Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1012

J&K : JKPSC ने निकाली सरकारी नौकरियां, इस तारीख तक भरें Form

जम्मू डेस्क: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने व्याख्याता के पदों के लिए भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी, संस्कृत और संगीत विषयों के लिए कुल 19 पदों पर नियुक्ति करना है।

पदों की संख्या: 19
विषय: हिंदी, संस्कृत, संगीत
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी, 2025

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय (हिंदी, संस्कृत या संगीत) में Master’s Degree होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jkpsc.nic.in
भर्ती टैब पर जाएं: होमपेज पर “नौकरियां/ऑनलाइन आवेदन” अनुभाग में जाएं।
प्रत्यक्ष भर्ती टैब पर क्लिक करें: आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें: सभी आवश्यक जानकारी भरें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और फॉर्म सबमिट करें।
प्रिंट आउट लें: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ज़रूर लें।

इस जिले के बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, 2 साल बाद दोबारा शुरू हुआ बस स्टैंड

0

5 अगस्त 1995 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा बनाया गया बस स्टैंड तकरीबन 2 साल बाद बंद हो गया था ।इसके कुछ समय पश्चात इसको जर्जर हालत में घोषित कर दिया गया । 6 बार अलग-अलग सरकारी बनी और सात बार विधायक उचाना से चुने गए लेकिन जर्जर हालत में पड़े बस स्टैंड की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया था ।

पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे रहे दुष्यंत चौटाला द्वारा उचाना बस स्टैंड का नवनिर्माण करवाया गया लेकिन उसके बाद भी यह बस स्टैंड शुरू नहीं हुआ और बसों की एंट्री अंदर नहीं हुई । नई सरकार बनने के बाद शुरू से ही बस स्टैंड का मकसद लेकर चले हुए विधायक देवेंद्र अत्री ने आज उचाना के बस स्टैंड का उद्घाटन किया और इसमें बस अंदर जाना शुरू हो गई जिससे आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों के लिए खास सुविधा होगी ।

पहले सवारियों को बस के इंतजार में बाहर सड़क पर खड़ा होना पड़ता था । कई बार तो बारिश के चलते सवारी की बस भी छूट जाती थी ,  जिसे लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था ।अब बस स्टैंड उचाना को सुचारू रूप से शुरू कर दिया है और सभी बस ड्राइवरों को बस अड्डे के अंदर बस ले जाने के लिए कहा गया है । साथ ही बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी जमीन पर अभी भी काम चल रहा है जहां पार्क की व्यवस्था की जाएगी ।

उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के बारे में भी बात कही । आने वाले समय में शहरों की तरह पर इस बस स्टैंड को बनाया जाएगा । जो सुविधा बड़े शहरों के बस स्टैंड पर मिलती है ।
वह सभी सुविधाएं उचाना के इस बस स्टैंड पर मिलेंगे ।बस स्टैंड के पीछे पड़ी खाली जगह पर पार्क बनने बस स्टैंड के आसपास रह रहे लोगों के लिए पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी । उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि उचाना के बंद पड़े बस स्टैंड को शुरू करवाना इलेक्शन के समय भी हमारा वादा था जो वादा आज हमने पूरा किया । विकसित उचाना के सपने को लेकर हम आगे चल रहे हैं और इसको शतप्रतिशत पूरा करेंगे ।

Bihar: फौजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला समेत 3 लोग गिरफ्तार

0

बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जंक्शन रोड स्थित फौजी होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वही होटल के कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है। पुलिस तीनों को गिरफ्तार करते हुए थाना ले गई, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

सहारा समूह को हेमंत सरकार ने दिया अल्टीमेटम, कहा- अगर 15 दिन में 400 करोड़ नहीं लौटाए तो…

0

हेमंत सरकार ने सहारा समूह को फाइनल चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड में सहारा समूह के जितने भी निवेशक हैं उनका (अब तक क्लेम की गई राशि) 400 करोड़ रुपये 15 दिन में वापस करें। अगर पैसा नहीं लौटाया जाता है तो झारखंड सरकार समूह के निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू करेगी।

दरअसल, यह अल्टीमेटम रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में विश्व भारती जनसेवा संस्थान और सहारा इंडिया की लीगल टीम के बीच हुई बैठक में दिया गया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड में सहारा के सील किए गए कार्यालय नहीं खोले जाएंगे। केवल रांची स्थित जोनल कार्यालय (पत्राचार के लिए) चालू रहेगा। अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो समूह के निदेशकों की गिरफ्तारी की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि हाईकोर्ट के रोक आदेश के बावजूद सहारा की शाखाएं संचालित हो रही थीं और निवेशकों से री-सबमिशन के नाम पर पैसे लिए जा रहे थे।

वहीं, लीगल टीम ने झारखंड सरकार से 15 दिनों का समय मांगा है ताकि सकारात्मक समाधान निकाला जा सके। इस दौरान लीगल टीम ने मांग की कि झारखंड में उनके जितने भी ऑफिस सील किए गए हैं उसे खोला जाए। इस पर पुलिस महानिदेशक ने उनकी मांग को अस्वीकृत कर दिया। बता दें कि सहारा इंडिया सुप्रीमो सुब्रत राय का निधन हो चुका है। उनकी मृत्यु कार्डियो रेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण साल 2023 में हुई थी। जब उनका निधन हुआ, तब वे 75 साल के थे। डॉक्टरों ने बताया था कि वह उच्च रक्तचाप और मधुमेह रोग से लंबे समय से जूझ रहे थे। सुब्रत राय बिहार के अररिया में अपने नाना के यहां जन्मे थे। वह आखिरी बार साल 1999 में अररिया गए थे।

Barmer: पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने सरकार के कर डाली बड़ी मांग, फूट-फूटकर रोया मृतक का भाई।

बालोतरा शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए युवक की हत्या को लेकर माहौल तनावपूर्ण है। हत्या के विरोध में समाज के लोग और जनप्रतिनिधि लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे से बालोतरा राजकीय नाहटा अस्पताल के मोर्चरी के बाहर धरना जारी है। बुधवार सुबह जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों पर मौन जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शांति और न्याय की मांग उठाई।

प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच पांच दौर की वार्ता विफल

प्रशासन की ओर से कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एसपी कुंदन कांवरिया और अन्य आला अधिकारी वार्ता में शामिल हुए। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से पूर्व विधायक मदन प्रजापत, पूर्व सिवाना विधायक गोपाराम मेघवाल और अन्य समाज के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। हालांकि, पांच दौर की वार्ता के बावजूद समाधान नहीं निकल सका।

लोगों की मांग और तनाव

हत्या से आक्रोशित लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थिति पर नजर

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि शांति बनाए रखने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

अशोक गहलोत ने लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार शाम एक्स पर लिखा, ‘बालोतरा में एक दलित युवक की हत्या राज्य में कमजोर होती कानून-व्यवस्था का नमूना है. यह बेहद निंदनीय है कि दिनदहाड़े हत्या के मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित पक्ष द्वारा धरना-प्रदर्शन करने की नौबत आ गई. पिछले एक साल में दलित, आदिवासी एवं पिछड़े वर्ग के साथ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. राज्य सरकार को इस प्रकरण में अविलंब कार्रवाई कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए.’

भिवाड़ी साइबर सेल में तैनात सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने जारी किए आदेश, एसपी की लोकेशन निकालने का आरोप

भिवाड़ी जिला पुलिस की साइबर सेल में तैनात सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी । इन पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी ने सस्पेंड कर दिया है । अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि एसपी को इन पुलिसकर्मियों सस्पेंड करना पड़ा । ये जानने के लिए आप हमारी खबर पर बने रहिए ।

बता दें कि इन पुलिस कर्मियों पर एसपी की लोकेशन निकालने का आरोप लगा है । दरअसल, भिवाड़ी जिला पुलिस की साइबर सेल में तैनात सात पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से अपने एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी की लोकेशन का पता कर रहे थे। एसपी को इस हरकत की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीर मानते हुए एसपी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने साइबर सेल के इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इन सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई श्रवण जोशी, हेड कॉन्स्टेबल अवनेश कुमार और कॉन्स्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश शामिल हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एक वरिष्ठ आरपीएस अधिकारी को सौंपी गई है। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने इस केस पर नजर बना रखी है और एक एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को इसकी मॉनिटरिंग का कार्य सौंपा गया है। इस केस में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जैसे कि एसपी की लोकेशन निकालने का आदेश किसने दिया और इन पुलिसकर्मियों ने यह जानकारी किसे दी।

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि अपने एसपी की लोकेशन निकालने का यह प्रयास अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में सस्पेंड हुए पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जाएगी कि वे किन कारणों से अपने एसपी की लोकेशन का पता लगाना चाहते थे। यह भी देखा जाएगा कि कहीं यह कोई संगठित प्रयास तो नहीं था और इसके पीछे क्या मंशा थी ?

 

Company Results: 164% बढ़ा Yes Bank का मुनाफा, ICICI बैंक भी रही लाभ में

0

बिजनेस डेस्कः यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने दिसंबर तिमाही में बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन किया। यस बैंक का शुद्ध मुनाफा 164.5% बढ़कर 612.27 करोड़ रुपए हो गया, जबकि ICICI बैंक का शुद्ध लाभ 15% बढ़कर 11,792 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। दोनों बैंकों ने NPA में सुधार और आय में वृद्धि दर्ज की, जिससे उनकी वित्तीय स्थिरता मजबूत हुई।

यस बैंक ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 164.5 फीसदी का मुनाफा दर्ज किया है। बैंक ने अक्टूबर से दिसंबर 2024 की अवधि में 612.27 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा कमाया, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह आंकड़ा 231.46 करोड़ रुपए था।

वहीं, यस बैंक का नेट NPA तिमाही दर तिमाही आधार पर बिना बदलाव के 0.5 फीसदी रहा साथ ही ग्रॉस NPA भी QoQ आधार पर बिना बदलाव के 1.6 फीसदी रहा। तीमाही नतीजों में बैंक का स्टैंडअलोन NII सालाना आधार पर 10.2 फीसदी बढ़कर 2,224 करोड़ रुपए हो गया। साथ ही बैंक का PPOP साल दर साल आधार पर 24.9 फीसदी बढ़कर 1,079 करोड़ रुपए हो गया।

ICICI Bank का लाभ बढ़ा

आईसीआईसीआई बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 11,792 करोड़ रुपए रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 10,272 करोड़ रुपए रहा था। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 48,368 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 42,792 करोड़ रुपए रही थी। बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन अवधि में बढ़कर 41,300 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 36,695 करोड़ रुपए रही थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात दिसंबर तिमाही के अंत में सुधरकर 1.96 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.3 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण घटकर 0.42 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 0.44 प्रतिशत था। हालांकि, कर को छोड़कर कुल प्रावधान तिमाही के दौरान बढ़कर 1,227 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी समय 1,049 करोड़ रुपए था। दिसंबर तिमाही के अंत में गैर-निष्पादित ऋणों पर प्रावधान कवरेज अनुपात 78.2 प्रतिशत था। पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 14.71 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में 14.61 प्रतिशत था।

लिस्ट होते ही इस शेयर में मची लूट, लगा अपर सर्किट, पहले दिन ही दिन निवेशकों को बंपर मुनाफा

0

बिजनेस डेस्कः स्टैलियन इंडिया का आईपीओ (Stallion India IPO) आज गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयर 90 रुपए के आईपीओ प्राइस से करीब 34% प्रीमियम के साथ 120 रुपए पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के साथ ही इसमें 5% का अपर सर्किट लग गया और यह 125.99 रुपए के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। इस प्रदर्शन के साथ निवेशकों को पहले ही दिन 40% से अधिक का मुनाफा हुआ।

बता दें कि रेफ्रिजरेंट्स सप्लायर्स स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का आईपीओ निवेश के लिए 16 जनवरी को खुलकर 20 जनवरी को बंद हुआ था। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 85 रुपए से 90 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

189 गुना हुआ था सब्सक्राइब

तीन दिन में कंपनी के आईपीओ को 189 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ में 1.78 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और इसके प्रमोटर्स, शहजाद शेरियार रुस्तमजी द्वारा 43.02 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर आईपीओ 199.45 करोड़ रुपए का आंका गया था।

कंपनी का कारोबार

कंपनी एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन, अग्निशमन, सेमीकंडक्टर विनिर्माण, वाहन विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल, ग्लास बोतल निर्माण, एरोसोल और स्प्रे फोम अनुप्रयोगों सहित विभिन्न उद्योगों की सेवा करती है। आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित सुविधाओं के लिए पूंजीगत व्यय और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

Haryana; घर में घंटी बजाने को लेकर मचा बवाल, छोटी सी बात पर चले लोहे के कापे

0

सिरसा:  घर में घंटी बजाने को लेकर छोटे बच्चों की शरारत ने बीते शुक्रवार रात को गोविंद नगर में जमकर ईंट, पत्थर व लोहे के कापे चले। शहर में शुक्रवार रात को बच्चों के झगड़े के मामले में दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। पहले कुछ बच्चों की आपस में लड़ाई हुई। इसके बाद 5-7 किशोर तीन बच्चों को पीटने के लिए आ धमके। तीनों बच्चों ने घर में घुसकर जान बचाई। दहशत फैलाने वालों ने जिस घर में बच्चे घुसे हुए थे, उस घर के बाहर जमकर तोडफोड़ की।

गोविंद नगर निवासी अक्षय ने बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम को कुछ बच्चे मोहल्ले में खेल रहे थे, इस दौरान उनका दूसरे बच्चों के साथ आपस में कॉलर पकडने पर झगड़ा हो गया। एक बच्चे के पेट में भी लात मारी गई। झगड़े में बात बढ़ गई तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच दूसरे बच्चों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। उन किशोरों ने मिलकर उनके घर के बाहर लोहे के कापे व अन्य हथियारों से जमकर तोडफोड़ की और गुंडागर्दी मचाई। इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

बताया जाता है कि गोविंद नगर निवासी एक बच्चे ने अपने ही पड़ोसी की घंटी बजाई। इस बात को लेकर 6-7 साल के बच्चों में कहासुनी हो गई। नतीजतन उस बच्चे ने अपने अन्य दोस्तों को बुला लिया। जब बच्चे के दोस्तों ने आकर उस बच्चे को पकड?े का प्रयास किया तो वह बच्चा अपने साथ खेल रहे अन्य बच्चों के साथ एक घर में घुस गए। लोहे के कापों से लैस बच्चों ने ईंटों, पत्थरों के साथ उस घर पर हमला कर दिया। हमले में घर को बहुत नुकसान हुआ है। यदि उस घर का गेट खुल गया होता तो कोई भी अनहोनी होने की पूरी आशंका थी।

चौधरी बंसीलाल के साथी महिपाल सिंह से सांसद किरण चौधरी ने की मुलाकात, पुरानी यादें साझा कर हुई भावुक

0

रविवार को भाजपा सांसद किरण चौधरी ने एक भावुक मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के करीबी सहयोगी और कैथल पंजाब केसरी के ब्यूरो चीफ महिपाल सिंह से मुलाकात की। उनके आवास पर हुई इस मुलाकात में किरण चौधरी ने अपने दिवंगत पति सुरेंद्र सिंह की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि उनके पति अक्सर महिपाल सिंह का जिक्र करते थे और आज भी वह उन पुराने रिश्तों को आगे बढ़ा रही हैं।

किस्से सुन भावुक हुई किरण चौधरी

महिपाल सिंह ने स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह के कुछ पुराने किस्से साझा किए, जिन्हें सुनकर किरण चौधरी भावुक हो गईं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बंसीलाल जी और उनके साथियों का योगदान हरियाणा की राजनीति में अमूल्य रहा है। मुलाकात के दौरान उन्होंने महिपाल सिंह के परिवार के साथ भोजन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलकर उनके सुझावों पर चर्चा की।

महिपाल सिंह ने किरण चौधरी को दिया समृद्धि चिह्न

कार्यक्रम के समापन पर महिपाल सिंह ने किरण चौधरी को समृद्धि चिह्न देकर सम्मानित किया। यह मुलाकात न केवल पुराने संबंधों को मजबूत करने का अवसर बनी, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई। किरण चौधरी ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह हमेशा परिवार और पार्टी के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाती रहेंगी।

- Advertisement -

News of the Day