Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1009

5 Reasons Markets Crash: बाजार में रही बड़ी गिरावट, इन 5 कारणों से क्रैश हुआ मार्केट

0

शेयर बाजार में सोमवार 27 जनवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 842 अंक टूटकर 75,348 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी करीब 265 अंकों का गोता लगाकर 22,826.85 के स्तर पर आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 824 अंक गिरकर 75,366 जबकि वहीं निफ्टी 263 अंक टूटा, ये 22,829 के स्तर पर बंद हुआ।

कितना हुआ नुकसान?

सोमवार को मार्केट की इस गिरावट के कारण निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा स्वाहा हो गए। बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 9.48 लाख करोड़ रुपए घटकर 410.03 लाख करोड़ रुपए रह गया।

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार की इस तेज गिरावट के पीछे घरेलू और ग्लोबल दोनों कारण जिम्मेदार रहे।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निर्वासित लोगों को वापस लेने से इनकार करने के बाद कोलंबिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ सहित तमाम प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। इसके चलते अमेरिकी डॉलर में मजबूती आई। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच मजबूत होते डॉलर ने भारत जैसे उभरते बाजारों पर दबाव बढ़ा दिया है। इसके अलावा ट्रंप के नए कार्यकाल के तहत अमेरिका-भारत संबंधों की दिशा को लेकर अनिश्चितता भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।

बजट से पहले मुनाफावसूली

निवेशकों का ध्यान इस समय बजट 2025 पर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हफ्ते शनिवार 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करेंगी। बजट से पहले बाजार में और अधिक अस्थिरता की आशंका को देखते हुए निवेशक मुनाफावसूली कर रहे हैं। इंडिपेडेंट मार्केट एनालिस्ट्स अंबरीश बालिगा ने मनीकंट्रोल से कहा, ‘आमतौर पर बजट-से पहले शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। बाजार में किसी भी तेजी का इस्तेमाल निवेशक मुनाफावसूली या पोजीशन से बाहर निकलने के लिए कर रहे हैं। इसके चलते, इस सप्ताह का आउटलुर भी कमजोर नजर आ रहा है।’

चाइनीज स्टार्टअप ‘डीपसेक’ ने मचाई खलबली

भारतीय शेयर बाजार के खुलने से पहले कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज निवेशकों का मूड बिगड़ा हुआ था। चीन के एक स्टार्टअप, डीपसेक (DeepSeek) ने एक मुफ्त और ओपन सोर्स AI-मॉडल लॉन्च करके तकनीक की दुनिया में हलचल मचा दी है। यह AI-मॉडल, अमेरिकी कंपनी ओपनएई के चैटजीपीटी को टक्कर देता दिख रहा है। इसके चलते अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स और अधिकतर एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आई। नैस्डैक कंपोजिट फ्यूचर्स और S&P 500 फ्यूचर्स में क्रमशः लगभग 2% और 1% की गिरावट आई, जो निवेशकों की चिंताओं को दिखाता है।नैस्डैक कंपोजिट फ्यूचर्स करीब 2 प्रतिशत गिरा, जबकि S&P 500 फ्यूचर्स 1 प्रतिशत गिरा। जापान के निक्केई में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे पहले की बढ़त खत्म हो गई। वहीं न्यूजीलैंड के बेंचमार्क इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जो निवेशकों की चिंताओं को दिखाता है। हालांकि इसके उलट चीन और हांगकांग के शेयर बाजारों में तेजी रही।

विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशक (FPIs) पिछले साल अक्टूबर से भारतीय शेयरों को बेच रहे हैं और अब तक वह करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की निकासी कर रहे हैं। सिर्फ जनवरी महीने में अबतक उन्होंने करीब 69,000 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। शेयर बाजार में गिरावट के यह एक मुख्य कारण बना हुआ है।जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार ने कहा, ‘FPIs की लगातार बिकवाली से बाजार पर असर पड़ रहा है। नए टैरिफ और ग्लोबल ट्रेड को लेकर चिंताएं सेंटीमेंट पर भारी पड़ रही हैं। बाजार अब बजट में इनकम टैक्स में जैसे बड़े ऐलानों की उम्मीद कर रहा है, जिससे खपत को बढ़ावा मिल सके। अगर ये उम्मीदें पूरी नहीं होती हैं, तो बाजार पर दबाव जारी रह सकता है।’

मिलेजुले तिमाही नतीजे

कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे अभी तक कुछ खास आशाजनक नहीं रहे हैं,जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। अंबरीश बालिगा ने कहा, ‘अभी तक के नतीजे सुस्त रहे हैं। अधिकतर के नतीजों अनुमानों से कम रहे रहे हैं। वहीं कई कंपनियों के परिणाम तो बाजार की उम्मीदों से काफी कम रहे हैं।’ पहले से ही बढ़े हुए वैल्यूएशन और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच ये कमजोर नतीजे, निवेशकों को शेयरों में लॉन्ग पोजिशन लेने से रोक रहे हैं।

गुमला में चाऊमीन खाने के बाद 26 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप, अस्पताल में कराया भर्ती

0

झारखंड के गुमला में 26 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। दरअसल रविवार को बच्चों को घुमाने के लिए बाहर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चों ने जंक फूड का सेवन किया, जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हो गया।

जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी के मौके पर प्रगति ग्राम उद्योग संस्थान द्वारा संचालित अनाथालय के 26 बच्चों को जयपुर रोड स्थित बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में घूमने ले जाया गया था। इस दौरान बच्चों को चाऊमीन खिलाया गया। चाऊमीन खाने के कुछ देर के बाद ही सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को पेट दर्द सिरदर्द और चक्कर की शिकायत हुई।

वहीं बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख संस्थान के शिक्षक और सदस्यों ने तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया। हालांकि अब सभी बच्चों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है।

Earth Life End Prediction: धरती पर जीवन खतरे में, इंसानों के रहने लायक नहीं रहेगी पृथ्वी

0

धरती पर जीवन खतरे में है, और वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ग्रह हमेशा के लिए इंसानों के रहने लायक नहीं रहेगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि धरती के विनाश की संभावना वास्तविक है, और मानव सभ्यता को जीवित रखने के लिए एक नए ग्रह की तलाश करना आवश्यक होगा।

धरती से मिलते-जुलते एक्सोप्लैनेट्स पर जीवन की संभावपृथ्नावी को लेकर कई शोध किए जा रहे हैं। नासा ने इसी दिशा में एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था, जिसमें धरती से एस्टेरॉयड टकराने और इसके विनाशकारी परिणामों का अध्ययन किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि 66 मिलियन साल पहले भी एक विशाल एस्टेरॉयड के कारण डायनासोर समेत अनेक प्रजातियां खत्म हो गई थीं। ऐसा ही भविष्य में भी हो सकता है।

चांद और मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश

वैज्ञानिक लंबे समय से चांद और मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाश रहे हैं। चांद की सतह पर पानी की खोज और मंगल पर जीवन के प्रमाण इसी तैयारी का हिस्सा हैं। मंगल ग्रह पर कभी पानी के झरने और समुद्र थे, लेकिन बदलते पारिस्थितिकी तंत्र ने इसे बंजर बना दिया। अब वैज्ञानिक इसे मानव जीवन के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।

क्यों जरूरी है नया घर?

जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, और एस्टेरॉयड जैसी खगोलीय घटनाओं के कारण धरती पर जीवन संकट में है। मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने भी चेतावनी दी थी कि धरती के संसाधन खत्म होने से पहले इंसानों को एक वैकल्पिक घर तलाशना होगा।

क्या भविष्य मंगल या चांद पर है?

50 साल पहले अपोलो मिशन के जरिए चांद पर कदम रखने के बाद से इंसानों के वहां बसने की संभावना पर चर्चा जारी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्तियां बसाना एकमात्र विकल्प हो सकता है। आने वाले दशकों में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान से यह सपना साकार हो सकता है।

Jalandhar में 14 साल की नाबालिगा को किया Pregnant, मामला होश उड़ा देगा

0

देश भर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला पंजाब के जिला जालंधर का सामने आया है, जहां 12 साल के नाबालिग लड़के ने 14 साल की नाबालिगा से शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके 5 बच्चे है, जो मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाती है। कुछ देर पहले पति की मौत के बाद वह खुद गांव मुआवजा राशि लेने गई थी। इसी बीच उसकी 14 साल की बेटी घर में अकेली थी, जहां भोगपुर का रहने वाला एक किसान का नाबालिग बेटा आया और उसने बेटे के साथ संबंध बनाए।

आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया, जिसके चलने उसने परिवार को कुछ नहीं बताया। जनवरी 2025 में मैं अपनी बेटी के साथ बिहार गई तो वहां मेरी बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की। मैं उसे लेकर हस्पताल में लेकर गई तो जाँच उपरांत पता चला कि मेरी बेटी 7 महीने की गर्भवती है। डॉक्टर ने लड़की के गर्भवती होने की रिपोर्ट भी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने भोगपुर पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मशहूर Influencer ने Neeru Bajwa को कहा-“ऐह नीं हुंदी बुड्ढी…”

0

पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा अपनी खूबसूरती के कारण अक्सर चर्चा में रहती है।  हाल ही में नीरू बाजवा की एक फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सोशल मीडिया स्टार नीरू बाजवा की सुंदरता के बारे काफी कुछ कहता नजर आ रहा है।

 

दरअसल, यह वीडियो सोशल मीडिया Influencer  अनमोल सिंह द्वारा सांझी की गई है।  वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सबसे पहले नीरू बाजवा और अमृत मान के डांस की क्लिप शेयर की और लिखा, ” कुड़ी काहदी, ऐह ता गुलाब दा फुल ही है, गुरदास मान से लेकर हरभजन मान और अमृत मान तक फिल्में की, मजाल है कि बूढ़ी हुई हो, भागवान तो इसका  बूढ़े लोगों वाला बटन  ही लगाना भूल गया।

वीडियो में उसने आगे कहा, “मैं 22 साल का हूं और जब मैं यह देख रहा हूं, तब मेरे पास दाढ़ी भी नहीं थी, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।” ”अगर मैं 72 साल का हो जाऊं तो भी यह ऐसा ही दिखेगी.” इसके साथ ही उसने कैप्शन में ”बड़ा फैन मैम का” भी लिखा है।” अब इस वीडियो पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ने लिखा, “वह बूढ़ी नहीं होगी…।” इसके अलावा कई अन्य लोगों ने लाल दिल वाली इमोजी शेयर की और कुछ ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।

UK जाकर फिर सुर्खियों में आया Kulhad Pizza Couple, एक और Video आई सामने

0

देश छोड़कर जाने के बाद भी जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सुर्खियों में बना हुआ है। कुल्हड़ पिज्जा कपल के नाम से मशहूर सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर एक बार फिर चर्चा में हैं। इंग्लैंड जाकर सहज अरोड़ा ने गायन के क्षेत्र में कदम रखा है और उसका ‘विश टू डाई’ गाना रिलीज हो गया है। उनके इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अब इस कपल का एक और वीडियो सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया गया है। इसमें सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर महाराजा दलीप सिंह की कब्र पर श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सहज अरोड़ा ने लिखा कि ”मिट्टी पंजाब दी, पर सफर पराया… महाराजा दलीप सिंह की कब्र सिर्फ एक याद नहीं, एक सबक है। कैसे इतिहास के फैसले एक शाही जिंदगी को विदेशी की जमीन पर ले गए पर उनका जज्बा आज भी पंजाबी रूह में जिंदा है।”

अपनी ही शादी में पुजारी बने दूल्हे ने पढ़े वैदिक मंत्र, वायरल हुआ वीडियो

0

आजकल शादियों में कुछ खास और अनोखा करने का चलन बढ़ रहा है। एक ऐसा ही दिलचस्प वाकया सामने आया है सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान से, जहां दूल्हे विवेक कुमार ने अपनी शादी के दौरान एक नई मिसाल कायम की। विवेक ने अपनी ही शादी में पुजारी बनकर वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया, जिससे न सिर्फ उनकी शादी बल्कि यह अनोखी घटना भी चर्चा का विषय बन गई। विवेक कुमार का परिवार आर्य समाज से जुड़ा हुआ है और उनका खुद का भी धार्मिक अनुष्ठानों में गहरा विश्वास है। उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही आर्य समाज के धार्मिक आयोजनों में भाग लेते आए हैं, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रों की शिक्षा ली। 12वीं कक्षा के बाद, आचार्य वीरेंद्र शास्त्री से उन्होंने अपनी वैदिक शिक्षा जारी रखी। इस शिक्षा का ही असर था कि विवेक ने अपनी शादी के दिन इन मंत्रों का उच्चारण करने का निर्णय लिया।

साहसिक कदम उठाया
विवेक कुमार ने खुद अपनी शादी में वैदिक मंत्र पढ़ने का निर्णय लिया और पंडित जी के बिना ही सारी रस्में पूरी कीं। इस कदम ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे गांव में हलचल मचा दी। शादी के दौरान दुल्हन और सभी मेहमान हैरान रह गए जब विवेक ने खुद पुजारी की भूमिका निभाई। उनका यह कदम एक संदेश देता है कि हम अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहकर नई चीजें सीख सकते हैं।

सांस्कृतिक संबंधों को महत्त्व दिया
विवेक का मानना है कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम नई-नई चीजें सीखते जा रहे हैं, लेकिन अपनी पुरानी परंपराओं को भूलना नहीं चाहिए।” इसी सोच को उन्होंने अपनी शादी के दिन अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया। उन्होंने शादी में भाग ले रहे लोगों को यह एहसास कराया कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में पारंपरिक शिक्षा और संस्कारों का महत्व बना रहना चाहिए।

वायरल हुआ वीडियो
विवेक की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस अनोखे कदम की सराहना कर रहे हैं और इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो में विवेक को पूरी श्रद्धा और आत्मविश्वास के साथ वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को हमें नए और आधुनिक समय में भी सम्मान देना चाहिए।

Vodafone Idea के नए सस्ते रिचार्ज प्लान्स: 365 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

0

TRAI के आदेश के बाद, Vodafone Idea ने अपने यूजर्स के लिए दो नए सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें 365 दिन तक की वैलिडिटी दी जा रही है। यह प्लान खासतौर पर 2G या फीचर फोन यूज करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं, साथ ही यह सेकेंडरी सिम रखने वालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

वोडाफोन-आइडिया का 84 दिन वाला प्लान

Vodafone Idea ने एक सस्ता 470 रुपये का प्लान लॉन्च किया है, जिसमें बिना डेटा के 84 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग और 900 फ्री SMS भी शामिल हैं।

365 दिन वाला प्लान

इसके अलावा, Vi ने 365 दिनों की वैलिडिटी वाले 1,849 रुपये के वॉइस ओनली प्लान की घोषणा की है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 3,600 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी।

हटाया गया वॉइस ओनली प्लान

Vi ने हाल ही में लॉन्च किए गए 1,460 रुपये के वॉइस ओनली प्लान को अपनी वेबसाइट से हटा लिया है। इस प्लान में यूजर्स को 270 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी जा रही थी। इसमें डेली 100 फ्री SMS भी शामिल थे।

Breaking News: विस्फोट के धमाकों से गूंजा Poonch, सामने आई Pakistan की घटिया चाल

0

रविवार देर शाम पुंछ जिले के मेढर उप जिला में भारतीय-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के बालाकोट सेक्टर में एक गंभीर घटना घटित हुई। पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र से लगी आग ने भारतीय क्षेत्र के जंगलों को भी चपेट में ले लिया, जिससे कई बारूदी सुरंगों में लगातार विस्फोट हो रहे हैं। यह स्थिति नियंत्रण रेखा के समीप की क्षेत्रों में धमाकों का कारण बन रही है, हर तरफ से धमाकों कि आवाजें सुनाई दी जा रही हैं।

आग के कारण जंगलों की स्थिति और चिंताजनक हो गई है, और भारतीय सेना इस पर पूरी नजर बनाए हुए है। वे अग्रिम चौकियों तक आग फैलने से रोकने के लिए सक्रिय उपाय कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आतंकवादी अक्सर पाकिस्तान के क्षेत्र से आग लगाकर भारतीय जंगलों में यह स्थिति उत्पन्न करते हैं, जिससे बारूदी सुरंगों को नुकसान पहुंचे और घुसपैठ का अवसर बने।

हालांकि, भारतीय सेना ने ऐसी कोशिशों को कई बार विफल किया है और घुसपैठ के प्रयासों को रोकने में सफलता हासिल की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, भारतीय सेना ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आग की निगरानी के लिए कई अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग अग्रिम क्षेत्रों तक न पहुंचे।

MahaKumbh में फूट-फूटकर रोए ‘IIT बाबा’ अभय सिंह, कहा- ‘IIT वाले बाबा की कहानी अब बंद होनी चाहिए’

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला हमेशा ही अपने विभिन्न पहलुओं के लिए सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार महाकुंभ में एक और चेहरा चर्चा का विषय बना हुआ है— ‘IIT बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह। उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें वे भावुक होकर रोते हुए नजर आ रहे हैं, ने सभी का ध्यान खींचा। इस वीडियो में अभय सिंह ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें ‘IIT बाबा’ के नाम से पहचाने जाने की कोई चाहत नहीं है।

अभय सिंह का कहना है कि वह ‘IIT बाबा’ का टैग हटाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने जो संसारिक मोह-माया छोड़ी थी, अब वही लोग उनके साथ जोड़ रहे हैं। उनका कहना था, “मैंने जो रास्ता चुना था, वह दिखावे से दूर था। अब लोग मुझे IIT से जोड़कर एक नई पहचान दे रहे हैं, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं चाहتا हूं कि यह कहानी अब खत्म होनी चाहिए।” इस वीडियो में अभय सिंह ने अपनी बातों को रुंधे गले और आंसुओं के साथ कहा कि वे कभी भी अपनी शिक्षा और पॉपुलैरिटी को दिखावा नहीं मानते थे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लोग कहते थे कि उनका बेटा IIT से है, लेकिन वह कभी इसका जिक्र नहीं करते थे। उनकी मान्यता थी कि असल जीवन में संतुष्टि और शांति किसी भी दिखावे से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होती है।

अभय सिंह ने इस बारे में और विस्तार से बताते हुए कहा, “जब मैं पहले प्रयागराज आता था, तो कोई मुझे नहीं पहचानता था। मैं जहाँ भी बैठता था, खुलकर लोगों से बातें करता था, खाता-पीता था, लेकिन तब मुझे किसी का ध्यान नहीं आता था। अब यह सब बदल चुका है। अब पॉपुलैरिटी मेरे लिए एक बोझ बन गई है।” वे अब सिर्फ अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं, बिना किसी बाहरी ध्यान के। उन्होंने कहा, “मैं शांति से अपनी साधना करना चाहता हूं, बिना किसी की नजरों में आए। बस यही मेरी इच्छा है।”

अभय सिंह की कहानी बहुत दिलचस्प है। उन्होंने IIT मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी, इसके बाद उन्होंने कनाडा में एक अच्छी जॉब भी की। लेकिन फिर उन्होंने दुनिया की सारी सुख-सुविधाएं छोड़कर साधु-संतों के बीच जीवन व्यतीत करना शुरू किया। कुछ समय पहले तक वह एक अखाड़े में रह रहे थे, लेकिन अब वे अकेले अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। अभय सिंह के जीवन में एक बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने अपने सांसारिक जीवन को त्यागने और वैराग्य की राह चुनने का निर्णय लिया। इसके बाद, वह महाकुंभ में साधना करने के लिए आए, और अब वह चाहते हैं कि उनकी पहचान सिर्फ उनके आध्यात्मिक जीवन से जुड़ी हो, न कि IIT से। उनका मानना है कि पूर्णता की प्राप्ति के लिए व्यक्ति को सांसारिक मोह-माया और जिम्मेदारियों से मुक्त होना जरूरी है।

- Advertisement -

News of the Day