NATIONAL : इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का पाग पहनाकर स्वागत,

0
36

संसद में मॉनसून सत्र चल रहा है. इस दौरान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान आज यानी सोमवार, 27 जुलाई को पहली बार संसद पहुंचे हैं. परिसर में पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी और एनडीए सांसदों ने मकर द्वार पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान नेताओं ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. वहीं, बीजेपी नेता और लोकसभा सांसद संजय जायसवाल ने धर्मेंद्र प्रधान को पाग पहनाया.

धर्मेंद्र प्रधान के आने से पहले बीजेपी सांसद मकर द्वार पर जमा हुए और उनके स्वागत का इंतजार करने लगे. जैसे ही वे संसद परिसर में दाखिल हुए, पार्टी के साथियों ने उन्हें अंदर तक पहुंचाया, उनका अभिवादन किया और एकजुटता दिखाते हुए उन्हें एक खास टोपी भी भेंट की.

धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने के बाद विपक्ष ने भी तुरंत प्रतिक्रिया किया. प्लेकार्ड और नारों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसदों ने ‘शिक्षा चोरी’ के नारे लगाए.

NEET विवाद के बाद देश में पेपर लीक रोकने वाले कानून को और सख्त बनाने के मकसद से लाए जा रहे ‘पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ पर संसद में चर्चा की तैयारी के बीच विपक्ष और NDA के बीच हंगामा हुआ.

धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और कथित NEET पेपर लीक को लेकर हो रहे देशव्यापी विरोध का फायदा उठाने की कोशिश करने वाली ‘राष्ट्र-विरोधी ताकतों’ को रोकने के लिए लिया गया.

लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच एनडीए के किसी सीनियर मंत्री का इस्तीफा देना एक दुर्लभ घटना थी.
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेतृत्व वाले आंदोलन की मुख्य मांग थी और यह इस्तीफा प्रदर्शनकारियों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत के तीसरे दौर से कुछ घंटे पहले ही आया.

यह भी पढ़ें’पीएम नरेंद्र मोदी क्लॉक्ड इट’.. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने Gen Z वाली भाषा से एंटी पेपर लीक कानून की कर दी तारीफप्रधानमंत्री को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना पड़ेगा: पेपर लीक पर चर्चा में बोलीं प्रियंका गांधीकभी राहुल को कहा ‘टपोरी’ तो कभी 1947 की आजादी को ‘भीख’ बताया… कंगना के बयानों पर कब-कब हुआ बवालट्रेंडिंग न्यूज़एक दिन में रोटी कितनी खानी चाहिए? एक्‍सपर्ट ने बताया एक रोटी में कितनी कैलोरी होती हैबर्थडे पार्टी से हंसते-खेलते लौटे बच्चे, पलभर में बिखर गया पूरा परिवार; काल के गाल में समा गए 4 लोगजयपुर एयरपोर्ट पर ‘लैंड’ हुआ घायल ग‍िद्ध, दो द‍िन बाद भरी उड़ान; खराब मौसम के कारण भटक गया था रास्‍ताचीन बना रहा अपना विशालकाय सूरज, 10 करोड़ डिग्री की ऊर्जा पैदा करेगा, महाशक्तिशाली चुंबक से चलेगाराजस्थान में आज से 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD की नई भव‍िष्‍यवाणी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here