NATIONAL : गुरुग्राम में थार का कहर! दादा और 2 मासूम नातियों को कुचला… तीनों की हुई मौत

0
59

गुरुग्राम में एक थार ने दादा और उसके 2 मासूम नातियों को कुचल दिया. जिससे तीनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. फिलहाल पुलिस ने थार जब्त कर ली और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.गुरुग्राम में पटौदी के खोड गांव में एक तेज़ रफ़्तार थार गाड़ी ने दो लड़कों और उनके दादा को कुचल दिया. जिससे 8 साल के ज़ायेद खान और 10 साल के ईशान की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनके दादा, 53 साल के सुभाष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

मृतक राजस्थान के भिवाड़ी के मिल्कपुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस के अनुसार सुभाष अपने दो नातियों के साथ अपने भाइयों से मिलने खोड गांव के पास लोकरा रोड पर आए थे. शुक्रवार रात करीब 11 बजे जब वह दोनों लड़कों के साथ घर लौट रहे थे, तभी एक महिंद्रा थार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. जिससे वे टक्कर वाली जगह से कई फीट दूर जा गिरे.

हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वहीं गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थार को जब्त कर लिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने थार गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर ड्राइवर की पहचान कर ली है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि हादसे के समय थार गाड़ी बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार की स्पीड बहुत तेज थी. कुचलने के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके चलते तीनों की मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here