NATIONAL : सिर्फ दुआ नहीं देंगे, दुल्हनें सजाएंगे ट्रांसजेंडर…, रामगढ़ में किन्नरों के लिए बड़ी पहल

0
102

रामगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण की नई पहल सामने आई है, जहां उन्हें ब्यूटीशियन प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है. अब यह समुदाय ब्यूटी पार्लर चलाकर सम्मानजनक जीवन जी सकेगा. यह कदम उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित हो रहा है.

झारखंड के रामगढ़ जिले से ट्रांसजेंडर समुदाय की आत्मनिर्भर एव स्वाबलंबी बनने की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. ये समुदाय वर्षों से समाज से वंचित एव उपेक्षित रहा है. ये समाज की रूढ़िवादी सोच को बदलने और समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है.

अब यह समुदाय मुख्यधारा से जुड़कर स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक जीवन यापन कर सकेगा. झारखंड के रामगढ़ जिले से इसकी शुरुआत हो चुकी है. किन्नरों की हाथ अब केवल बधाई और दुआओं और तालिया बजाने तक ही सीमित नहीं रहेंगे , बल्कि ये ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शादी विवाह में दुल्हनों को सजाने संवारने की काम को भी बाखूबी करेंगे. यही नहीं ये ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग अपने ब्यूटीपार्लर में किफायती दरों में महिलाओं को बेहतर सेवा देने का भी काम करेंगी.

दरअसल रामगढ़ जिले के डीसी फैज अक अहमद मुमताज के पहल पर 16 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया था. प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद समाहरणालय सभा कक्ष में प्रशिक्षित किन्नरों को डीसी ने प्रमाण पत्र दिया. अब इस समुदाय के लोग अपने अपने ब्यूटीपार्लर खोल कर न सिर्फ स्वरोजगार से जुड़ कर मुख्य धारा से जुड़ेंगे बल्कि सम्मानजनक जीवन भी यापन करेंगी.

सालों से हाशिए पर रहे ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए यह केवल कौशल विकास कार्यक्रम नहीं बल्कि उनके आत्मसम्मान की बहाली है. पारंपरिक रूप से बधाई मांगने तक सीमित रहा यह समुदाय अब प्रोफेशनल ब्यूटीशियन के रूप अपना पहचान बनाएगा. खुद की ब्यूटी पार्लर खोलकर वे केवल न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि दूसरों के लिए रोजगार का अवसर भी पैदा कर सकते है.

इस मामले में ट्रांसजेंडर समुदाय के रामगढ़ प्रमुख हिमांशी ने बताई कि अब हमारे लोग शादी ब्याह में ब्राइडल मेकअप नॉर्मल मेकअप और भी जो भी ब्यूटीशियन से जुड़ी चीजें होती है उनको प्रोफेशनली तरीके से कर सकते है. इससे उन्हें आय का एक नया आयाम मिलेगा. इसके साथ ही वे मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here