NATIONAL : मां और दो बेटियों के शव स्विमिंग पूल में मिले… पिता ने हत्या का संदेह जताया

0
372

हनुमाकोंडा के इनावोलु मंडल में दुखद घटना सामने आई है. यहां बुधवार रात एक मां और उसकी दो नाबालिग बेटियां एक स्विमिंग पूल में मृत पाई गईं. यह घटना पुन्नेला गांव में हुई. यह परिवार आजीविका के लिए गांव के बाहरी इलाके में नेशनल हाइवे के पास एक स्विमिंग पूल चलाता था. स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों की मौत हो गई.

तेलंगाना के हनुमकोंडा से दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई है. यहां एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों के शव स्विमिंग पूल में मिले हैं. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना इनावोलु मंडल के पुन्नेला गांव की है. मृतकों की पहचान 26 वर्षीय फरहत और उसकी दो बेटियों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 8 साल और 6 साल है.

फरहत की शादी अजहरुद्दीन से हुई थी और परिवार गांव के बाहरी इलाके में वारंगल-खम्मम नेशनल हाइवे के पास एक स्विमिंग पूल चलाकर अपना गुजारा करता था. बुधवार रात परिवार रोज की तरह स्विमिंग पूल पर गया था. इसी दौरान फरहत और उसकी दोनों बेटियां कथित तौर पर पानी में गिर गईं. स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और तीनों की मौत हो गई.

हालांकि, यह मामला अब सिर्फ एक हादसा नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसमें साजिश की आशंका भी गहराने लगी है. मृतका के पति अजहरुद्दीन का दावा है कि यह दुर्घटना थी, लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फरहत के पिता अली ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी और नातिनों की हत्या की गई है और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से फरहत और उसके पति के बीच बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था. जो इस घटना की एक वजह हो सकता है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा.

थाना प्रभारी श्रीनिवास के मुताबिक, मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह वास्तव में हादसा था या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई. घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर का माहौल बेहद है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here