NATIONAL : प्रीतम निषाद के फ्रॉड का भंडाफोड़: 10वीं तक पढ़ाई, दूसरे का घर और भौकाल IAS का

0
68

इटावा के हाईस्कूल पास प्रीतम निषाद ने फर्जी आईएएस बनकर गोरखपुर की युवती से दूसरी शादी कर 30 लाख की ठगी की. उसने जीजा के घर को अपना बताकर जालसाजी की. पोल खुलने पर पहली पत्नी और ससुरालियों में जमकर मारपीट हुई. फिलहाल आरोपी प्रीतम फरार है और पुलिस तलाश कर रही है.

यूपी में फर्जी आईएएस प्रीतम निषाद को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पता चला है कि वह इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र का रहने वाला है. प्रीतम के जीजा भानु निषाद ने बताया कि वह मछली का व्यापार करते हैं और प्रीतम की शिक्षा केवल हाई स्कूल तक ही है. उसने फ्रॉड कर भानु के घर को अपना बताया और गोरखपुर की लड़की को वही घर दिखाकर शादी कर ली. फिलहाल, प्रीतम फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

आपको बता दें कि इटावा में प्रीतम निषाद द्वारा फर्जी आईएएस (IAS) बनकर शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रीतम ने औरैया निवासी अपनी पहली पत्नी ‘शालू’ को तलाक दिए बिना ही गोरखपुर की एक युवती से दूसरी शादी रचा ली. प्रीतम ने खुद को बड़ा अधिकारी बताकर लड़की वालों को झांसे में रखा.

लेकिन शादी के अगले दिन जब वह दुल्हन को विदा कराकर इटावा लाया, तो पीछे से ही लड़की के परिजन सच्चाई जानकर वहां पहुंच गए. घर पर मौजूद पहली पत्नी और प्रीतम की असलियत सामने आते होते ही मारपीट और हंगामा हुआ. युवती के घरवाले अपनी बेटी को वापस साथ ले गए हैं. आरोपी की चचेरी बहन रश्मि के अनुसार, लड़की वालों ने पहले घर देखा था लेकिन उन्हें धोखे में रखा गया.

दरअसल, गोरखपुर के मोहद्दीपुर निवासी एक परिवार से प्रीतम कुमार निषाद ने मैट्रिमोनियल ग्रुप के जरिए खुद को IAS अधिकारी बताकर जालसाजी की. आरोपी ने फर्जी इंटरव्यू वीडियो और रसूखदार फोटो दिखाकर परिवार का भरोसा जीता और बिना दहेज शादी का ढोंग रचाया. हालांकि, सगाई और तिलक के नाम पर उसने किस्तों में 15 लाख रुपये ऐंठ लिए.

11 मार्च 2026 को नंदा नगर के मैरिज लॉन में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर धूमधाम से शादी संपन्न हुई. विदाई के अगले ही दिन दुल्हन को पति के फर्जीवाड़े की भनक लगी. जब परिजन इटावा स्थित उसके पते पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए; कथित आईएएस अधिकारी एक मामूली किराए के कमरे में रह रहा था. परिजनों को देखते ही आरोपी अपनी बहन के साथ फरार हो गया. जांच में सामने आया कि प्रीतम पहले से शादीशुदा है और उसने पहचान छिपाकर यह धोखाधड़ी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here