NATIONAL : ‘हनुमान जी ने बचाया…’, कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत

0
31

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार से आज प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना. प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बहादुरी और संयम की तारीफ करते हुए उनकी मां का आभार जताया, जिन्होंने अपने बेटे को इतनी अच्छी परवरिश दी.

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और उनकी हिम्मत, सूझ-बूझ और संयम की तारीफ की. PM मोदी ने कैप्टन से कहा कि पूरा देश उनके लिए प्रार्थना कर रहा है. कॉल के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार काफी भावुक हो गए और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करना उनके लिए बहुत खास पल हैं और उन्हें अपना सबसे बड़ा आदर्श बताया. वहीं कैप्टन से बात करते PM मोदी ने कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय वे नहीं हैं, जो दूसरों की जान लेते हैं, बल्कि वे हैं जो दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित से उनकी मां की बात की
PM मोदी ने स्मित मच्छार की मां गीता बेन के बारे में भी बात की और कहा कि उन्होंने बहुत अच्छी परवरिश की है और भगवद् गीता के मूल्यों एवं शिक्षाओं के साथ की है. कैप्टन ने कहा कि PM मोदी का कॉल आना उनके लिए बहुत गर्व की बात थी और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें उनसे बात करने का मौका मिलेगा. जब भी मुश्किल में होता हूं तो हनुमान चालीसा का पाठ करता हूं. उस वक्त भी हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था तो हनुमान जी ने ही सबको बचाया. नहीं तो जिस तरह से को-पायलट ने हमला किया था, अगर वे कॉकपिट न खोल पाते तो न जाने आज क्या हालत होती?

PM मोदी ने ट्वीट लिख की थी स्मित की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखी पोस्ट में कैप्टन स्मित मच्छार की प्रशंसा करते हुए उन्हें हीरो कहा था. उन्होंने उनकी बहादुरी, जज्बे और संयम की सराहना की थी और कहा था कि भारत को उन पर गर्व है. क्योंकि उन्होंने जानलेवा खतरे का सामना करते हुए, अपनी जान की परवाह किए बिना, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अदम्य साहस का परिचय दिया और दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अटूट संकल्प दिखाया. सैकड़ों लोगों की जान बचाई और एक बहुत बड़े हादसे को टाल दिया. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है. वहीं दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कल जो घटना घटी, उसमें भारत के कैप्टन स्मित मच्छार ने अटूट धैर्य, सूझबूझ और साहस का प्रदर्शन किया.

स्मित मच्छार पर को-पायलट ने किया था हमला
बता दें कि कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट में उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था. उस समय स्मित और को-पायलट दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे, लेकिन अचानक हमला होने से स्मित से विमान का कंट्रोल छूट गया और विमान 14000 फीट नीचे चला गया. स्मित ने हिम्मत दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया और क्रू मेंबर्स के साथ यात्रियों ने आकर हमलावर को काबू किया. गनीमत रही कि विमान में डॉक्टर मौजूद था, जिन्होंने बहते खून को रोककर घायल स्मित की जान बचाई. वहीं एक पायलट भी था, जिसे विमान को कंट्रोल में लेकर तबूक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here