NATIONAL : 22 साल का बॉयफ्रेंड और 35 की महिला! 13 साल बड़ी गर्लफ्रेंड का कंबल से दबाया मुंह, हाथ-पांव बांधकर बेड में छिपाई लाश

0
143

दिल्ली के मंगोलपुरी में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी महिला मित्र के हाथ पैर बांधे, फिर कंबल से मुंह दबा दिया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी. इसके शव को बेड बॉक्स में बंद कर दिया. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 22 साल के बॉयफ्रेंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, ​7 अप्रैल को मंगोलपुरी थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पत्थर मार्केट स्थित उस इमारत की तीसरी मंजिल पर पहुंची, जहां अमरजीत नाम का व्यक्ति पीजी चलाता है. ​वहां एक कमरे में रखे डबल बेड के बॉक्स को जब खोला गया, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. अंदर एक महिला की लाश ठूंसी हुई थी. महिला के माथे पर चोट के निशान मिले, हाथ-पांव बंधे थे और गले पर भी निशान मिले.

​जांच में मृतका के गले पर गला घोंटने के निशान और माथे पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं. साथ में हाथ पांव भी बंधे मिले थे.

​फॉरेंसिक जांच
क्राइम टीम और एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटा लिए हैं.

​विक्टिम की पहचान
मृतका की पहचान मंगोलपुरी की ही रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई है.

​पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी. 7 अप्रैल को शाम करीब 4:30 बजे वह शख्स और महिला इस पीजी में आए थे. करीब एक घंटे बाद जब आरोपी अकेला कमरे से बाहर निकला, तो पीजी मालिक को कुछ शक हुआ. उसने तुरन्त पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने जब कमरे की जांच की और बेड को खोला तो दंग रह गई, अंदर महिला के शव को रखा गया था.

​मंगोलपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. आरोपियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब तक तीन आरोपियों ​सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक को गिरफ्तार किया है.

​फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या की वजह तलाश रही है. आशंका इस बात की भी है कि कहीं महिला का यौन शोषण तो नही किया गया. इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here