NATIONAL : जम्मू के बंतलाब में दर्दनाक हादसा, पुल का हिस्सा गिरने से 6 मजदूर दबे; रेस्क्यू जारी

0
100

जम्मू के बंटलाब के ठर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यह घटना उस समय हुई जब एक पुल को चौड़ा करने का काम चल रहा था और उसके नीचे मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए. हादसे में कुल 6 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया.

जम्मू कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, भारतीय सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 4 मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. उन्हें निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं. मौके पर राहत टीमों की ओर से भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है. स्थानीय विधायक श्याम लाल शर्मा ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोग अभी भी फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

मलबे में दबे 6 मजदूर

फिलहाल मौके पर बचाव अभियान तेजी से जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. घटना से इलाके में चिंता का माहौल है. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है. पुल का एक हिस्सा गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी. इस दौरान कई मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन 6 मजदूर मलबे में ही दब गए थे. आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन की दी गई.

स्क्यू ऑपरेशन जारी

इसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया. एसडीआरएफ, इंडियन आर्मी और आम लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. दो मजदूरों की बाहर निकलाकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी चार मलबे में कहां और किस हालत में इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है. उनकी तलाश भी जारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here