लड़ाई जारी रहेगी.’

रूस के तेल की खरीद पर अमेरिका की विशेष छूट
अमेरिका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि इस फैसले का मकसद ईरान युद्ध के कारण अस्थिर हुए वैश्विक बाजार को संभालना है.

ईरान की कड़ी चेतावनी

ईरान ने भी साफ चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे या बंदरगाहों पर जरा सा भी हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों को आग के हवाले कर देगा. ईरानी सैन्य प्रवक्ता के अनुसार जवाबी कार्रवाई में उन सभी तेल और गैस प्रणालियों को निशाना बनाया जाएगा जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को फायदा मिलता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here