NATIONAL : राहुल गांधी को मिला CJP का साथ, आशुतोष रांका बोले- ‘BJP क्यों…’

0
203

आशुतोष रांका ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक करने से क्यों रोका जा रहा है. क्या चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था नहीं है?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग को लेकर मंगलवार को आकाशवाणी भवन परिसर में अनशन पर बैठ गए. हालांकि, पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अन्य कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद कॉकरोच पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सरकार और केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोला.

आशुतोष रांका ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक करने से क्यों रोका जा रहा है. क्या चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था नहीं है? रांका ने आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ के नीचे बैठे विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं का वीडियो भी शेयर किया.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को पुलिस ने करीब आठ घंटे बाद धरना स्थल, आकाशवाणी भवन परिसर से हिरासत में ले लिया. विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सांसदों ने दिन में संसद मार्ग से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला. हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचने की कोशिश में आकाशवाणी भवन परिसर में घुस गए और एक पेड़ के नीचे बैठ गए थे.

राहुल गांधी ने कहा, ‘300 सांसदों को यहां रोका गया और उसके बाद, उन्होंने हमें यहां बिठा दिया है. चुनाव आयोग यहां से 50 गज की दूरी पर है. वे हमें वहां जाने नहीं दे रहे हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या समस्या है. चुनाव आयोग का काम ठीक से चुनाव कराना है. 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं और ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं इसलिए मुझे नहीं पता कि देश में क्या हो रहा है. अगर प्रतिनिधि चुनाव आयोग से नहीं मिल सकते तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here