NATIONAL : मां बनी हैवान, 4 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर की हत्या… शव को घर के पीछे दफनाया

0
37

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में एक महिला ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को दफना दिया. वहीं जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो महिला ने उन्हें भी गुमराह किया और कहा कि उसका अपहरण कर लिया गया है.

झारखंड के सरायकेला-खरसावां ज़िले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक चार साल की बच्ची का उसकी मां ने गला घोंटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. चांडिल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के बाद मां को सोमवार को गिरफ़्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. जांच अधिकारियों से महिला ने कह दिया कि उसका अपहरण कर लिया गया है. मैं उसे खुद भी कई दिनों से खोज रही हूं.मां के इस दावे से इलाके में तनाव फैल गया. जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया. जांच के दौरान अधिकारियों को मां के दावों पर शक हुआ. पुलिस ने बताया कि बाद में बच्ची का शव परिवार के घर के पीछे से बरामद किया गया.

शव मिलने के बाद मां इलाके से भाग गई थी, लेकिन बाद में उसे ढूंढ़कर गिरफ़्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है. जब मां की मानसिक स्थिति के बारे में पूछा गया, तो पुलिस ने कहा कि उसमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई स्पष्ट समस्या नहीं दिखाई दी.

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची की मां अक्सर उससे मारपीट करती थी. इसको लेकर कई बार उसको समझाया भी गया था. साथ ही उसकी पड़ोसियों से भी ज्यादा नहीं बनती थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here