आज हिंदू महासभा भवन, नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी ने सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए श्रीमती अपर्णा यादव जी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।
भेंट के दौरान लगभग दो घंटे तक राष्ट्र, धर्म एवं समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक चिंतन-विमर्श हुआ। इस चर्चा में समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका तथा संस्कारयुक्त सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि श्रीमती अपर्णा यादव जी एक धर्मनिष्ठ, संस्कारी एवं सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित महिला हैं, जो समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि श्रीमती अपर्णा यादव जी जब भी दिल्ली आती हैं, स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से आशीर्वाद लेना नहीं भूलतीं, और स्वामी जी भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य एवं अपनी संतान के समान स्नेह प्रदान करते हैं।
अंत में श्रीमती अपर्णा यादव जी ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा आशीर्वाद लेकर प्रस्थान किया।


