Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1018

भोपाल में तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 30 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में खानूगांव में शनिवार की सुबह एक बिल्डिंग में भीषण सड़क लग गई, सिलाई सेंटर में शनिवार सुबह यह आग लगी थी। पूरी बिल्डिंग को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर रहने वाले 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है और सुरक्षित उनको बाहर निकाला गया।

PunjabKesari

करीब 30 फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि सिलाई सेंटर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर है।

PunjabKesari

यहां सिलाई मशीन और कपड़े की गठानें रखी रहती हैं। सिलाई सेंटर से मजदूर बाहर भागे देखा तो यहां पर आग लग रही थी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर किए गए और 50 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया है। 3 घंटे की मशक्कत के बाद 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाया जा सका।

महाकुंभ जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, हरियाणा के इस जिले से चली सीधी बस

0

अगर आप हरियाणा से महाकुंभ जाना चाहते हो, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, हरियाणा के पलवल से भी प्रयागराज जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने पलवल बस अड्डे से पहली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

29 फरवरी तक जारी रहेगी बस सेवा 

हरियाणा सरकार की ओर से यह विशेष बस सेवा 29 फरवरी तक जारी रहेगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि 144 साल बाद आया यह शुभ अवसर हर किसी के जीवन में एक ऐतिहासिक क्षण है और ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकें। इसके लिए सरकार ने यह जरूरी कदम उठाया है। यह बस हर रोज सुबह 8 बजे पलवल से रवाना होगी।

मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर और कौशांबी होते हुए कुल 645 किलोमीटर का सफर तय कर रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सरकार ने दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं ताकि उनकी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो।

कम किराए में होगी महाकुंभ की यात्रा

पलवल से प्रयागराज जाने वाली इस बस का किराया बेहद किफायती रखा गया है। श्रद्धालुओं को मात्र 890 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा, जिससे आम लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके। भक्तों ने खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इस सेवा से उनकी यात्रा और अधिक सुगम हो गई है। अब हर दिन सुबह 8 बजे पलवल से बस रवाना होगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के प्रयागराज पहुंचकर पवित्र महाकुंभ स्नान का लाभ उठा सकेंगे।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, हरियाणा के रास्ते जाने वाली इन ट्रेनों में बढ़े कोच

0

हरियाणा के रास्ते जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। हरियाणा से होकर दूसरे प्रांतों में जाने वाली 17 ट्रेनों में 40 नए साधारण श्रेणी, एसी फर्स्ट और सेकेंड डिब्बे जोड़े गए हैं। इसके अलावा जयपुर भिवानी और रेवाड़ी रींगस 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार भी किया गया है। इन दोनों ट्रेनों की 42 ट्रिप कर दी गई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार डिब्बों में यह बढ़ोतरी अस्थायी रूप से की गई है। मार्च के बाद ही इस पर आगे कोई फैसला किया जाएगा।

इन 2 ट्रेनों की ट्रिप में किया गया विस्तार

गाड़ी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 1 फरवरी से 28 फरवरी 25 तक (28 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। वहीं, गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 29 जनवरी से 27 फरवरी के दौरान (13 ट्रिप) विस्तार किया गया है।

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई कोचों की संख्या

गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 3 फरवरी से 2 मार्च तक 01 सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा उदयपुर सिटी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक 1 सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एवं दादर से 2 फरवरी से 1 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 3 फरवरी से 26 फरवरी तक तथा अमृतसर से दिनांक 4 फरवरी से 27 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 3 फरवरी से 28 फरवरी तक 1 द्वितीय कुर्सीयान व 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा दिल्ली कैंट से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।7. गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 फरवरी से एक मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 3 फरवरी से 28 फरवरी तक एवं हरिद्वार से 4 फरवरी से 1 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14888/14887, बाडमेर-ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एवं ऋषिकेश से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14816/14815, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा में ऋषिकेश से दिनांक 2 फरवरी से 1 मार्च तक एवं श्रीगंगानगर से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14735/14736, श्रीगंगानगर-अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 फरवरी से 28 फवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 01 फरवरी से 28 फरवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 54766/54765, बठिण्डा-धुरी-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 01 फरवरी से 28 फरवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 05 फरवरी से 28फरवरी तक एवं सीकर से दिनांक 05 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01 फरवरी से 25 फरवरी तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 02 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिल्ली सराय से दिनांक 05 फरवरी से 26 फरवरी  तक एवं जोधपुर से दिनांक 06 फरवरी से 27 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 03 फरवरी से 24 फरवरी तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से दिनांक 07 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

हरियाणा के मौसम में होगा ये बदलाव… पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

0

हरियाणा वालों को मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार आज लेकर 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। दरअसल, मौसम विभाग चंडीगढ़ ने अगले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। राजधानी चंडीगढ़ समेत सभी 22 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। जिसके चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चलने की वजह से ठंड महसूस होगी।

रात को मिलेगा हल्का कोहरा 

दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कई जिलों में सुबह, शाम और रात के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन में तेज धूप निकलेगी, जिसके चलते लोगों को गर्मी सताएगी। वहीं शुक्रवार को हिसार में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 24 डिग्री सेल्सियस था।

30 जनवरी तक ऐसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, 29, 30 और 31 जनवरी को अधिकम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हरियाणा के भूजल में मिल रही ये खतरनाक चीजें, इन जिलों में बढ़े कैंसर-किडनी के मरीज

0

हरियाणा में भूजल की समस्या बहुत गंभीर हो चली है। इसके साथ प्रदेश के भूजल में मानक से दोगुनी ज्यादा खतरनाक भारी धातुएं पाई जा रही है। इसके कारण प्रदेश में कैंसर और किडनी के रोगी बढ़ रहे हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हरियाणा के भूजल में आर्सेनिक, यूरेनियम जैसी भारी धातुओं के साथ फ्लोराइड, नाइट्रेट और आयरन तय मानक से सवा दो गुना तक ज्यादा हैं।

कैंसर-किडनी समेत 20 तरह की बढ़ी बीमारियां 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मई 2023 में भूजल के सैंपल लिए थे। इनकी जांच में हरियाणा के 5 जिलों में भूजल में आर्सेनिक, 17 जिलों में यूरेनियम, 17 जिलों में फ्लोराइड, 21 में नाइट्रेट और 11 जिलों के भूजल में आयरन की मात्रा ज्यादा मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, खतरनाक भारी धातुएं के लगातार सेवन से कैंसर-किडनी समेत 20 तरह की बीमारियां बढ़ती हैं।

हरियाणा में तेजी बढ़ें कैंसर के मामले 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने 13 दिसंबर को संसद में कहा था कि घग्गर नदी से सटे अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल बेल्ट के भूजल में हैवी मेटल और प्रदूषण से कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में 1 लाख आबादी पर औसत 102 लोगों में कैंसर के लक्षण मिल रहे हैं। 4 साल में कैंसर मरीज 11.27 प्रतिशत बढ़े हैं। कैंसर के मामलों में हरियाणा देश में तीसरे नंबर पर है।

इन जिलों में मिला आर्सेनिक

भिवानी, फतेहाबाद, करनाल, रोहतक व सोनीपत में आर्सेनिक की मात्रा तय मानक 10 पीपीबी (पार्ट्स प्रति बिलियन) से अधिक मिली है। यह 100 मीटर तक की गहराई से निकाले गए पानी में पाया जाता है। इसके नीचे इसका असर खत्म हो जाता है।

इन जिलों में मिला यूरेनियम

यूरेनियम की मात्रा पानी में 30 पीपीबी से कम होनी चाहिए, पर यह 17 जिलों के भूजल में सवा दोगुना से भी ज्यादा 70 पीपीबी तक मिला। इन जिलों में अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पानीपत, सिरसा, सोनीपत, रोहतक शामिल है।

 इन जिलों में मिला फ्लोराइड

फ्लोराइड की मात्रा 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन यह 17 जिलों में 5.0 से 10 मिलीग्राम प्रति लीटर पाया गया है। इन जिलों में भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल है। यह सबसे अधिक भिवानी, हिसार, जींद, पानीपत, सिरसा, सोनीपत में है।

इन जिलों में मिला नाइट्रेट 

नाइट्रेट का मानक 45 मिलीग्राम प्रति लीटर है। यह अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में अधिक मिला है।

इन जिलों में मिला आयरन

अंबाला, भिवानी, हिसार, कैथल, करनाल, पलवल, पंचकूला, रेवाड़ी, सिरसा, फरीदाबाद, यमुनानगर में आयरन तय मानक 1.0 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक मिला।

Haryana News: पटवारियों के बाद अब राजस्व विभाग की लिस्ट जारी

0

हरियाणा में भ्रष्टाचार पटवारियों की सूची जारी होने के बाद प्रदेश सरकार ने अब राजस्व विभाग में जिला स्तर पर सक्रिय दलालों की सूची जारी करनी आरंभ कर दी है। राज्य के सभी 22 जिलों में सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारी और तहसील कार्यालयों में कार्यरत दलालों की सूची तैयार की गई है।

15 दिनों के भीतर सरकार को भेजें रिपोर्ट

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त की ओर से प्रत्येक जिला उपायुक्त के पास इस सूची को भेजा जा रहा है। जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वे इस सूची की जांच अपने अधीनस्थ किसी सीनियर अधिकारी से कराएं और अगले 15 दिनों के भीतर सरकार को अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ रिपोर्ट भेजें। कुछ जिला उपायुक्तों के पास दलालों की सूची भेजी जा चुकी है तो कुछ के पास भेजने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पलवल के जिला उपायुक्त को भेजी गई सूची सामने आई है।

404 दलाल सक्रिय होने का दावा

इस सूची में पटवारखानों से लेकर तहसील कार्यालयों तक 404 दलाल सक्रिय होने का दावा किया गया है। इन दलालों के बाकायदा नाम दिए गए हैं और बताया गया है कि वे कब से कहां तथा किस तरह से दलाली का काम करते हुए सक्रिय हैं। जिला उपायुक्तों को भेजी जा रही दलालों की सूची के साथ जो लेटर लगाया गया है, उसमें कहा गया है कि राजस्व विभाग में बरसों से सक्रिय इन दलालों की कार्यप्रणाली के चलते सरकार के प्रति लोगों में नकारात्मक संदेश जा रहा है।

पटवारियों की सूची पर विपक्ष किया विरोध

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोपित पटवारियों की सूची जारी होने के बाद कहा था कि वे इस बात की जांच करा रहे हैं कि आखिर यह सूची कहां से जारी हुई। राज्य भर के पटवारी इस सूची का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष को भी सरकार पर अंगुली उठाने का मौका मिल गया है, लेकिन पटवारियों व दलालों से तंग होने वाले लोग सरकार के इस काम से बेहद खुश हैं।

Kangra: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धर्मशाला में नए वोटर सम्मानित

0

बीएड कॉलेज धर्मशाला के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए एसडीएम धर्मशाला संजीव कुमार ने लोकतंत्र की सफलता में निर्वाचन के महत्व बारे बताया। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए बिना किसी प्रलोभन के स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर सभी चुनावों में मतदान करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने सभागार में उपस्थित नए मतदाताओं को वोटर कार्ड देकर सम्मानित किया। उन्होने 15वें मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ पर चर्चा की।

एसडीएम ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की कि भारत के लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए लोकसभा/विधानसभा निर्वाचनों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं तथा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करके लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली में भागीदारी बढ़ाने के प्रयत्न के रूप में भारत निर्वाचन आयोग अपने स्थापना दिवस 25 जनवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का मुख्य प्रयोजन नागरिकों में निर्वाचकीय जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौर ने बताया कि शनिवार को जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र तथा जिला स्तर पर इस दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इसके तहत इस जिला के सभी 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नूरपुर, इन्दौरा, फतेहपुर, ज्वाली, देहरा, जसवां प्रागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, सुलह, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला, पालमपुर तथा बैजनाथ में यह दिवस मनाया गया।

गणतंत्र दिवस पर ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

0

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 26 जनवरी को ऊना में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। जिला प्रशासन ने समारोह को भव्य व भावपूर्ण बनाने के लिए तमाम तैयारियां की हैं। नगर निगम बनने के बाद ऊना में राष्ट्रीय महत्व का यह पहला आयोजन है, ऐसे में ऊना शहर को विशेष रूप से सजाया गया है। मिनी सचिवालय समेत मुख्य भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष लाइटिंग की गई है। उपमुख्यमंत्री 26 जनवरी को सुबह 10:40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 10:55 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे। वह मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ जिला वासियों को संबोधित करेंगे।

विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां हाेंगी प्रदर्शित
समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना और अन्य योजनाओं की झलक देखने को मिलेगी। स्कूल परिसर में एक विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

27 जनवरी को हरोली अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाऊंड मशीन का लोकार्पण
प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 27 जनवरी को सुबह 11:30 बजे हरोली अस्पताल का दौरा करेंगे। वह यहां नव स्थापित एक्स-रे और अल्ट्रासाऊंड मशीन का लोकार्पण करेंगे। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त होंगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Himachal: सोलन में जनवरी महीने में दूसरा मर्डर, सिरमौर के व्यक्ति की गोली लगने से मौत

0

सोलन जिला में जनवरी महीने में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। यहां सुमटी जंगल में सिरमौर जिले के रहने वाले एक 38 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को जंगल में ठिकाने लगा दिया, लेकिन पुलिस की तत्परता से मामला सामने आ गया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे अब मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह जानकारी मिली है कि उक्त दोनों आरोपी जंगल में दो दिन पूर्व शिकार खेलने गए हुए थे। उसी दौरान यह घटना सामने आई है। आरोपियों ने व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को जिला सिरमौर के जंगल में कहीं ठिकाने लगाया हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर वहां पर पहुंची हुई है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस में 2 दिन पूर्व गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच में फिर सनसनीखेज खुलासा हुआ। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है तथा जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। बता दें कि नववर्ष के पहले दिन सोलन जिला में एक निजी स्कूल के संचालक की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भांजे को गिरफ्तार किया है।

Himachal: राज्यपाल ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के साथ गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

0

हिमाचल प्रदेश आज अपना 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है। इससे पहले राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समस्त प्रदेश वासियों को हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस को लेकर भी अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस किसी भी अन्य त्यौहार से बड़ा होता है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी को बैजनाथ में मनाया जा रहा है। वर्ष 1971 से लेकर अब तक हिमाचल प्रदेश ने सभी के लिए बहुत कुछ किया है। सभी को भी प्रदेश के प्रति यह विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक हैं और हमें अपने आसपास की वातावरण को भी स्वच्छ व शुद्ध रखना चाहिए।

राज्यपाल ने नशे के बढ़ते प्रचलन को लेकर भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा अचानक से नहीं बढ़ा है, यह धीरे-धीरे बढ़ा है। इसे खत्म करने में वक्त जरूर लग सकता है, लेकिन इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए लोगों के बीच अब जागरूकता आ रही है। जागरूकता तेज होने पर उन लोगों में भी दहशत आ जाएगी जो हिमाचल को नशा भूमि बनाना चाहते हैं। कुछ लोग अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए राज्य की शांति को भंग करने का काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे लोगों को हिमाचल प्रदेश से बाहर करने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

News of the Day