NATIONAL : BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- ‘नाराज फूफा’

0
68

पी. चिदंबरम ने पिछले दो-तीन BRICS सम्मेलनों से भारत को हुए ठोस लाभ पर सवाल उठाए. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके रवैये की तुलना ‘नाराज फूफा’ से की.

भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन 2026 से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम के बयान पर सियासत गरमा गई है. चिदंबरम ने हाल के BRICS सम्मेलनों से भारत को मिले ठोस लाभ पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पिछले दो-तीन सम्मेलनों से कोई महत्वपूर्ण या ठोस नतीजा नजर नहीं आया.

आगामी BRICS सम्मेलन के संदर्भ में चिदंबरम ने कहा कि भारत कई बहुपक्षीय संगठनों का हिस्सा है. इनमें BRICS के अलावा शंघाई सहयोग संगठन (SCO), G20 और QUAD शामिल हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इन संगठनों से भारत को आखिर क्या ठोस फायदा मिल रहा है.चिदंबरम के बयान पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

BJP ने ‘नाराज फूफा’ कहकर कांग्रेस पर साधा निशाना

चिदंबरम के बयान पर BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस के रवैये की तुलना ‘नाराज फूफा’ से की. भंडारी ने कहा कि यह ऐसा रवैया है, जिसमें व्यक्ति हमेशा नाराज रहता है. उन्होंने कहा कि जब भारत में BRICS शिखर सम्मेलन हो रहा है, तब कांग्रेस उसी ‘नाराज फूफा’ की तरह इसका विरोध कर रही है. उनके मुताबिक, कांग्रेस जानती है कि जब भी देश तरक्की करता है और भारत का गौरव बढ़ाने वाली कोई बात होती है, कांग्रेस उसका विरोध करती है.

‘कांग्रेस को राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद नहीं’

प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अब यह एहसास होने लगा है कि शायद वे अपनी जिंदगी में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते नहीं देख पाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को कभी BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने का मौका नहीं मिलेगा. भंडारी ने कहा कि कांग्रेस को FOMO यानी Fear Of Missing Out हो रहा है. उनके मुताबिक, पी. चिदंबरम का बयान राहुल गांधी के कहने पर ‘नाराज फूफा’ वाला रवैया दिखाता है.

BJP बोली- इसी सोच ने कांग्रेस को विपक्ष में रखा

BJP प्रवक्ता ने कहा कि यही सोच कांग्रेस को विपक्ष में रखने का कारण बनी हुई है और आगे भी उसे विपक्ष में बनाए रखेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत की उपलब्धियों और देश का गौरव बढ़ाने वाले आयोजनों का समर्थन करने के बजाय उनका विरोध कर रही है.

चिदंबरम ने BRICS के फायदे पर उठाए सवाल

इससे पहले चिदंबरम ने हाल के BRICS सम्मेलनों से भारत को मिले ठोस लाभ पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पिछले दो-तीन सम्मेलनों से कोई महत्वपूर्ण या ठोस नतीजा नजर नहीं आया. आगामी BRICS सम्मेलन के संदर्भ में चिदंबरम ने कहा कि भारत कई बहुपक्षीय संगठनों का हिस्सा है. इनमें BRICS के अलावा शंघाई सहयोग संगठन (SCO), G20 और QUAD शामिल हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि इन संगठनों से भारत को आखिर क्या ठोस फायदा मिल रहा है.

‘पिछले दो-तीन सम्मेलनों से ठोस फायदा नहीं दिखा’

चिदंबरम ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, “मुझे नहीं पता कि कितने राष्ट्रपति और कितने प्रधानमंत्री आ रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि पिछले दो-तीन BRICS सम्मेलनों से कोई ठोस लाभ या ठोस नतीजे मिले हैं.” उन्होंने आगे कहा कि भारत BRICS, SCO, G20 और QUAD का हिस्सा है, लेकिन इन संगठनों से देश को क्या लाभ मिल रहा है, यह उन्हें दिखाई नहीं देता. चिदंबरम के मुताबिक, पिछले दो-तीन सम्मेलनों में उन्हें कोई खास फायदा नजर नहीं आया, जबकि इससे पहले हुए BRICS सम्मेलनों से कुछ ठोस लाभ मिले थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here