NATIONAL : वाराणसी में बंधक बनाकर छात्रा से दो दिन तक रेप, परिवार को खत्म करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0
29

नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि रॉबिन यादव नाम के युवक ने दो दिन बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नाबालिग छात्रा से हथियार के दम पर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, आरोपी छात्रा को धमकी देकर उसके साथ रेप किया और दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा. फिलहाल इस मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उसे हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला वाराणसी चोलापुर थाना अंतर्गत सिंधोरा बाजार से सामने आया है. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, यह घटना 13 मार्च 2026 की है, जब एक नाबालिग छात्रा से रॉबिन यादव नाम के युवक ने दुष्कर्म किया. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दो दिन तक बंधक बनाए रखा.

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा को रॉबिन यादव नामक युवक द्वारा 2 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया कि वह किसी को यह बात बताएगी तो उसे और उसके परिवार को खत्म कर दिया जाएगा. छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की लिखित शिकायत निकटतम थाने पर दी, इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वहीं इस मामले में कार्रवाई को लेकर जब एबीपी न्यूज ने डीसीपी प्रमोद कुमार से सवाल किया तो उनका कहना है कि छात्र द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है, और उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल इस मामले में बड़ी बात यह है कि पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है. पुलिस छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों के साथ-साथ हर पहलुओं की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here