Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 101

NATIONAL : महाराष्ट्र के अकोला में दर्दनाक हादसा, घर में लगी आग के चपेट में आने से 6 साल के मासूम समेत 3 की मौत

0

अकोला के अडगांव बुद्रुक गांव में 12 फरवरी शाम मकान में भीषण आग लगने से 6 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है.महाराष्ट्र के अकोला जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. अकोट तहसील के अडगांव बुद्रुक गांव में 12 फरवरी शाम करीब 7 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 6 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, यह आग साप्ताहिक बाजार के पास स्थित शेख इब्राहिम के घर में लगी. मकान में रहने वाले तीनों लोग किराएदार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके.

मृतकों की पहचान स्वरा प्रभुदास सोलंके (6) और अनिल उकर्डा चव्हाण (27) के रूप में हुई है, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं रत्ना उकर्डा चव्हाण (55) गंभीर रूप से झुलस गई थीं. उन्हें पहले अकोट ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत बिगड़ने पर अकोला के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की और ग्राम पंचायत ने पानी की व्यवस्था की. सूचना मिलते ही तेल्हारा और अकोट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घर के अंदर बड़ी मात्रा में डीजल रखा गया था, वह भी असुरक्षित तरीके से. उनका कहना है कि डीजल की वजह से आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया गया है.घटनास्थल पर अकोट के एसीपी निखिल पाटिल, तहसीलदार महेश रामगुंडे और हिवरखेड़ थाने के अधिकारी मौजूद रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और देर रात तक पंचनामा की कार्रवाई चलती रही.

इस घटना में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही भी सामने आई है. झुलसे लोगों को पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था. प्राथमिक उपचार में देरी के कारण हालात और गंभीर हो गए.फिलहाल पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक जांच और अग्निशमन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पूरे गांव में इस हादसे के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है.

NATIONAL : गुरुग्राम में प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल पर छात्र से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

0

गुरुग्राम में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 8 के छात्र से मारपीट और उसकी मां से अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है. शिकायत के आधार पर भोंडसी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं स्कूल प्रबंधन ने छात्र पर इंस्टाग्राम के जरिए मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ कक्षा आठ के छात्र से मारपीट और उसकी मां से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह मामला भोंडसी थाना क्षेत्र का है. बच्चे की मां, जो भोंडसी के रियान एन्क्लेव की निवासी हैं,उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 जनवरी की सुबह उन्हें स्कूल से फोन आया कि उनका बेटा घायल हो गया है. सूचना मिलने के बाद जब वह स्कूल पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा घायल अवस्था में था.

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में स्कूल प्रबंधन से बात की तो स्कूल के प्रिंसिपल ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ उनकी मौजूदगी में भी मारपीट की गई. शिकायत में यह भी कहा गया है कि मां और बेटे को जेल भेजने की धमकी दी गई.

वहीं पुलिस के अनुसार स्कूल प्रिंसिपल और एक शिक्षक ने छात्र पर इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने की बात सामने आई है. मामले की शिकायत मिलने के बाद भोंडसी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर स्कूल स्टाफ और अन्य गवाहों से भी पूछताछ की जाएगी. मामले में तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है.इस घटना के सामने आने के बाद स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘पैसे मांगो तो अगली बार काम नहीं मिलता’, सिंगर कृष्णा बेउरा ने बताई बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की सच्चाई

सिंगर कृष्णा बेउरा ने कई शानदार गाने दिए हैं. हाल ही में सिंगर ने खुलासा किया कि उन्हें कभी अपने काम के लिए ठीक पैसे नहीं मिले. उन्होनें सिंगर्स के साथ होने वाले बर्ताव पर भी बात की.कृष्णा बेउरा वही सिंगर हैं जिनकी आवाज आपने ‘ठुकरा के मेरा प्यार’, ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ और ‘आप की कशिश’ जैसे गानों में सुनी होगी. ये गाने जब आए थे तो हर तरफ छाए हुए थे और आज भी लोग उन्हें बड़े शौक से सुनते हैं. कृष्णा बेउरा ने सिर्फ यही नहीं, बल्कि कई और अच्छे गाने भी गाए हैं और अपनी अलग आवाज़ से लोगों का दिल जीता है. मगर आज उन्हें शायद बहुत कम ही लोग पहचानते होंगे. हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के काम करने के तरीके और सिंगर्स की फीस को लेकर खुलकर अपनी बात रखी.

हाल ही में कृष्णा बेउरा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर बात की और बताया कि कैसे उन्हें अपने आइकॉनिक गानों के लिए बहुत कम फीस दी गई. हिंदी रश के पॉडकास्ट में सिंगर ने कहा, ‘बॉलीवुड में सिंगर्स के लिए कोई फिक्स्ड फीस स्ट्रक्चर नहीं है. मैं कहता हूं कि सिंगर्स को कम से कम फीस तो मिलनी ही चाहिए. मतलब अगर आप किसी सिंगर को बुलाते हो और स्टूडियो में घटों बैठाते हो, तो कम से कम 10,000 रुपये तो दो ना. लेकिन कई बार सिंगर्स को 10,000 रुपये भी नहीं मिलते.’

उन्होनें कहा, ‘आप की कशिश गाने के लिए मुझे सिर्फ 10,000 रुपये मिले थे. उसमें भी 900 रुपये TDS कट गया. चक दे इंडिया फिल्म के गाने मौला मेरे ले ले मेरी जान के लिए यश राज फिल्म्स ने मुझे 10,000 रुपये दिए थे. फिल्म राज 2 के गाने ओ सोनियों के लिए मुझे कुछ भी रुपये नहीं मिले. मोको कहा ढूंढे रे बन्दे और मेरा इन्तकाम देखेगी जैसे गानों के लिए भी 0 रुपये मिले.’

कृष्णा बेउरा ने आगे कहा, ‘मेरे 23 साल के करियर में, फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर के तौर पर अगर मैं सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से कमाई देखें, तो बड़ा कमाल होगा अगर मेरे पास टोटल 1.5 लाख रुपये भी हों. प्राइवेट प्रोड्यूसर तो पैसे देते हैं, लेकिन इंडस्ट्री वाले नहीं देते क्योंकि उनका मानना है कि गाने वाले लोग शो और कॉन्सर्ट से कमा लेंगे. तुम पैसे मांग नहीं सकते, क्योंकि अगर मांगोगे तो अगली बार काम ही नहीं मिलेगा. अब ऐसा नहीं होता, इंडस्ट्री में कुछ अच्छे लोग आ गए हैं. अब जरा अक्षय कुमार के 1,000 रुपये काटकर देखो. क्या हिम्मत है आपमें ऐसा करने की?’

सिंगर ने इसी दौरान ए-लिस्ट सिंगर्स को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि कई सिंगर्स एक गाने के लिए 3-3 करोड़ रुपये भी चार्ज करते हैं. कृष्णा बेउरा ने कहा, ‘सिर्फ ए-लिस्ट सिंगर्स ही पैसे कमाते हैं. क्योंकि कंपोजर सोचते हैं कि अगर कोई बड़ा नाम वाला सिंगर गाना गाएगा तो म्यूजिक को कंपनी के पास आसानी से बेचा जा सकता है.’

‘उनके चार्ज के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि हर किसी का अपना रेट होता है. कोई 5 लाख लेता है, कोई 10 लाख, कोई 50 लाख और कुछ तो एक गाने के लिए 3 करोड तक मांगते हैं. सब कुछ डिमांड पर निर्भर करता है. जैसे ही इंडस्ट्री में तुम्हारी डिमांड बढ़ जाती है, तुम जो मांगोगे वो मिल जाएगा. रॉयल्टी सिंगर्स तक नहीं पहुंचती. आखिर में सिंगर्स को कुछ भी नहीं मिलता. सिंगर्स के लिए कमाई का एकमात्र रास्ता लाइव शो ही है.’

MP : पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को दिया जहर, फिर टैंक में फेंका शव… 6 महीने बाद मिला कंकाल

0

मध्य प्रदेश में एक शादीशुदा महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. महिला ने उसको जगह दे दिया और दोनों ने मिलकर शव को टैंक में फेंक दिया. जानें पूरा मामला. मध्य प्रदेश में पिछले 6 महीने पहले लापता हुए एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या के मामले में पुलिस ने युवक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड शोएब को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सागर जिले के रहने वाले 22 साल के प्रिंस वाल्मीकि 2025 में 20 अगस्त को लापता हो गए थे. इस संबंध में उनकी पत्नी तुलसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर शुरुआती दौर में गहन जांच की, लेकिन मामले में कोई सुराग नहीं मिलने के कारण पुलिस ने तलाशी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया था.

हालांकि, प्रिंस वाल्मीकि के परिवार वालों ने लगातार पुलिस से कहा कि उनका बेटा प्रिंस का लापता होना कोई हादसा नहीं है. इसी आधार पर पुलिस समय-समय पर मामले की दोबारा जांच करती रही. इस बीच पुलिस जांच के आधार पर तकनीकी निगरानी के कारण शोएब को नरसिंहपुर में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं, जिसमें शोएब ने कबूल किया कि प्रिंस की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण नशीला पदार्थ देकर की गई थी. यह भी पता चला कि इस मामले में प्रिंस की पत्नी तुलसी की भी भूमिका थी और दोनों ने मिलकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया था.

प्रिंस से शादी से पहले तुलसी और शोएब प्रेम संबंध में थे. यह भी पता चला है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और शादी के बाद भी दोनों के बीच अवैध संबंध जारी रहे. शादी के एक महीने के भीतर तुलसी के व्यवहार में बदलाव आने के कारण प्रिंस को शक हुआ. इससे अक्सर दंपति के बीच झगड़ा होता था. इसके कारण यह जोड़ा देवरी में तुलसी के घर चला गया.

वहां आने के बाद प्रिंस शोएब से परिचित हुआ. दोनों अक्सर नशीले पदार्थों का एक साथ इस्तेमाल करते थे. इसका फायदा उठाकर शोएब तुलसी से मिला और एकांत में समय बिताया. एक समय पर प्रिंस को शोएब और तुलसी के बीच के रिश्ते के बारे में पता चला. उसने तुलसी को बुरी तरह डांटा.

अपने रिश्ते में बाधा बन रहे प्रिंस की हत्या करने का फैसला शोएब और तुलसी ने किया. हमेशा की तरह नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद, उन्होंने पकड़े जाने से बचने के लिए शव को अपने घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया और उसके ऊपर कचरा डाल दिया. यह भी पता चला है कि शोएब ने एक महीने तक उस सेप्टिक टैंक की निगरानी की और प्रिंस के शरीर को तेजी से नष्ट करने के लिए नमक डाला.

इसके बाद शोएब को सेप्टिक टैंक देखने के लिए ले जाया गया, जहां से एक खोपड़ी, हड्डियां बरामद की गईं. इस हत्या के बाद शोएब और तुलसी गुजरात भाग गए. प्रिंस के परिवार वालों ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों के वीडियो देखे, जिससे उन्हें शक हुआ. पुलिस ने कहा है कि हड्डियों का फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा और आगे की जांच की जाएगी.

BUSINESS : 1 दिन में ढाई हजार से ज्यादा कम हुई 24 कैरेट सोने की कीमत, जानें 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

0

शुक्रवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 2620 रुपये की गिरावट आई है. 22 और 18 कैरेट का भी रेट कम हुआ है.

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका में जनवरी महीने के लिए उम्मीद से बेहतर रोजगार के आंकड़ों में फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया. इसके चलते दुनियाभर में सोने की कीमतों में गिरावट आई. आज चांदी की कीमत भी गिरी है.

रोजगार के बढ़ते आंकड़ों से मतलब है कि अमेरिका में लेबर मार्केट मजबूत बना हुआ है. यानी कि इकोनॉमी भी अभी सही दिशा में है. ऐसे में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की संभावनाएं भी काफी कम हो गई हैं. ब्याज दरें ऊंची रहने पर सोने की अपील कम हो जाती है. वहीं, दूसरी तरफ जनवरी में भारत की रिटेल महंगाई बढ़कर 2.7 परसेंट हो गई. अब निवेशकों को शुक्रवार, 13 फरवरी को आने वाले US महंगाई के डेटा का इंतजार रहेगा, जो शॉर्ट-टर्म के लिए सोने-चांदी की कीमतों के लिए दिशा तय करेगा.

भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 262 रुपये कम हुई है. इसी के साथ आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 15578 रुपये प्रति ग्राम है. इस बीच, भारत में 22 कैरेट सोने का रेट 240 रुपये प्रति ग्राम गिरकर 14280 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत 196 रुपये की कमी के साथ 11684 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है.

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में आज प्रति ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट सोने की कीमत 15578 रुपये है. वहीं, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 14280 और 11684 रुपये प्रति ग्राम है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15593 रुपये प्रति ग्राम है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 14295 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 11699 रुपये है.चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, त्रिची में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15709 रुपये प्रति ग्राम है.इस तरह से 22 कैरेट सोने की कीमत 14400 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 12400 रुपये है.

चांदी में भी गिरावट
शुक्रवार को चांदी की कीमत में प्रति किलो के हिसाब से 15000 रुपये की गिरावट आई है. इसी के साथ आज इसकी कीमत 2,80,000 रुपये प्रति किलो है. इस तरह से प्रति एक ग्राम के हिसाब से कीमत में 15 रुपये की गिरावट आई है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद जैसे तमाम शहरों में आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2800 रुपये, 100 ग्राम चांदी की कीमत 28000 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,80,000 रुपये है.

MUMBAI : लड़की ने किया ब्रेकअप तो पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया शख्स, बोला- बात कर वरना सुसाइड कर लूंगा

0

मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एक तरफा प्रेम में युवक ने लड़की को पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी. लड़की की शिकायत पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है.महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर एकतरफा प्रेम से परेशान एक युवक ने लड़की को आत्मदाह की धमकी दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. लड़की की शिकायत पर मुलुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में मुलुंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.

लड़की मुलुंड में सेल्समैन के रूप में काम करती है. जानकारी के मुताबिक, उसकी पहचान पहले घाटीपाड़ा इलाके में रहने के दौरान 21 साल के पुरब मनोहर गोरे नामक युवक से हुई थी. 2024 में दोनों रिलेशनशिप में थे. हालांकि, बार-बार होने वाले विवादों के कारण दिसंबर 2025 से लड़की ने उससे ब्रेकअप कर लिया. इसलिए वह उसके आने-जाने के रास्ते पर हमेशा पीछा करता था.

बता दें कि बुधवार को जब वह काम के लिए घर से निकली तो पुरब मनोहर गोरे उसके शॉप के बाहर आया. उसने उससे बात करने की कोशिश की. लड़की के मना करने पर उसने उसका हाथ पकड़ा और उसे मुलुंड रेलवे स्टेशन ले गया. वहां उसने लड़की का मोबाइल चेक किया. उसके बाद उसने अपनी जेब से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और अपने ऊपर डालकर धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं रही तो वह खुद को जला लेगा. लड़की के शोर मचाते ही लोगों के इकट्ठा होते देख वह वहां से भाग गया.

लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘अब चमकने का समय है…’, पति शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ रिलीज के दिन मीरा राजपूत ने लुटाया प्यार

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. वहीं मीरा राजपूत ने पोस्ट शेयर कर शाहिद पर प्यार लुटाया है.

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी को लेकर पहले विवाद था और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था, लेकिन कहानी को हुसैन उस्तरा से प्रेरित न बताकर कोर्ट ने फिल्म की रिलीज को मंजूरी दी. अब रिलीज के दिन शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने अपने असली रोमियो पर प्यार लुटाया है.

वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हो रही फिल्म में लीड रोल शाहिद कपूर निभा रहे हैं, और रिलीज के दिन मीरा कपूर ने अपने पति के लिए शानदार नोट लिखा है और फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. अपनी और शाहिद की रोमांटिक फोटोज पोस्ट कर मीरा ने लिखा, ‘मेरे रोमियो, जब वो पूछे, ‘मैं हूं कि हूं नहीं?’, तो याद रखना, तुम हो और वही हो जो मेहनती हो, बेहद टैलेंटेड हो और जिसकी आंखें बिना कुछ कहे सब कह जाती हैं, और जिसका दिल हमेशा सब कुछ ठीक करने की कोशिश करता है क्योंकि जो तुम्हें थामे हुए है, वही प्रकाश है. अब चमकने का समय है. तुम्हें शानदार कहना भी कम होगा. मुझे तुम पर बहुत गर्व है.’

पोस्ट से साफ है कि मीरा को शाहिद और फिल्म दोनों से बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि साल 2019 में एक्टर ने फिल्म ‘कबीर सिंह’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था, लेकिन बाद की सभी फिल्में औसत रही थीं. अब ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में अनुभव करने के लिए तैयार है. फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग शानदार हुई है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 11 फरवरी तक 1.42 करोड़ का कारोबार कर चुकी है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो भारत में होने वाले 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट 11 जनवरी तक बिक चुके हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग लगातार हो रही है. सबसे ज्यादा टिकट्स दिल्ली-एनसीआर में बिक रही हैं. माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बड़ी ओपनिंग कर सकती है. बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म एक रोमांटिक और एक्शन से भरपूर कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें शाहिद कपूर बेहद खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म दर्शकों को ‘कबीर सिंह’ वाली वाइब दे सकती है.

NATIONAL : ‘1 हजार में हवलदार, 10 हजार में इंस्पेक्टर और पूरा थाना लाख में’, REEL बनाकर मथुरा पुलिस की ‘नीलामी’ करने वाला रॉबिन गिरफ्तार

0

मथुरा के गोवर्धन में एक युवक को सोशल मीडिया पर रील बनाना भारी पड़ गया. आरोपी ने रील में इंस्पेक्टर, हवलदार और पूरे थाने की बोली लगाकर उसे खरीदने का दावा किया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रॉबिन को दबोच लिया है, जो अब अपनी गलती पर माफी मांग रहा है.मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पुलिस महकमे का मजाक उड़ाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. देवसेरस गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रॉबिन पुत्र रईस ने एक रील बनाकर पूरे थाने की नीलामी करने और अधिकारियों को खरीदने का विवादित वीडियो डाला था.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांठोली देवसेरस बंबा की पुलिया के पास से पकड़ा. युवक ने वीडियो में हवलदार की कीमत 1,000 और इंस्पेक्टर की 10,000 रुपये लगाते हुए पूरे स्टेशन का सौदा 1 लाख में करने का दुस्साहस किया था.पकड़ा गया युवक रॉबिन जिस देवसेरस गांव का निवासी है, वहां के लोग ऑनलाइन ठगी करने में माहिर माने जाते हैं. करीब एक महीने पहले ही पुलिस ने इसी गांव से ठगी के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया था.

इसी पृष्ठभूमि के बीच रॉबिन ने पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो वायरल किया कि हिंदुस्तान में पैसे की कीमत घट गई होगी, इसलिए वह पुलिस को खरीदने की हैसियत रखता है. इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.सोशल मीडिया पर खुद को ‘सौदागर’ बताने वाला रॉबिन पुलिस की गिरफ्त में आते ही पूरी तरह बदल गया. गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीरों में वह अपने किए गए कृत्य पर हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वर्दी और कानून का मजाक उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

BIHAR : बच्ची के शरीर पर इतने दांत गड़ाए कि चली गई कोमा में…4 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश

समस्तीपुर के जितवारपुर गांव में चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश ने पूरे इलाके को दहला दिया है. खेत में खून से लथपथ मिली बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर है. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में पुलिस जांच जारी है और सख्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

बिहार के समस्तीपुर से 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश का मामला सामने आया है. पीड़ित बच्ची के जिस्म पर कई गहरे निशान मिले हैं. गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को अंजाम देने वाले दरिंदे को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस, पीड़ित बच्ची के मां का फर्द बयान लेकर आगे के कार्रवाई में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी ने अस्पताल पहुंचकर पूरी जानकारी ली इसके साथ ही महिला पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए.

बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में एक महिला बच्चों की पढ़ाई के चलते मायके में रह रही थी.प्रतिदिन की तरह पढ़ाई करने के बाद शाम 4 बजे उसकी चार साल की बच्ची घर चली आती थी.उसी तरह गुरुवार को बच्ची पढ़ने के बाद घर आई लेकिन कुछ देर के बाद घर में दिखाई नहीं दी. इसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने खोजबीन शुरू कर दी. करीब 7 बजे शाम में लोग घर के पास खेत की ओर टॉर्च की लाइट में खोजबीन करने लगे तो एक व्यक्ति को भागते हुए देखा इसके बाद खेत में खून से लथपथ हालत में बच्ची वहां बेहोशी मिली.खेत में भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा. घायल अवस्था में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.डॉक्टर अरविंद कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस आरोपी शंकर सदा को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर थाने ले गई.वहीं सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने निजी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची की मां से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली. इसके बाद महिला पुलिस पदाधिकारी को डीएसपी ने कई दिशा निर्देश दिए.

हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी शंकर सदा ने बच्ची के शरीर को दांत से कई जगहों पर काटकर लहू-लुहान कर दिया.जिससे चार साल की मासूम बच्ची कोमा में चली गई थी.लेकिन डॉक्टर अरविंद कुमार ने इलाज कर उसके हालत को स्थिर किया.डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के शरीर के कई हिस्सों पर दांत से काटने के निशाना है.बच्ची का होंठ कट गया है.गहरे जख्म की वजह से बच्ची कोमा में चली गई थी.लोग यहां लेकर आए तो हमने इलाज शुरू किया.बच्ची को स्टेबल करने में एक घंटा लगा.इसके बाद बच्ची बातचीत करने लगी.तब हम लोग पुलिस को खबर किए पुलिस आई है और बयान ले रही है.प्राइवेट पार्ट में कहीं इंजरी नहीं है, जो भी है एब्डोमेन के ऊपर है.

पीड़ित बच्ची की मां यह बात जानकर सदमे है कि उसकी छोटी सी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किसी और ने नहीं बल्कि उसके पड़ोसी ने की है जो खुद दो बच्चों का बाप है. बच्ची की माँ बताती है कि घर के दरवाजे पर लगभग 4:00 बजे के आसपास वह झूला झूल रही थी.इस बीच अचानक से गायब हो गई. इसके बाद हम खोजने लगे तो 7 बज गया.खोजने के बाद वह हमको गेहूं के खेत में मिली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसमें अनुसंधान की बिंदु पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. महिला पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बयान भी लिया गया है.सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

NATIONAL : सौतेले पिता के बाद नाबालिग की मां भी गिरफ्तार, बेटी के रेप में दिया था बराबर का साथ

0

कोटद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है. सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद अब पीड़िता की मां को भी पुलिस ने आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है. बालिका के बयानों और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मां की भूमिका सामने आई. दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है.

उत्तराखंड के कोटद्वार में सामने आए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने अब और गंभीर रूप ले लिया है. पहले जहां इस प्रकरण में सौतेले पिता की गिरफ्तारी हुई थी, वहीं अब जांच के दौरान पीड़िता की मां की भी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. इस खुलासे ने पूरे इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है.

पुलिस के अनुसार 6 फरवरी 2026 को कोटद्वार निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी को लेकर कोतवाली में तहरीर दी थी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका के सौतेले पिता, जिसे यहां कमल (काल्पनिक नाम) कहा गया है, को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्य एकत्र किए. इन तथ्यों के आधार पर यह सामने आया कि बालिका की मां भी इस अपराध में कथित रूप से शामिल थी. पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है. सर्किल ऑफिसर निहारिका सेमवाल ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना प्राथमिकता है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. मामले ने समाज में पारिवारिक जिम्मेदारियों और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं और पुलिस सभी तथ्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है.

- Advertisement -

News of the Day