NATIONAL : आयुष्मान सारथी लॉन्च: वाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

0
146

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम लोगों तक बेहतर और सरल स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं को लॉन्च किया। इनमें आयुष्मान भारत के लिए आयुष्मान सारथी नामक चैटबॉट, राष्ट्रीय एम्बुलेंस सर्विस गाइडलाइंस, 2030 तक मातृ व नवजात के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करने लिए सुमन रोडमैप व समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कल्याण और एनिमिया मुक्त भारत अभियान प्रमुख हैं।

इन योजनाओं को लॉन्च करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ्य भारत का निर्माण अहम कड़ी है। आयुष्मान सारथी नामक व्हाट्सएप चैटबाट, स्वास्थ्य भारत के लाभार्थियों को सरकारी दफ्तरों में जाए बिना या हेल्पलाइन पर काल किए बिना प्रमुख सेवाओं तक चौबीसों घंटे पहुंच प्रदान करेगा। यह व्हाट्सएप के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना की सेवाओं तक सुरक्षित और रीयल-टाइम पहुंच प्रदान करता है।

इसका उपयोग योजना के तहत अपनी पात्रता जांचने, आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने और डाउनलोड करने, ई-केवाईसी पूरा करने, आधार लिंक करने, अपना पीएम-जेएवाई कार्ड लाक या अनलाक करने और 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड से संबंधित सेवाओं के लिए कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here