Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1010

Prayagraj Mahakumbh 2025: दिल्ली से प्रयागराज का हवाई टिकट इतना महंगा कि आप विदेश भी घूम आएं, DGCA की चिंता बढ़ी

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हवाई टिकट के बढ़ते किराए ने सबको चौंका दिया है। इस वर्ष महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन उड़ान टिकट की कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज जाने वाले फ्लाइट्स के टिकट का किराया अब इतना बढ़ चुका है कि उतने में आप विदेशों की यात्रा भी कर सकते हैं। इसका असर न सिर्फ श्रद्धालुओं पर पड़ा है, बल्कि विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) भी इस पर गंभीर है और एयरलाइन कंपनियों से किराए को तर्कसंगत बनाने की अपील कर चुका है।

महाकुंभ के शाही स्नान के दिनों में किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी

महाकुंभ मेले में शाही स्नान के दिनों के दौरान फ्लाइट टिकट की कीमतों में काफी वृद्धि हो गई है। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से हो चुका है, और प्रमुख स्नान तिथियों जैसे 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी) और 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) के आसपास फ्लाइट टिकट के दाम आसमान तक पहुंच गए हैं।

सामान्य दिनों में दिल्ली से प्रयागराज का हवाई किराया लगभग 10-12 हजार रुपये होता था, जबकि मुंबई से यह 15,000 रुपये के आसपास रहता था। लेकिन अब शाही स्नान के दिनों में दिल्ली से प्रयागराज जाने का किराया 50,000 रुपये तक पहुंच चुका है। मुंबई से यह किराया भी 50,000-60,000 रुपये के बीच हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसी समय में दिल्ली से लंदन का टिकट 30,000 से 37,000 रुपये के आसपास है और सिंगापुर का टिकट भी 24,000 से 25,000 रुपये में मिल सकता है।

रेल किराया सीमित, लेकिन फ्लाइट किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी

जहां भारतीय रेलवे ने प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अपनी सेवाएं बढ़ाई हैं और किराए को सीमित रखा है, वहीं एयरलाइनों ने फ्लाइट टिकट के किराए में 200% से 700% तक की वृद्धि की है। इस पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने चिंता जताई और सरकार से हवाई किराए को नियंत्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए एयरलाइनों द्वारा किराए में इतनी बढ़ोतरी करना अनुचित और अनैतिक है।

विनोद बंसल ने यह भी कहा कि जहां भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सेवा को ध्यान में रखते हुए किराए को सीमित रखा है, वहीं हवाई यात्रा के दौरान श्रद्धालु असुविधा का सामना कर रहे हैं और कई लोग टिकट खरीदने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइनों को अपने किराए को तर्कसंगत बनाना चाहिए और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

DGCA की चिंता और एयरलाइनों से अपील

महाकुंभ के लिए हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि पर DGCA (विमानन नियामक) भी गंभीर हो गया है। DGCA ने एयरलाइन कंपनियों से अपील की है कि वे फ्लाइट टिकट के किराए को तर्कसंगत बनाएं। इस संदर्भ में DGCA अधिकारियों ने पहले ही एयरलाइन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है और आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानों की व्यवस्था करने पर विचार किया है। महाकुंभ के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है और जनवरी महीने में 81 अतिरिक्त उड़ानों को मंजूरी दी गई है। इसके बावजूद, टिकट के दामों में इतनी बढ़ोतरी ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। DGCA का कहना है कि उड़ानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही किराए को भी तर्कसंगत किया जाना चाहिए।

क्या आएगा किराए में बदलाव?

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए सरकार और अन्य एजेंसियों के प्रयास लगातार जारी हैं, लेकिन बढ़ते किराए पर सवाल उठ रहे हैं। क्या सरकार और विमानन कंपनियां इन बढ़े हुए किराए को घटाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगी? या फिर यात्रियों को इसी तरह से महंगे किराए का सामना करना पड़ेगा? यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

रतलाम नगर निगम के पूर्व उपायुक्त के घर EOW का छापा, बड़े खुलासे होने की संभावना

निगम की जमीन घोटाला केस में विवादित रहे और उपायुक्त पद से हटाए गए विकास सोलंकी के घर आज तड़के ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा और जांच शुरु की है। इंदौर की टीम ने सुबह 4 बजे ग्लोबस कॉलोनी स्थित उनके निवास पर छापा मारा। यह आय से अधिक संपत्ति का मामला होने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई में इंदौर डीएसपी पवन सिंघल अपनी टीम के साथ मौजूद हैं।

विकास सोलंकी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। लेखापाल विकास सोलंकी समेत 36 आरोपियों के खिलाफ 7 महीने पहले उज्जैन लोकायुक्त ने बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस मामले में करोड़ों की जमीन को कम दाम में बेचने का आरोप है। जिसके बाद लोकायुक्त में करीब 7 माह पूर्व केस दर्ज किया गया था और इस मामले में उन्हें नगर निगम में उपायुक्त पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही सोलंकी पर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई थी।

ईओडब्ल्यू की उक्त कार्रवाई उसी से जुड़ी हुई सामने आ रही है। ईओडब्ल्यू की टीम का अभी इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सोलंकी की पत्नी प्रीति डेहरिया भी जिला पंचायत में अकाउंट ऑफिसर के पद पर पदस्थ है।

जंगली जानवरों के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आए व्यक्ति की मौत ,एक की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के सीधी में जंगल में जंगली जानवर के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक की हालत गंभीर है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां बीते शनिवार देर रात को दोनों व्यक्ति मजदूरी का काम करके घर जा रहे थे। तभी जंगल में जंगली जानवर के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आ गए।

एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया था। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

खंडवा में स्कूल में पूड़ी और हलवा खाने से 30 बच्चे बीमार, अस्पताल में कम पड़ गए बेड

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा के ग्राम कसरावद में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में कसरावद के स्कूल के लगभगन 30 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसूद में भर्ती करवाया गया। अस्पताल पहुंचे बच्चों में 25 प्रथमिक शाला और 5 बच्चे आगनवाड़ी के बताए जा रहे है। एक आंगनवाड़ी सहायिका भी फूड  पॉइजनिंग की गिरफ्त में आई।

राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय शाला कसरावद में झंडा वंदन कार्यक्रम के बाद स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोजन बनाया गया था। जिसमें जानकारी के अनुसार मध्यान भोजन में खीर पूड़ी और हलवा बनाया गया था। इस भोजन को खाने के बाद बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई।

आनन – फानन में सभी को हरसूद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इस दौरान अस्पताल में बेड भी कम पड़ गए जिससे बच्चों को नीचे गैलरी में लिटाकर इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद अस्पताल में लोगो की काफी भीड़ जमा हो गई। इधर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आशीष कुमार मिश्रा के मुताबिक सभी बच्चें भोजन के बाद उल्टियां कर थे, जिनका इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर है।

जबलपुर में पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार को पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। धमाकों की आवाज से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। मौके पर पहुंची 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग 2 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आपको बता दें कि पटाखा मार्केट में  49 दुकानों बनी हुई हैं अगर आग ज्यादा फैल जाती तो हालत बिगड़ सकते थे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम के अग्निशमन दल, स्थानीय नागरिकों और पटाखा व्यापारियों द्वारा बरती गई तत्तपरता की तारीफ भी की है। सांसद आशीष दुबे और विधायक डॉ अभिलाष पांडे भी कठौन्दा पटाखा बाजार पहुंचे और यहां पर स्थिति को देखा।

आग इतनी भीषण थी की पांच दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई हैं। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया। इस आगजनी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी थी। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने रात भर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है

CM मोहन यादव का जापान दौरा, निवेश के साथ साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान

देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान प्रवास के संबंध में कहा कि युवाओं के लिए हमारे सभी प्रकार के वर्गों के लिए खास करके महिला, गरीब, किसान , युवाओं के रोजगार के लिए लगातार हमारी सरकार अभियान चला रही है। निजी सेक्टर में सरकारी सेक्टर में औद्योगीकरण में खेती में पशुपालन में हर क्षेत्र में व्यक्ति को अपने रोजगार के साधन मिलें, उसके आय कि घर की उसकी क्षमता बड़े, मुझे इस बात का संतोष है कि लगातार किए गए साल भर के अभ्यास के आधार पर कई सारे सेक्टर में मध्य प्रदेश बहुत अच्छे से प्रगति से आगे बढ़ रहा है।

ऐसे में जब मैं आज जापान जा रहा हूं तो मुझे इस बात का पूरा भरोसा है जापान टेक्नोलॉजी को लेकर भी और जापान आर्थिक दृष्टि से मध्य प्रदेश के साथ जुड़ कर के कई सारे सेक्टर में काम करने वाला है। आगामी 24, 25 फरवरी को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी तो उसके दृष्टि से मुझे निमंत्रण देने हैं। हम ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे, मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे और सभी को काम दिलाएंगे।

ट्रंप की सख्त नीतियों ने बढ़ाई भारतीयों की मुश्किलें, अमेरिकी एयरपोर्ट पर नहीं मिली इंडियन कपल को एंट्री

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आते ही भारतीयों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगीं हैं। ट्रंप ने अमेरिका में प्रवासियों की संख्या को सीमित करने के लिए कई कड़े आदेश लागू किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने birthright citizenship के अधिकार को खत्म करने का आदेश भी जारी किया है। अमेरिका के न्यू जर्सी के नेवार्क एयरपोर्ट पर हाल ही में एक घटना ने इन चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

बी-1/बी-2 विजिटर वीजा पर अपने बच्चों से मिलने अमेरिका आए एक भारतीय जोड़े को वापसी टिकट नहीं दिखाने के कारण अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई। उन्हें एयरपोर्ट से ही भारत वापस भेज दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि 2025 के इमिग्रेशन नियमों के अनुसार, जो लोग विजिटर वीजा पर अमेरिका आते हैं, उनके पास वापसी का टिकट होना जरूरी है।

रिटर्न टिकट जरूरी बनाने के नए नियम ने यात्रियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। भारतीय जोड़े को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अगर उनके पास वापसी टिकट नहीं है, तो उन्हें अमेरिका में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी गई थी, जिससे यात्रियों में भ्रम की स्थिति बन गई।

इस नए नियम के अचानक लागू होने से कई यात्री यह सोच रहे हैं कि शायद आगे और कड़े इमिग्रेशन नियम बन सकते हैं। अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों से सही सूचना न मिलने के कारण लोग और ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में हो रहे अचानक बदलाव को देखते हुए भारत सरकार ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि यात्रियों को अपने यात्रा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज जैसे वापसी टिकट और यात्रा योजना का प्रमाण लेना सुनिश्चित करना चाहिए।

साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नए इमिग्रेशन नियमों के बारे में जानकारी के लिए सरकारी वेबसाइट और ट्रैवल एजेंट से संपर्क करें।

ट्रंप की सख्त नीतियों ने भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव के संकेत दिए हैं, यह कहते हुए कि इस वीजा के जरिए केवल वही विदेशी अमेरिका आएं, जो अपने काम में कुशल हों। साथ ही, उन्होंने जन्म से मिलने वाली नागरिकता को समाप्त करने का आदेश भी दिया है, जिससे अमेरिका में रहने वाले कई भारतीयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता खत्म करने का आदेश दिया और इसे लागू करने के लिए 20 फरवरी तक का समय दिया। इससे कई भारतीय महिलाएं जो प्रेग्नेंट हैं, वे समय से पहले सी-सेक्शन डिलीवरी करा रही हैं ताकि उनका बच्चा और वे अमेरिकी नागरिकता से वंचित न रह जाएं।

हालांकि, अमेरिका की कई जिला अदालतों ने ट्रंप के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी है और उसे असंवैधानिक करार दिया है।

Delhi Elections 2025: अनुराग ठाकुर ने AAP और कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘दिल्ली का खजाना लूटा’

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर कड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने मिलकर दिल्ली के लोगों को धोखा दिया है और दिल्ली का खजाना लूटा है। चुनावों में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं, और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं और कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

अनुराग ठाकुर का हमला दोनों पार्टियों पर लगाए बड़े आरोप
अनुराग ठाकुर ने दोनों पार्टियों, AAP और कांग्रेस, पर हमला करते हुए कहा कि इन दोनों ने दिल्ली में जनता से झूठ बोला और उन्हें लूटा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग इन दोनों पार्टियों से तंग आ चुके हैं और इनसे धोखा खा चुके हैं। 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से आम आदमी पार्टी सत्ता में है, जबकि उससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने 15 साल तक दिल्ली का नेतृत्व किया था। ठाकुर का कहना था कि दोनों पार्टियों के शासन में दिल्ली की जनता को कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने दिल्ली के खजाने को लूटा।

कांग्रेस और AAP के गठबंधन पर सवाल उठाए
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और AAP के बीच संभावित गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि कांग्रेस ने AAP के साथ “समझौता” कर लिया है, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव प्रचार से गायब हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली चुनाव से क्यों भाग रहे हैं? वे यूपी और बिहार जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली में खड़े नहीं हो रहे हैं। यह दर्शाता है कि कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ लिया है।” ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में कांग्रेस और AAP के नेताओं ने मिलकर राज्य के संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया और केवल अपनी सत्ताओं को बनाए रखा। उनका यह कहना था कि इन दोनों पार्टियों ने दिल्ली के खजाने को पूरी तरह से खाली कर दिया है।

केजरीवाल की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति कुछ साल पहले XXL शर्ट पहनकर राजनीति में आया था, वह अब Z++ श्रेणी की सुरक्षा की मांग कर रहा है। यह दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल खुद को अत्यधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि आम जनता के लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यह उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।” ठाकुर ने यह भी कहा कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। उनका आरोप था कि केजरीवाल ने केवल अपने व्यक्तिगत सुरक्षा और प्रचार के लिए काम किया, जबकि दिल्ली की जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पाईं।

दिल्ली की राजनीति में AAP, कांग्रेस और BJP के बीच कड़ी टक्कर 
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म है। इस चुनाव में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। दिल्ली की राजनीति में AAP, कांग्रेस और BJP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 699 उम्मीदवार इन सीटों के लिए मैदान में हैं, जिनमें कई नए और पुराने चेहरे शामिल हैं। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, दिल्ली में भाजपा अपनी जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने भी अपनी ताकत झोंकी है। कांग्रेस का चुनावी प्रचार कमजोर दिखाई दे रहा है, और भाजपा ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं।

भारत का इकलौता राज्य लक्षद्वीप जहां नहीं दिखेगा एक भी Dog और Snake, जानें यहां की कुछ और भी अनोखी बातें!

0

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां न तो कुत्ता और न ही सांप मिलता है। यह खूबसूरत राज्य मालदीव जैसा है। यहां के 600 से भी ज्यादा प्रजाति की मछलियां पाई जाती हैं। लक्षद्वीप भारत का एक बेहद खूबसूरत द्वीप है जहां आप प्रकृति का आनंद ले सकते हैं और कई रोमांचक स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह स्थान खासतौर पर परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन है। यहां आपको कई यादगार अनुभव भी मिल सकते हैं। लक्षद्वीप मालदीव की तरह ही खूबसूरत है लेकिन यहां कुछ अनोखी बातें हैं जो इसे बाकी जगहों से अलग बनाती हैं।

लक्षद्वीप में कुत्तों पर पाबंदी

लक्षद्वीप में एक जानवर जिसे आमतौर पर लोग पसंद करते हैं और पालतू बनाते हैं उस पर यहां पाबंदी है। वह जानवर है कुत्ता! यहां आपको कहीं भी कुत्ता नहीं मिलेगा क्योंकि सरकार ने लक्षद्वीप में कुत्तों को लाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा WHO के मुताबिक लक्षद्वीप एक ‘रेबीज फ्री स्टेट’ है यानी यहां रेबीज का खतरा नहीं है। यही कारण है कि यहां कुत्ते लाने की अनुमति नहीं है। हालांकि यहां बिल्लियां और चूहे काफी संख्या में पाए जाते हैं।

लक्षद्वीप में नहीं पाए जाते सांप

लक्षद्वीप एक और अनोखे तथ्य के लिए जाना जाता है कि यहां कोई भी सांप नहीं पाया जाता। यह एक ‘स्नेक फ्री स्टेट’ है। भारत के अन्य राज्यों में जैसे केरल में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन लक्षद्वीप में सांपों की कोई भी प्रजाति नहीं मिलती है।

लक्षद्वीप की मछलियां

लक्षद्वीप के समुद्र में मछलियों की 600 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां के जल में तितली मछली विशेष रूप से प्रसिद्ध है और इसे लक्षद्वीप का राज्य पशु भी माना जाता है। इसके अलावा यहां आपको तितली मछलियों की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

लक्षद्वीप की आबादी और निवास स्थान

लक्षद्वीप में कुल 36 द्वीप हैं लेकिन यहां पर लोग केवल 10 द्वीपों पर ही रहते हैं। इनमें प्रमुख द्वीप हैं: कवाराट्टी, अगाट्टी, अमिनी, कदमत, किलातन, चेतलाट, बिट्रा, आनदोह, कल्पनी और मिनिकॉय। यहां की कुल आबादी करीब 64,000 है और इनमें से 96% आबादी मुस्लिम समुदाय की है। हालांकि हर साल यहां हजारों पर्यटक आते हैं। लक्षद्वीप का प्रमुख आय स्रोत पर्यटन और मछली उद्योग है।

लक्षद्वीप का पर्यटन

लक्षद्वीप में 32 द्वीप हैं लेकिन यहां पर 10 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं। कवाराट्टी यहां की राजधानी है और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां के द्वीपों की प्राकृतिक सुंदरता और साफ पानी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह अनोखा द्वीप स्थल भारत के अन्य इलाकों से बिल्कुल अलग है और इसकी खासियत को जानकर हर कोई यहां आने का सपना देखता है।

TikTok की होगी भारत में वापसी! ट्रंप और मस्क ने आपस में की खास बातचीत

0

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने TikTok को लेकर एक बड़ा प्लान तैयार किया है, जिससे इस प्लेटफॉर्म की भारत सहित कई देशों में वापसी संभव हो सकती है। अमेरिकी कोर्ट द्वारा TikTok पर लगाए गए प्रतिबंध और उसके बाद ट्रंप द्वारा 75 दिनों की राहत दिए जाने के फैसले ने यह संकेत दिया है कि TikTok को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

TikTok पर लगे थे जासूसी के आरोप
TikTok पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप लगे थे, जिसके चलते अमेरिका और भारत सहित कई देशों में इसे बैन कर दिया गया था। जून 2020 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर TikTok और 59 अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन अगर TikTok चीन के नियंत्रण से बाहर निकलकर पूरी तरह अमेरिकी स्वामित्व में आ जाता है, तो इसके भारत में लौटने की संभावनाएं बन सकती हैं।

TikTok का मौजूदा स्वामित्व
वर्तमान में TikTok चीनी कंपनी ByteDance और अमेरिकी कंपनी Oracle के संयुक्त स्वामित्व में है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि TikTok में 50% से अधिक हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनियों के पास हो और इसका डेटा सेंटर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड अमेरिका में हो। ट्रंप ने ByteDance को हिस्सेदारी बेचने के लिए 75 दिनों की समयसीमा दी है।

कौन खरीद सकता है TikTok?
TikTok को खरीदने के लिए कई बड़ी अमेरिकी कंपनियां और निवेशक मैदान में हैं।

  1. Oracle Corporation: TikTok में पहले से हिस्सेदारी रखने वाली Oracle इसका स्वामित्व पूरी तरह हासिल करने की कोशिश में है।
  2. एलन मस्क: मस्क ने भी TikTok में गहरी रुचि दिखाई है। अगर वह इसमें निवेश करते हैं, तो यह सौदा और भी बड़ा हो सकता है।
  3. अन्य निवेशक समूह: अरबपति फ्रैंक मैककोर्ट के नेतृत्व वाला एक निवेशक समूह और YouTube स्टार मिस्टर बीस्ट (जिमी डोनाल्डसन) भी TikTok को खरीदने की होड़ में शामिल हैं।

क्या भारत में TikTok की वापसी संभव है?
अगर TikTok पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण में आ जाता है और भारतीय कानूनों का पालन करने को तैयार हो जाता है, तो इसकी भारत में वापसी संभव हो सकती है। भारत सरकार ने साफ किया है कि देश में काम करने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारतीय डेटा सुरक्षा और IT कानूनों का पालन करना होगा।

TikTok बनाम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
भारत में पहले से ही Facebook, Instagram, Threads, WhatsApp और X (पूर्व में Twitter) जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स हैं। हालांकि, TikTok की वापसी से युवाओं के बीच इसकी पुरानी लोकप्रियता फिर से लौट सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की भूमिका
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की संभावना और मस्क की भागीदारी TikTok के लिए नई उम्मीदें जगा रही हैं। यदि यह अमेरिकी कंपनियों के पूर्ण नियंत्रण में आ जाता है, तो इसे जासूसी और सुरक्षा जैसे विवादों से मुक्त माना जा सकता है।

TikTok की वापसी फिलहाल अमेरिकी कंपनियों और निवेशकों के फैसले और भारत सरकार की नीति पर निर्भर है। अगर सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो यह ऐप भारत में दोबारा धमाकेदार एंट्री कर सकता है। लेकिन इसे भारतीय सोशल मीडिया कानूनों का पालन करना होगा और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।

- Advertisement -

News of the Day