Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1016

आज भारत मना रहा अपना 76वां गणतंत्र दिवस, President Murmu कर्तव्य पथ पर फहराएंगी तिरंगा ध्वज

0

आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में खुशी का माहौल है और लोग देश के लोकतंत्र की ताकत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि सब कुछ सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। वहीं आज सुबह 9 बजे भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा ध्वज फहराएंगी जो इस खास दिन की शुरुआत होगी।

इस मौके पर दिल्ली की ऐतिहासिक और सरकारी इमारतें तिरंगे के रंग में सजाई गई हैं। यह दृश्य बेहद आकर्षक है और देशवासियों को गर्व महसूस कराता है।

इसके बाद कर्तव्य पथ पर 10.30 बजे से भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों की भव्य परेड शुरू होगी। इस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत, भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और कलाएं दिखाए जाएंगे। यह परेड दुनिया को भारत की शक्ति और विविधता का परिचय कराएगी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे यही कामना है।

 

गणतंत्र दिवस का यह आयोजन न केवल हमारे संविधान की अविभाज्य शक्ति को दर्शाता है बल्कि यह भारत की एकता, विविधता और समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है।

Aaj Ka Rashifal: कर्क और मीन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें बाकी राशि वालों का हाल

0

आज रविवार और माघ माह की द्वादशी तिथि है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों के ऊपर सूर्यदेव की विशेष कृपा मिलेगी। सूर्य देव की कृपा रहने के कारण आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। दिन में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। जो कार्य कई दिन से नहीं हो पा रहे थे वह अब पूरे होंगे। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं कुछ राशि वालों की परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल(Aaj Ka Rashifal) 

     

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

National Voters Day के मौके पर कांग्रेस ने किया Election Commission पर हमला

0

शनिवार यानि की 25 जनवरी को मनाए जा रहे National Voters Day के मौके पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हान ने EC पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ काम नहीं कर रहा है। आज नेशनल वोटर्स डे है, मगर चुनाव आयोग पारदर्शिता के साथ काम नहीं कर रहा है।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग की स्याही केवल मज़ाक बन गई है। आयोग को महाराष्ट्र में ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहां पर ज़्यादा वोटर्स हैं। यहां पर कुछ वोटर्स बाहर से हैं। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए चुनाव आयोग से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। पार्टी इस मुद्दे को कई स्तरों को लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि हम  कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे और साथ ही ईवीएम पर सवाल उठाएंगे।

प्रवीण चक्रवर्ती ने भी किया चुनाव आयोग का घेराव-

कांग्रेस के डेटा एनालिसिस विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने भी EC का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत के चुनाव आयोग का 75वां स्थापना दिवस है। मेरे अनुसार महाराष्ट्र के लोग EC को इस दिन के लिए मुबारकबाद नहीं देंगे।  महाराष्ट्र में आज की सरकार निष्पक्ष चुनावों के जरिए बनी हुई सरकार नहीं है।

बजट पेश होने से पहले आम जनता को बड़ा झटका, 25 जनवरी से बस, ऑटो और टैक्सी किराए में इजाफा

0

2025 के बजट से देशवासियों को महंगाई में राहत की उम्मीद है, लेकिन बजट पेश होने से पहले आम जनता को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने अपनी बस सेवाओं के किराए में 14.95% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो शनिवार, 25 जनवरी से लागू हो गई है। यह वृद्धि हकीम समिति द्वारा निर्धारित फार्मूले के आधार पर की गई है।

MSRTC के किराए में बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी के बाद, MSRTC बसों से यात्रा करने वाले 55 लाख दैनिक यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। MSRTC के पास 15,000 बसों का विशाल बेड़ा है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े बस नेटवर्क में से एक बन गया है।

मुंबई में ऑटो और टैक्सियों के किराए में भी इजाफा

मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो रिक्शा और काली-पीली टैक्सियों के आधार किराए में 3 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

  • ऑटो रिक्शा: पहले 23 रुपये था, अब 26 रुपये हो गया।
  • काली-पीली टैक्सी: पहले 28 रुपये था, अब 31 रुपये हो गया।
  • एसी कूल कैब: किराया 40 रुपये से बढ़कर 48 रुपये हो गया।
    ये नई दरें तभी प्रभावी होंगी जब सभी वाहनों के मीटर को नए किराए के अनुसार पुनः कैलिब्रेट कर दिया जाएगा।
पश्चिमी रेलवे का तीन दिवसीय जंबो ब्लॉक

पश्चिमी रेलवे ने 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय जंबो ब्लॉक का आयोजन किया है। यह ब्लॉक बांद्रा और माहिम के बीच पुल निर्माण के लिए लिया गया। इस दौरान लंबी दूरी की कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण:
  1. मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (20901): 25 जनवरी को सुबह 6:15 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22953): 6:40 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस (12009): 6:30 बजे प्रस्थान करेगी।
  4. भुसावल-दादर स्पेशल (09052): बोरीवली में शॉर्ट टर्मिनेट होगी और दादर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
यह किराया वृद्धि और जंबो ब्लॉक का असर आम जनता की जेब पर सीधा पड़ेगा। वहीं, आगामी बजट से राहत की उम्मीदें अब और बढ़ गई हैं।

इस देश में है दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, Pakistan भी इस लिस्ट में शामिल

0

दुनिया में सबसे सस्ते मोबाइल इंटरनेट डेटा की बात करें तो भारत टॉप 10 देशों में शामिल है लेकिन पहला स्थान नहीं रखता। Cable.co.uk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे सस्ता मोबाइल डेटा इजरायल में मिलता है, जहां 1GB डेटा की कीमत मात्र 0.02 डॉलर (करीब 1.70 रुपए) है। यह अध्ययन जून से सितंबर 2023 के बीच 5,600 से अधिक मोबाइल डेटा प्लान के आधार पर तैयार किया गया। वहीं, सबसे महंगा इंटरनेट फॉकलैंड आइसलैंड में है, जहां 1GB डेटा की कीमत करीब 3,340 रुपए है। दिलचस्प बात यह है कि सस्ते मोबाइल डेटा के मामले में पाकिस्तान भी भारत से आगे है।

ज्‍यादातर लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते समय सस्ते डेटा प्लान ढूंढते हैं। कई लोग सोचते हैं कि सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में है लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल, इजरायल में इंटरनेट सबसे सस्ता है। वहां 1GB डेटा की कीमत सिर्फ 0.02 डॉलर है। यह भारत के मुकाबले बहुत कम है। इस सूची में दूसरे नंबर पर इटली है, जहां 1GB डेटा की कीमत 0.08 डॉलर (करीब 8 रुपए)। इसमें फिजी (0.08 डॉलर), सैन मरीनो (0.09 डॉलर) और कंबोडिया (0.12 डॉलर) के बाद छठे पायदान पर पाकिस्तान है। जिन्‍ना के देश में 1GB डेटा 0.13 डॉलर (करीब 11 रुपए) में मिलता है। इसके बाद भारत का नंबर है। यहां एक जीबी डेटा की कॉस्‍ट 0.16 डॉलर (लगभग 13 रुपए) है। फिर किर्गिस्‍तान (0.17 डॉलर), फ्रांस (0.20 डॉलर) और कोलंबिया (0.20 डॉलर) का नंबर है।

सबसे महंगा इंटरनेट

दूसरी तरफ सबसे महंगा इंटरनेट फॉकलैंड आइसलैंड में मिलता है। वहां 1GB डेटा के लिए आपको करीब 3,340 रुपए चुकाने पड़ेंगे। यह कीमत इतनी ज्‍यादा है कि इसमें भारत में एक साधारण मोबाइल फोन खरीदा जा सकता है। बांग्लादेश, मलेशिया, इंडोनेशिया, पोलैंड, चीन और ब्राजील में भी इंटरनेट की कीमतें काफी ज्‍यादा हैं।

कई फैक्‍टर पर न‍िर्भर करती है डेटा की कीमत

इससे पता चलता है कि दुनियाभर में इंटरनेट की कीमतों में बहुत अंतर है। कुछ देशों में इंटरनेट बहुत सस्ता है तो कुछ देशों में बहुत महंगा। यह अंतर कई फैक्‍टर्स पर निर्भर करता है, जैसे कि देश की आर्थिक स्थिति, इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिस्पर्धा।

पाकिस्तान जैसे देश में मोबाइल डेटा के सस्‍ते होने का कारण यह है कि ज्‍यादातर लोगों की आय कम है। इसलिए टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सस्ते डेटा प्लान्स ऑफर करती हैं। पाकिस्तान में डेटा नेटवर्क का बुनियादी ढांचा भारत की तुलना में कम विकसित है। इससे कंपनियों को कम लागत में डेटा सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलती है। पाकिस्तानी रुपए का मूल्य भारतीय रुपए की तुलना में कम है। इसके कारण डेटा की कीमतें भी कम दिखती हैं।

फिर इतिहास रचने को तैयार भारत, श्रीहरिकोटा से 100वीं लॉन्चिंग करेगा ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 29 जनवरी को एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ अपने 100वें प्रक्षेपण के लिए तैयार है। इस मिशन के तहत GSLV-F15 रॉकेट के द्वारा NVS-02 उपग्रह को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) से लॉन्च किया जाएगा। यह प्रक्षेपण भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को एक और मजबूत क्षमता प्रदान करेगा।

मिशन का उद्देश्य NVS-02 उपग्रह का लॉन्च

GSLV-F15 मिशन की उड़ान ISRO के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत के स्वदेशी नेविगेशन उपग्रह प्रणाली NavIC को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य NVS-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में स्थापित करना है। NVS-02, NavIC प्रणाली का दूसरा उपग्रह है, जो सटीक स्थिति निर्धारण सेवाओं को और बेहतर बनाएगा।

भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली है NavIC

NavIC (Navigation with Indian Constellation) भारत की स्वदेशी क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट प्रणाली है, जिसे विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में सटीक स्थिति, वेग और समय (PVT) सेवाएँ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रणाली भारतीय भूभाग से लगभग 1,500 किलोमीटर दूर तक कार्य करती है। NavIC में दो प्रकार की सेवाएँ शामिल हैं—मानक पोजिशनिंग सेवा (SPS), जो 20 मीटर तक की सटीकता प्रदान करती है, और प्रतिबंधित सेवा (RS), जो अतिरिक्त नेविगेशन सुविधाएँ देती है।

NVS-02 उपग्रह क्या है?

NVS-02 उपग्रह दूसरी पीढ़ी का उपग्रह है और इसमें एक मानक I-2K बस प्लेटफ़ॉर्म है। इसका लिफ्ट-ऑफ द्रव्यमान 2,250 किलोग्राम है और इसमें लगभग 3 किलोवाट की पावर हैंडलिंग क्षमता है। इस उपग्रह में एल1, एल5 और एस बैंड में नेविगेशन पेलोड, और सी-बैंड में रेंजिंग पेलोड होगा। यह उपग्रह आईआरएनएसएस-1ई की जगह 111.75 डिग्री पूर्व में तैनात किया जाएगा।

प्रक्षेपण की तकनीकी क्षमता

इस प्रक्षेपण में ISRO की तकनीकी विशेषज्ञता और स्वदेशी क्रायोजेनिक चरणों का उपयोग किया जाएगा। GSLV-F15 रॉकेट की यह उड़ान GSLV की 17वीं उड़ान है और स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण वाली 11वीं उड़ान है, जो ISRO की तकनीकी क्षमता को और मजबूत करती है। इस मिशन में धातु के पेलोड फेयरिंग का उपयोग किया जाएगा और प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड (SLP) से होगा।

इसरो की उपलब्धि और भविष्य की दिशा

NVS-02 का प्रक्षेपण इसरो की सफलता की दिशा में एक और कदम है। यह भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और नेविगेशन प्रणालियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके अलावा, NVS-02 उपग्रह में स्वदेशी और खरीदी गई परमाणु घड़ियों का संयोजन है, जो सटीक समय निर्धारण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

ठाणे में बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई, 5 अवैध नागरिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने बांग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन लिया है। पुलिस का आरोप है कि यहां पर 5 लोग अवैध तरीके से रह रहे थे। इस संबंध में ठाणे के कल्याण और डोंबीवली इलाकों में छापेमारी की। कल्याण के डीसी जोन-3 अतुल जेंडे ने बताया कि इस मामले में चार महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। सभी लोग छोटे-मोटे काम कर रहे थे।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक ये लोग गांधी नगर की एक झुग्गी बस्ती में रह रहे थे। जब इनसे वैध दस्तावेज मांगे गए तो उन्होंने कुछ नहीं दिखाया। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को विदेशी नागरिक कानून और भारतीय पासपोर्ट कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है।

23 दिसंबर को ठाणे पुलिस ने 25 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। ये सभी डोंबिवली, मानपाड़ा और भिवंडी इलाकों से पकड़े गए थे। उनके पास भारत में रहने का कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं था, जिसके बाद उनके खिलाफ मानपाड़ा और भिवंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इन इलाकों में बांग्लादेशी नागरिक अवैध तरीके से रह रहे हैं, इसके बाद पुलिस ने एक अभियान चलाकर उन्हें पकड़ा। ठाणे पुलिस का यह अभियान अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार चल रहा है।

जब से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और महाराष्ट्र में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों के लिए अलग डिटेंशन सेंटर बनाने की बात की है, तब से महाराष्ट्र पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है।

महाकुंभ में CM योगी ने दिया एकता का संदेश, कहा- सनातन धर्म एक विराट वट वृक्ष की तरह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाकुंभ मेले में हिस्सा लिया और इस आयोजन को एकता का संदेश देने वाला और देश-दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म एक विशाल वट वृक्ष की तरह है और इसकी तुलना किसी छोटे झाड़ से नहीं की जा सकती। प्रयागराज में आयोजित अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।

सनातन धर्म ही एकमात्र सही धर्म
योगी ने कहा, “दुनिया में कई धर्म और उपासना विधियां हो सकती हैं, लेकिन सनातन धर्म ही एकमात्र सही धर्म है, जो मानवता का धर्म है। भारत में जितनी भी उपासना विधियां हैं, वे भले ही अलग-अलग पंथों से जुड़ी हों, लेकिन सबकी आस्था और निष्ठा सनातन धर्म से ही जुड़ी है। इसका उद्देश्य एक ही है।”

एकता से ही देश अखंड रहेगा
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के महत्व को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था, “महाकुंभ का संदेश यह है कि एकता से ही देश अखंड रहेगा।” योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि भारत की सुरक्षा से जुड़ा हर पंथ और संप्रदाय एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा है, और किसी भी संकट से निपटने के लिए हम सबको एकता का संदेश देना होगा। उन्होंने आगे कहा, “भारत सुरक्षित है तो हम सभी सुरक्षित हैं। अगर भारत पर संकट आता है तो वह सभी धर्मों और पंथों पर आएगा, इसलिए हमें एकजुट रहना होगा।”

सीएम योगी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया 
योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर पवित्र त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के अवसर पर डुबकी लगाने आए लाखों श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, और अगले 35 दिनों में यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।  मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि हमें देश की एकता और समाज की एकता को किसी भी हालत में खंडित नहीं होने देना है।

भाषा के नाम पर हमें बांटने की हो रही कोशिश
उन्होंने कहा, “कुछ लोग हमें बांटना चाहते हैं, भाषा के नाम पर हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन लोगों के षड्यंत्र से बचना होगा और संतों को नकारात्मकता से दूर रखना होगा।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए महंतों और आचार्यों को सम्मानित किया। उन्होंने जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि महाराज, परमात्मानंद महाराज, निर्मलानंद महाराज समेत कई अन्य संतों को शॉल ओढ़ाकर और गोरखनाथ जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।

मरीजों से डॉक्टरों में फैल सकती हैं गंभीर बीमारियां, कैंसर भी है शामिल

0

कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यह संक्रामक नहीं होती है और शारीरिक संपर्क से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल सकती। कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इन असामान्य कोशिकाओं को नष्ट कर देती है, इसलिए यह बीमारी दूसरों तक नहीं पहुंचती।

हालांकि, कुछ वायरस और बैक्टीरिया कैंसर के कारण बन सकते हैं। उदाहरण के लिए, HPV (ह्यूमन पापिलोमा वायरस) गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारण हो सकता है, लेकिन यह वायरस शारीरिक संपर्क से फैलता है, न कि कैंसर खुद।

कुछ दुर्लभ मामलों में, अगर किसी व्यक्ति को अंग प्रत्यारोपण से कैंसर का संक्रमण हुआ हो, तो वह व्यक्ति से दूसरे को फैल सकता है। इसलिए अंग प्रत्यारोपण से पहले हर चीज की सख्त जांच की जाती है।

अगर कैंसर संक्रामक होता, तो जैसे हम फ्लू से संक्रमित होते हैं, वैसे ही कैंसर के प्रकोप की स्थिति होती। इसके बावजूद, कुछ परिवारों में कैंसर का जोखिम अधिक हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि परिवार के सदस्य एक-दूसरे को यह बीमारी फैला रहे हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि परिवार के सदस्य एक जैसे जीन और समान जीवनशैली के होते हैं, जैसे कि आहार या धूम्रपान की आदतें।

इसके अलावा, यह गलतफहमी है कि शुगर खाने से कैंसर तेजी से बढ़ता है। कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि शुगर छोड़ने से कैंसर का खतरा कम होता है। कुछ लोगों को लगता है कि डिओ या हेयर डाई से कैंसर हो सकता है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि, डिओ में ऐल्युमिनियम और पैराबेन जैसे पदार्थ हो सकते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं, और हेयर ड्रेसर्स को भी केमिकल्स से जोखिम हो सकता है, जिससे उन्हें ब्लैडर कैंसर का खतरा हो सकता है।

रांची के मोरहाबादी मैदान में कल राज्यपाल फहराएंगे झंडा, तैयारियां पूरी; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0

भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसकी वजह से भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। कल यानी रविवार को भारत 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा। वहीं, झारखंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

गणतंत्र दिवस को लेकर राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मोरहाबादी मैदान में पुलिस प्रशासन ने 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, जिसमें RAF, JAP, JIRB, जिला पुलिस बल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस मुख्यालय ने विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर रांची के ट्रैफिक में भी बदलाव किया गया है। बड़े वाहनों को सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। मोरहाबादी मैदान और आसपास की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही वज्र वाहन और वाटर कैनन की तैनाती की गई है।

बता दें कि कल रांची के मोरहाबादी मैदान में सुबह 9:00 बजे झंडा फहराया जाएगा। राज्यपाल संतोष गंगवार ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान समारोह में मंईयां सम्मान योजना की सफलता को प्रमुख रूप से दर्शाया जाएगा। झांकियों के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी खुशहाली और इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

- Advertisement -