Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1019

Kangra: बैजनाथ में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर चढियार को मिला तहसील का तोहफा

0

हिमाचल प्रदेश के 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह शुक्रवार को बैजनाथ में मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में राज्य पुलिस, जिला पुलिस, आईआरबी सकोह, आईआरबी पंडोह, ट्रैफिक पुलिस, एसएसबी सपड़ी, गृहरक्षक, एनसीसी और भारत स्काऊट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां शामिल हुईं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं।

PunjabKesari

बैजनाथ में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैजनाथ में पहली बार राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने चढियार को तहसील बनाने, लोक निर्माण का नया मंडल खोलने, बैजनाथ में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने, पपरोला बैजनाथ बाईपास के लिए पुल का निर्माण करने की घोषणा की। इसके साथ ही  महालपट्ट में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने व मुल्थान की 8 पंचायतों को पुलिस थाना क्षेत्र बीड़ में शामिल करने की घोषणा की।

PunjabKesari

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 8 हजार पद 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल माह से बीपीएल पात्रों के चयन के लिए सर्वे होगा। बीपीएल का सत्यापन एसडीएम की जिम्मेदार होगी। 2 महीने के भीतर आईजीएमसी शिमला में पैट स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। धर्मशाला में सबसे बड़ा कन्वैंशन सैंटर बनाया जाएगा। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 3500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सरकार शिमला में 1600 करोड़ की लागत से दूनिया का दूसरा बड़ा रोपवे बना रही है। 16 हैलीपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 2025 में 8 हजार पद भरे जाएंगे। इसके अलावा 245 पद स्पैशल एजुकेटर व 6 हजार पद एनटीटी शिक्षकों के भरे जाएंगे। सरकारी क्षेत्र में 25 हजार विभिन्न पद भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये रहे मौके पर माैजूद
इस मौके पर कैबिनेट रैंक गोकुल बुटेल, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, यादविंदर गोमा, हर्षवर्धन चौहान सहित विधायक किशोरी लाल, कमलेश कुमारी, रोहित राठौर, संजय रतन, मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम देवी चंद ठाकुर व डीएसपी अनिल शर्मा मौजूद रहे।

बिना टाट के तपती धूप में बैठे रहे फरयादी
हिमाचल प्रदेश के 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जहां मंत्री व विधायक स्टेज पर बैठे रहे, वहीं सरकार से फरियाद लगाने की गुहार लगाने आए सैंकड़ों फरियादियों को तपती धूप में बिना टाट के ग्राऊंड में बैठना पड़ा।

राम कथा संग्रहालय में बनेगा 3D-7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी युक्त हाईटेक म्यूजियम

देश-दुनिया से प्रभु रामलला के दर्शन को आने वाले राम भक्त और पर्यटक अब मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन चरित्र, आदर्शो के साथ-साथ राम मंदिर आंदोलन की गाथा भी जान सकेंगे। इसके लिए राम मंदिर से कुछ ही दूरी पर राम कथा संग्रहालय में एक म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। जिसमे 12 गैलरी दीर्घा होंगी और पांच ऐसी दीर्घा होगीं जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 3D, 7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होंगी।

PunjabKesari

बता दें कि राम कथा संग्रहालय में बनने वाले तीन तल के म्यूजियम में कुल 12 दीर्घा होंगी जिसमे से पांच ऐसी दीर्घा होगीं जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 3D, 7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होंगी। राम मंदिर दर्शन के बाद यहां पहुंचने वाले भक्त और पर्यटक प्रभु श्री राम के जीवन आदर्शो, राम मंदिर आंदोलन सहित इतिहास के बारे में जान सकेंगे। सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह म्यूजियम आधुनिक टेक्नोलॉजी से निर्मित किया जा रहा है।

PunjabKesari

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि म्यूजियम में प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को स्थान दिया जाएगा। यह एक ऐसी दीर्घा भी होगी जो हनुमान जी की होगी। यह दीर्घा एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होगी। इसमें हनुमान जी के त्याग और समर्पण के साथ प्रभु राम के जीवन काल से जुड़े पहलुओं को दर्शाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने आईआईटी चेन्नई को जिम्मेदारी दी है। उन्हें भुगतान भी कर दिया गया है।

म्यूजियम में एक ऐसी दीर्घा बनाई जा रही है जो राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास बताएगी। कानूनी लड़ाई के सारे डॉक्यूमेंट भी इस दीर्घा में रखे जाएंगे। इसे कानूनी दीर्घा कहा जाएगा। इसके साथ ही खुदाई के दौरान जो भी तथ्य मिले थे, उनको भी इसी दीर्घा में रखा जाएगा। इसके साथ राम मंदिर आंदोलन में जिन महान विभूतियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनको अमर रखने के लिए इस कानूनी दीर्घा के बाद जो अगली दीर्घा होगी इन लोगों की कथा या गाथा जो भी योगदान रहा है उसे स्थान दिया जाएगा।

इसके साथ ही साथ राम कथा संग्रहालय के भूतल में एक ऐसा कक्ष बनाया जाएगा। जिसमें प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभु श्री राम की जीवन लीला और उनके आदर्श के बारे में दर्शाया जाएगा। जिससे जो श्रद्धालु और पर्यटक रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं, दर्शन के बाद या दर्शन के पहले वे म्यूजियम का अवलोकन कर सकेंगे।

पंजाब की सरकारी बसों को लेकर अहम खबर, उठाने जा रहे ये बड़ा कदम

0

पंजाब परिवहन विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जिसके तहत विभाग 500 नई बसें सड़कों पर उतारने की तैयारी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने एक जनवरी को नई बसों की खरीद को मंजूरी दी थी।PRTC 200 नई बसें खरीदेगा जबकि किलोमीटर स्कीम के तहत 150 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार पी. आर.टी. सी. को नई बसें खरीदने को विभागीय मंजूरी भी मिल गई है। 200 बसें खरीदने के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बसों की सप्लाई होने के बाद, बस की बॉडी लगाने का टैंडर निकाला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  PRTC अपने फंड से 200 बसें खरीदेगी और  150 बसें किलोमीटर स्कीम तक उतारेगी। जबकि पनबस-रोडवेज कर्जा लेकर 150 बसें खरीदेगा।

पनबस ने भी विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, उन्हें अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। पी.आर.टी.सी. और पनबस में नई बसें चलाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी, क्योंकि 2021 के बाद बसें नहीं खरीदी गई थीं। जबकि 400 बसें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार नई बसों के लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

Punjab: पूर्व सरपंच के घर के सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

0

पंजाब में एक बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। काला संघियां से जालंधर रोड पर स्थित गुरुद्वारा खास काला के पास स्थित काला के पूर्व सरपंच कामरेड लुभाया सिंह के घर के सामने गोलीबारी की खबर है। सौभाग्यवश, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि कपड़ों के शोरूम के मालिक जगरूप सिंह रूपा पुत्र लुभाया सिंह निवासी खास काला व उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने। उन्होंने बताया कि एक युवक ने उनके शोरूम के सामने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने की भी जानकारी मिली है, जिसे स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने सांझा किया है। अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने नियमित रूप से सीसीटीवी की निगरानी की। फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे 2 पक्षों के बीच पुरानी रंजिश मानी जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान करने की बात कह रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है।

Punjab के 15 अफसर होंगे सम्मानित, नामों का हो गया ऐलान…यहां चेक करें अपना नाम

0

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर केंद्र की ओर से राष्ट्रपति पद से पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पंजाब पुलिस के शानदार सेवाओं को मानता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस की शाम को पंजाब के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को नामों का ऐलान किया, जिन्हें राष्टपति मैडल (पीएमडीएस) और शानदार सेवा के लिए मैडल (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) इंटेलिजेंस आर.के. जायसवाल और ADGP एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) नीलाभ किशोर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार, IPS अधिकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) लुधियाना रेंज धनप्रीत कौर और PPS अधिकारी एआईजी वित्तीय खुफिया इकाई तेजिंदरजीत सिंह उन 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक के लिए चुना गया है। इसी प्रकार, विशिष्ट सेवा के लिए पदक प्राप्त करने वाले अन्य अधिकारी/कर्मचारी इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, इंस्पेक्टर जगरूप सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, एसआई बलबीर चंद, एसआई इकबाल सिंह, एसआई सतीश कुमार, एसआई बलवीर चंद, एसआई लखवीर सिंह, एसआई डिंपल कुमार, एसआई हरविंदर कुमार, एएसआई सुखबीर सिंह और एएसआई हरपाल सिंह शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान पुलिस बल को अधिक समर्पण और जुनून के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे एक सीमावर्ती राज्य के लिए बहुत आवश्यक है।

पंजाब में IELTS सेंटरों सहित इन संस्थानों के लाइसेंस हुए रद्द, पढ़ें पूरी खबर

0

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ज्योति बाला ने पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट 2012 और पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल रैगूलेशन एक्ट के तहत विभिन्न लाइसैंसी होल्डरों के कोचिंग इंस्टीच्यूट ऑफ आइलेट्स व कंवलटैंसी चलाने वालों के लाइसैंस रद्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन एजैंसियों द्वारा इस कार्यालय को लाइसैंस रीन्यू करवाने संबंधी कोई प्रति निवेदन की है कि उन्होंने अपने इमीग्रेशन कार्यालय बंद कर दिया है और कुछ एजैंसियों द्वारा अपना लाइसैंस रीन्यू करवाने के इच्छुक नहीं है, बारे प्रति निवेदन किया है, जिसके आधर पर इनका लाइसैंस रद्द किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल एक्ट रैगूलेशन एक्ट 2012 की धार 6 1 ई के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मै. विजनर ओवरसिस कंसलटैंसी प्लाट नंबर 3, 5, 6 नजदीक बाबा बुड्ढा जी एवेन्यू न्यू अमृतसर गेट, फास्ट ट्रैक 302 डी ब्लॉक रणजीत एवेन्यू, मै. आर.एस. ट्रैवल 100 खालसा एवेन्यू नजदीक खालसा कॉलेज फार वूमैन, खहिरा एजुकेशन सर्विसज एस.सी.ओ. नंबर 122 पहली मंजिल, बी ब्लॉक, नजदीक विशाल मैगा मार्ट रणजीत एवेन्यू, मुस्तफाबाद कंस्लटैंट सर्विसज बिल्डिंग नंबर 2, सामने सेवा केंद्र चाटीविंड चौक अमृतसर, फलाइवैल 7ई भंडारी एस्टेट रानी का बाग अमृतसर व ग्लोबालड आइरस प्राइवेट लिमि 9, चौथी मंजिल आर.आर. टावर बी ब्लॉक रणजीत एवेन्यू, अमृतसर के लाइसैंस रद्द किए जाते हैं।

Chandigarh की तरफ जाने वाले सावधान, सभी सीमाएं सील

0

चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों के लिए  जरूरी खबर है।  दरअसल, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा की महापंचायत हो रही है, जिस कारण  3 हजार से ज्यादा जवान तैनात  है और सभी सीमाएं सील कर दी गई है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी शहर में एंट्री ना कर सके।

जानकारी के अनुसार निहंग जत्थेबंदियां सहित अलग-अलग संगठन  शामिल है, जो  जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई को लेकर इकट्ठे हुए है। ऐसे में  भारी मात्रा में  निहंग सिंह आगे की रणनीति तैयार कर रहे है, तांकि उन्हें जेलों  से छुड़ाया जा सके। वहीं  26 जनवरी को कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। मोर्चा ने कहा कि कोशिश की गई तो भी हमें रोकना मुश्किल होगा।

क्या है मामला 
बता दें कि चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा लगे हुए 2 साल पूरे होने पर 7 जनवरी को जत्थेबंदियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पंजाब सीएम आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ में एंट्री की थी। प्रदर्शनकारी सेक्टर-43 ISBT के सामने सड़क पर बैठ गए थे, इस दौरान पुलिस  ने प्रदर्शनकारियों को उठाने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया तो  प्रदर्शनकारियों द्वारा  पुलिस पर तलवारों सहित अन्य हथियारों से हमला किया गया था जिसमें 4 जवान बुरी तरह से घायल हो गए थे। उसी दिन इंसाफ मोर्चा की ओर से ऐलान किया गया था कि 25 जनवरी को फिर से मोर्चे पर महापंचायत बुलाई जाएगी जिसमें सिख बंदियों की रिहाई को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Chandigarh मेयर चुनाव की हलचल तेज, AAP ने उम्मीदवार का किया ऐलान

0

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आज नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारिख है, जोकि शाम 5 बजे तक चलेगी। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र भरने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रेम लता को मेयर, जसबीर बंटी को सीनियर डिप्टी मेयर और तरुणा मेहता को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है।

मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है क्योंकि ने बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला, डिप्टी मेयर के लिए लखबीर सिंह व सीनियर डिप्टी मेयर के लिए विमला दूबे को उम्मीदवार ऐलान किया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन है। कांग्रेस ने डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता और सीनियर डिप्टी मेयर के लिए जसबीर सिंह बंटी की घोषणा की है। वहीं अगर मेयर की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है।

आपको बता दें कि चंडीगढ़  मेयर चुनाव 30 जनवरी को होने जा रहे हैं, जिसके चलते चंडीगढ़ अपना मेयर जल्द ही मिलने जा रहा है। इससे पहले चुनाव 24 जनवरी को होने थे जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने चुनाव की तारीख  को आगे बढ़ा दिया था।

महाकुंभ में स्नान करने पहुंची सपना चौधरी, संगम में लगाई डुबकी

बॉलीवुड और हरियाणवी डांस की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी इन दिनों महाकुंभ 2025 के दर्शन करने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं। सपना चौधरी, जो अक्सर अपनी अदाकारी और डांस के लिए चर्चित रहती हैं, ने इस बार अपने फैंस के सामने एक नया रूप दिखाया, जिसमें वह भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं।

सपना चौधरी ने किया संगम में स्नान

सपना चौधरी ने अपनी महाकुंभ यात्रा के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और इस अद्भुत अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में सपना चौधरी नाव में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जहां वह संगम की सैर कर रही हैं। उनके चेहरे पर आध्यात्मिक शांति और भक्ति का भाव साफ झलक रहा था। बाद में, सपना हाथ में पूजा का सामान लेकर संगम नदी में डुबकी लगाती हैं और इस दौरान “हर-हर महादेव” का उद्घोष करती हैं।

सपना चौधरी का आध्यात्मिक संदेश

सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ एक आध्यात्मिक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने और जीवन में शांति पाने का अवसर है। आपकी कुंभ मेला तीर्थयात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण हो।” इस संदेश के साथ सपना ने यह भी दर्शाया कि इस धार्मिक अवसर को किस प्रकार जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने के रूप में देखा जा सकता है।

सपना चौधरी की महाकुंभ यात्रा का महत्व

महाकुंभ मेला एक ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर है, जो हर बार करोड़ों भक्तों को आकर्षित करता है। ऐसे में सपना चौधरी का इस अवसर पर शामिल होना और अपनी भक्ति की भावना को सोशल मीडिया पर साझा करना उनके फैंस के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उनके इस कदम से यह संदेश भी जाता है कि भक्ति और श्रद्धा में किसी भी स्थान या समय का कोई महत्व नहीं होता—यह व्यक्ति की आस्था और भावना पर निर्भर करता है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को मिला FCRA लाइसेंस, विदेशी चंदा मिलने का रास्ता साफ

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम यानी एफसीआरए के तहत लाइसेंस प्रदान किया है ताकि वह विदेश से धन प्राप्त कर सके। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंदिर का प्रबंधन फिलहाल एक अदालत कर रही है, जिसने एक प्रबंधन समिति गठित की है।

सूत्रों ने बताया कि इस मंदिर को एफसीआरए, 2010 के तहत लाइसेंस दिया गया है। मौजूदा प्रबंधन समिति ने एफसीआरए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इस मंदिर का प्रबंधन पहले पुजारियों का एक परिवार करता था और यह निजी प्रबंधन के अधीन था। गृह मंत्रालय ने उचित आवेदन और अदालत की मंजूरी के बाद एफसीआरए के तहत विदेशी धन प्राप्त करने का लाइसेंस दिया है।

सूत्रों ने बताया कि आवेदन के अनुसार, मंदिर को अपने खजाने में काफी विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई और वह विदेश से दान स्वीकार करने का इच्छुक है। कानून के अनुसार, विदेशी दान प्राप्त करने वाले सभी गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए के तहत पंजीकरण कराना होता है।

- Advertisement -

News of the Day