NATIONAL : सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की बालिका टीम स्व० विनोद नेमी स्मृति सिनियर राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के फाइनल में ।

0
29

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की इसी टीम ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुये 69 वीं जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण एवं सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण भी जीता है।
डी पी एस की यही टीम सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भी भाग ले चुकी है।

सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की बालिका टीम ने जांजगीर में दिनांक 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित स्व० विनोद नेमी स्मृति सिनियर राज्य स्तरीय आमंत्रण बास्केटबाॅल प्रतियोगिता के फायनल में प्रवेश किया । उन्होंने सेमीफाइनल में भिलाई की टीम को 64-26 अंको से परास्त किया । सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी टीम की और से टीम की कप्तान और रेवाडिह वार्ड की अंजली कोडापे ,अदिति कोडापे ,रूमी कोनवर ,अंजनी ,काम्या झा ,आर्या विजय अवारे प्रेरणा रामटेके,प्राची सिंह ,मुग्धा राजगुरू,अनुष्का बेनर्जी ने सेमीफाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में कोरबा जिला टीम को 29-04 अंको से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव की टीम इस प्रकार है :- अंजली कोडापे (कप्तान ),अंजनी, रूमी कोनवर ,काम्या झा ,प्राची सिंह ,आर्या विजय अवारे , अदिति कोडापे, नंदनी माधो प्रधान ,अनुष्का बेनर्जी ,मुग्धा राजगुरू,प्रेरणा रामटेके, भावना बैरवा,टीम की कोच अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राधा राव । कालवा राधा राव छत्तीसगढ़ की एकमात्र महिला है जो छत्तीसगढ़ सरकार से उत्कृष्ट खिलाडी अवार्ड से सम्मानित है,अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक ,वर्ल्ड एसोसिएशन आफ कोचेस से फीबा लेवल वन कोच,भारतीय टीम की चयनकर्ता ,खेलों के द्वारा समाज सेवा के लिए दिल्ली स्टार अवार्डी है । ये सभी खिलाड़ी रेवाडिह स्थित सर्वज्ञ राव बास्केटबाल एकेडमी राजनांदगांव में नियमित अभ्यास करते हैं । ये सभी खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में अध्ययनरत है । दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की इसी टीम ने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुये 69 वीं जुनियर स्कूल नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण एवं सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण भी जीता है।
डी पी एस की यही टीम सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इंविटेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भी भाग ले चुकी है।

हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here