NATIONAL : मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को संभव, क्या बनने जा रही है कोई नई राष्ट्रीय रणनीति?

0
45

मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी केंद्रीय मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्रियों और अन्य केंद्रीय राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

यह बैठक बंगाल और असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की भारी जीत और पुडुचेरी में राजग की दोबारा सरकार बनने के बाद हो रही है।
प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत और शासन संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन 21 मई की बैठक का राजनीतिक महत्व इसलिए है क्योंकि यह विधानसभा चुनावों के बाद हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here