NATIONAL : साढ़े तीन साल पहले की लव मैरिज, पुराने प्रेमी संग होटल पहुंची पत्नी… पति ने कमरा नंबर 302 में रंगे हाथ पकड़ा

0
58

अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला अपने पुराने प्रेमी के साथ एक होटल में पहुंच गई. पति ने दोनों को बाइक पर जाते देख पीछा किया और होटल के कमरा नंबर 302 तक पहुंच गया. पुलिस को सूचना देने पर दोनों को होटल से पकड़कर थाने लाया गया. महिला पहले ही पति पर दहेज और मेंटेनेंस का मुकदमा दर्ज करा चुकी है.

अलीगढ़ में रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले पति-पत्नी की कहानी अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है. पति का आरोप है कि जिस पत्नी के लिए उसने परिवार और समाज की परवाह नहीं की, वही पत्नी शादी के बाद भी अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आ गई और उसी के साथ अंतरंग संबंध बना रही है.

बताया जाता है कि मामला उस समय अचानक सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देख लिया. उसे शक पहले से था, लेकिन उस दिन जो उसने देखा, उसने उसके संदेह को और गहरा कर दिया. पति चुपचाप दोनों के पीछे लग गया. पीछा करते-करते वह रामघाट रोड स्थित एक होटल तक पहुंच गया. आरोप है कि दोनों होटल में दाखिल हुए और वहां कमरा नंबर 302 लिया. इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो पति का दावा है कि दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में थे. इसके बाद पूरे मामले ने अचानक तूल पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक यह मामला बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले आकाश कुमार और अलीगढ़ के चंदनिया इलाके की रहने वाली महिला से जुड़ा है. करीब साढ़े तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन समय बीतने के साथ रिश्ते में दरार आने लगी. पति आकाश का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी का संपर्क उसके पुराने परिचित युवक मृदुल से बना रहा. आकाश का कहना है कि कई बार उसने पत्नी को फोन पर किसी से लगातार बात करते देखा. जब उसने इस बारे में पूछा तो पत्नी हर बार यही कहती रही कि उसका किसी से कोई संबंध नहीं है. लेकिन पति को धीरे-धीरे शक होने लगा कि बात कुछ और है.

समय के साथ यह शक घर के अंदर विवाद का कारण बन गया. पति के मुताबिक उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले. इसी बीच नवंबर महीने में पत्नी अपने मायके चली गई. इसके बाद दोनों के बीच दूरी और बढ़ गई. आकाश ने बताया कि हाल ही में वह अपनी बहन के यहां किसी काम से अलीगढ़ आया हुआ था. इसी दौरान वह शहर में घूम रहा था, तभी उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी. पत्नी अकेली नहीं थी. वह एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी. पति का कहना है कि वह युवक मृदुल था, जिससे उसकी पत्नी पहले भी संपर्क में रहती थी. यह देखते ही आकाश ने चुपचाप दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया.

आकाश के अनुसार बाइक सीधे रामघाट रोड की ओर गई और एक होटल के सामने रुक गई. दोनों होटल के अंदर चले गए और वहां कमरा बुक कराया. बताया जाता है कि होटल के रजिस्टर में पहचान के लिए आधार कार्ड भी जमा कराया गया और कमरा नंबर 302 दिया गया. पति ने यह सब दूर से देखा और तुरंत पुलिस को सूचना देने का फैसला किया. आकाश ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके पूरी जानकारी दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम के साथ आकाश भी होटल के अंदर गया और तीसरी मंजिल पर कमरे तक पहुंचा. दरवाजा खटखटाने के बाद जब कमरा खुला तो वहां मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई. पति का आरोप है कि कमरे के अंदर दोनों मौजूद थे और अचानक पुलिस को देखकर घबरा गए. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और फिर उन्हें अपने साथ थाने ले गई. होटल स्टाफ से भी कमरे की बुकिंग और दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली गई.

इस मामले को और पेचीदा बनाता है वह मुकदमा, जो पत्नी ने पहले ही पति के खिलाफ दर्ज कराया हुआ है. पत्नी ने आकाश पर दहेज और मेंटेनेंस का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि शादी में उसके परिवार की ओर से काफी खर्च किया गया था. वहीं आकाश इन आरोपों को पूरी तरह झूठा बता रहा है. उसका कहना है कि यह प्रेम विवाह था और दहेज जैसी कोई बात ही नहीं थी. आकाश का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से वह लगातार मानसिक तनाव में था. उसे लगता था कि पत्नी उससे कुछ छिपा रही है, लेकिन उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं था. होटल की इस घटना के बाद उसे लगा कि उसका शक सही था.

क्वार्सी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. रामघाट रोड के होटल में हुई इस घटना के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. एक ओर प्रेम विवाह के बाद टूटते रिश्ते की कहानी है, तो दूसरी ओर दहेज और मेंटेनेंस के आरोपों का विवाद भी जुड़ा हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here