NATIONAL : एयरलाइन की क्रू मेंबर से दोस्त ने की रेप की कोशिश, ऑफिस के काम से गए थे देहरादून

0
64

गुरुग्राम में एक महिला क्रू मेंबर के साथ उसके सहकर्मी संजीव द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता के अनुसार, देहरादून से कार्यस्थल वापसी के दौरान थकान होने पर उन्होंने सेक्टर 29 के एक होटल में कमरा लिया. वहां आरोपी ने दरवाजा लॉक कर अभद्रता की और दरिंदगी की कोशिश की. पीड़िता के शोर मचाने पर होटल स्टाफ ने उसे बचाया. सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है.

गुरुग्राम में क्रू मेंबर के साथ उसी के साथी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 7 फरवरी को ऑफिस के काम से देहरादून अपने साथी के साथ गई थी. वापसी पर साथी ने कार को 250 किलोमीटर गलत दिशा में चला दिया. जिसके चलते वह किसी तरह से बुलंदशहर पहुंचे. वहां पहुंच कर उन्होंने एक होटल में खाना खाया. कुछ देर आराम करने के बाद वह वापसी के लिए चल दिए.

थकान होने के कारण उसने गुरुग्राम में ही रुकने का मन बनाया और सेक्टर 29 सिथित होटल में कमरा बुक किया. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसके साथी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसे भी होटल में बुक किए गए कमरे में रुकने को कहा. जब साथी कमरे में आया तो कुछ समय बाद उसने कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया. कुछ ही देर बाद साथी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी. यहां तक कि उसके कपड़े उतारने का प्रयास भी किया. जब लड़की ने शोर मचाया तो होटल स्टाफ ने पहुंच कर उसे चंगुल से बचाया.

पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 29 में संजीव के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस ने अभी साथी को गिरफ्तार नहीं किया है. वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here