लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। इसके पीछे एक खतरनाक विचार है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा-देश के छात्र दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपनी सरकार के कामों के लिए माफी मांगें।
राहुल गांधी मंगलवार को पूर्व कांग्रेस सांसद वाइको की किताब वाइको इन पार्लियामेंट के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।छात्रों के पास काम नहीं, परीक्षा में निष्पक्षता चाहते हैं
राहुल ने कहा, “हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं, उनके पास काम नहीं है और वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं।
दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। नहीं पता कि PM को यह विचार कहां से आता है कि वे उन्हें या भारत के भविष्य को माफ कर सकते हैं।

“हर राज्य के साथ निष्पक्ष व्यवहार हो- राहुल
- कुछ ऐसे नासमझ लोग हैं जो तमिल, मराठी और बंगाली लोगों को नहीं समझते और कहते हैं कि इनमें से कोई भी इतिहास या कल्पना काम की नहीं है।
- संविधान में स्पष्ट लिखा है कि इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है और राज्य भारत के लोगों की अभिव्यक्ति हैं।
सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बढ़ रही
राहुल गांधी ने मंगलवार को ही रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बेवजह बढ़ रही है।
इस पर समिति के चेयरमैन राधा मोहन सिंह ने राहुल से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को कहा है। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि राहुल जो भी दस्तावेज देंगे, उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।


