NATIONAL : बाल्टी में डुबोया, फिर जमीन पर पटककर मारा: पत्थर दिल मां ने 6 साल के बेटे को दी बर्बर मौत, हार्ट अटैक का झूठा नाटक बेनकाब

0
73

पुणे से सामने आई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने ममता के आंचल को लहूलुहान कर दिया है. एक महिला ने अपने अवैध प्रेम संबंधों को परवान चढ़ाने के लिए उस मासूम की बलि दे दी, जिसे उसने खुद जन्म दिया था. इस पत्थर दिल मां की करतूत ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है.

पुणे से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो इंसानियत को शर्मसार कर देगी. एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया. सिर्फ इसलिए क्योंकि वो उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था.

मोहब्बत में अंधी एक मां ने अपने ही छह साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. ये सनसनीखेज वारदात पुणे की है, जहां बसरीन मेहबूब शेख नाम की महिला ने अपने प्रेमी राम विनायक कजेवाड के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.बताया जा रहा है कि बसरीन पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे थे. लेकिन उसे अपने पड़ोसी राम से प्यार हो गया. जब इस रिश्ते का खुलासा हुआ, तो परिवार में विवाद बढ़ गया और वो पुणे आकर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी.

लेकिन इस अवैध रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट उसका ही मासूम बेटा आवेज बन रहा था. और फिर 4 अप्रैल की रात एक खौफनाक प्लान तैयार किया गया.दोनों ने मिलकर पहले बच्चे को बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में डुबोया और जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसे दीवार और जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला. सोचिए एक मां अपने ही बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है?

हत्या के बाद कहानी यहीं खत्म नहीं होती. दोनों आरोपी बच्चे के शव को कार में डालकर करीब 350 किलोमीटर दूर बीड जिले के धर्मापुरी ले गए. पूरे रास्ते कार में मासूम का शव पड़ा था और मां के चेहरे पर न आंसू और न ही पछतावा था.गांव पहुंचते ही एक नया ड्रामा रचा गया. कहा गया कि बच्चे की मौत हार्ट अटैक से हुई है. लेकिन सच ज्यादा देर छिप नहीं सका.

वहीं, उसका प्रेमी राम विनायक कजेवाड अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. ये घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटते विश्वास और इंसानियत के गिरते स्तर की डरावनी तस्वीर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here