NATIONAL : लखनऊ में CM योगी से मिले विनोद तावड़े, जगदीश पटेल भी रहे मौजूद

0
44

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल भी मौजूद रहे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने रविवार (6 सितंबर) को लखनऊ में मुलाकात की. तावड़े अपने दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री और यूपी के सह-प्रभारी जगदीश ईश्वरभाई पटेल भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर उनसे शिष्टाचार भेंट की.

2027 चुनाव को लेकर संगठन पर फोकस
मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई. माना जा रहा है कि बैठक में यूपी में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर भी बातचीत हुई.

‘राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक’, CJP को लेकर बोलीं मायावती

विनोद तावड़े को हाल ही में उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. यूपी प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला लखनऊ दौरा है. वह 5 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे. अपने दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

विनोद तावड़े ने इन बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों का फीडबैक लिया. साथ ही आने वाले पार्टी कार्यक्रमों को लेकर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जानकारी ली. बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई.

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को यह भी साफ संदेश दिया कि उनके स्वागत के नाम पर सड़कों पर भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग्स लगाकर सड़कों को पाटने से भी बचा जाए.

‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली…’, केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला

विनोद तावड़े के इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात को भी इसी सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here