NATIONAL : भाजपा ने उन सभी क्षत्रपों को खत्म कर दिया, जो चुनौती बन सकते थे, अब राज्यसभा की राह आसान

0
37

इन नतीजों से पहले शरद पवार व अरविंद केजरीवाल के कमजोर पड़ने तथा नीतीश कुमार व नवीन पटनायक के प्रभाव के फीका पड़ने के बाद अब ममता, स्टालिन व विजयन भी सत्ता से बाहर हो गए…

पश्चिम बंगाल में भाजपा का सीएम कौन?: 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, समिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा अपडेट पश्चिम बंगाल में जीत और असम में तीसरी बार सत्ता बरकरार रखना, पार्टी के लिए नई ऊंचाई है। कभी सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित मानी जाने वाली भाजपा ने पश्चिम भारत को जीतने के बाद अब बंगाल के गढ़ पर भी कब्जा कर पूर्वी भारत तक अपनी पहुंच बना ली। यह इस वैचारिक दावे को भी मजबूती देता है कि भारतीय सभ्यता एक ही इकाई है। बंगाल में जीत के साथ, खुद को सिर्फ हिंदू, हिंदी, हिंदुस्तान व आक्रामक राजनीति से जोड़कर देखने वाली सोच को भी खत्म कर दिया।

क्षेत्रीय क्षत्रपों का खात्मा भाजपा ने तकरीबन उन सभी क्षेत्रीय क्षत्रपों को खत्म कर दिया, जो उसके लिए चुनौती बन सकते थे। शरद पवार व अरविंद केजरीवाल के कमजोर पड़ने तथा नीतीश कुमार व नवीन पटनायक के प्रभाव के फीका पड़ने के बाद अब ममता, स्टालिन व विजयन भी हार गए। तमिलनाडु में चौंका सकती है पार्टी तमिलनाडु में भाजपा विजय की टीवीके की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा सकती है। सूत्रों का कहना है, भाजपा ने आखिरी मिनट तक बातचीत का रास्ता खुला रखा था और चूंकि विजय अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए हम विकल्प खुले रखेंगे।

दक्षिण दूर पर 80% आबादी पर राज दक्षिण के दो राज्य केरल व तमिलनाडु अब भी भाजपा की पहुंच से बाहर हैं, पर भाजपाशासित राज्यों में 78% आबादी रहती है। हालांकि, दक्षिण में भाजपा के प्रदर्शन को झटका कहना जल्दबाजी होगी। पार्टी ने केरल में तीन सीटें जीत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु में एक सीट पर जीत निराशाजनक है, जो हिंदुत्व संदेश की सीमाएं उजागर करता है। पुडुचेरी ने दिया एनडीए को सहारा दक्षिण भारत में यूं तो आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार है, पर इस बार सिर्फ पुडुचेरी ने ही सहारा दिया। वहां का राजनीतिक इतिहास अस्थिर रहा है। सरकारें बीच में ही गिर जाती हैं, गठबंधन टूट जाते हैं। एआईएनआर कांग्रेस के एनडीए में आने के बाद वहां स्थिरता आई है। भाजपा की दो सीटें कम होने का सरकार पर असर नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here