Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1022

भारत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series, जानें क्या है कीमत

0

Samsung Galaxy S25 Series भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra मॉडल शामिल हैं। अगर आप भी किसी मॉडल को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो  प्री-ऑर्डर पहले से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर लाइव हैं।

PunjabKesariकीमत

Samsung Galaxy S25 की कीमत 80,999 रुपए (128GB), Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत 99,999 रुपए (256GB) और Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,29,999 रुपए (256GB) है

Specifications

PunjabKesari

Samsung Galaxy S25

Samsung Galaxy S25 में 6.2-इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें विज़न बूस्टर और एडेप्टिव कलर टोन का सपोर्ट भी है। यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा सेंसर है। 12GB रैम और 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4 और IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

Samsung Galaxy S25 Plus

PunjabKesari

इस मॉडल में 6.7-इंच की QHD+ डिस्प्ले है, जो गैलेक्सी S25 की 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले से बड़ी है। इसके अलावा यह फोन भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन हैं। बैटरी की बात करें तो इसमें 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में फोन 65% तक चार्ज हो सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung S25 Ultra में 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें विज़न बूस्टर और एडेप्टिव कलर टोन का सपोर्ट भी है। यह फोन भी Android 15 बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका कैमरा सेटअप बहुत पावरफुल है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का 5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस और 10MP का 3x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 12GB रैम और 256GB, 512GB, और 1TB स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। यह भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

Egg Fried Rice: बस 10-15 मिनट में बने टेस्टी और आसान ब्रेकफास्ट

0

सुबह-सुबह की भागदौड़ में अक्सर हम ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं, क्योंकि समय की कमी होती है या फिर तैयार करने में झंझट लगता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर आपके पास रात के बचे हुए चावल है, तो आप उसे आसानी से और जल्दी एक हेल्दी नाश्ते में बदल सकते हैं। हाँ, सही सुना आपने, अब आप सिर्फ 10-15 मिनट में एक स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं।अगर आप कुछ टेस्टी खाने का मन बना रहे हैं, तो एग फ्राइड राइस (Egg Fried Rice) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। चलिए, जानते हैं इस स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में:

PunjabKesari

सामग्री:

1 कप उबला हुआ चावल
2 अंडे
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 गाजर (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप हरी मटर
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1-2 चम्मच सोया सॉस
1/2 चम्मच काली मिर्च
1/2 चम्मच नमक
2 चम्मच तेल
1 चम्मच हल्दी
कुछ हरा धनिया सजाने के लिए

एग फ्राइड राइस कैसे बनाएं

1. सबसे पहले रात के बचे हुए चावल निकाल लें अगर रात के बचे हुए चावल नहीं हैं तो चावल को अच्छे से धोकर उबाल लें। चावल थोड़े सख्त हों, ताकि वे फ्राई करते वक्त चिपके नहीं।

2. एक बर्तन में अंडों को अच्छे से फेंट लें। इसमें आप स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च भी डाल सकते हैं। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, गाजर और हरी मटर डालकर 2-3 मिनट तक सॉटे करें, जब तक सब्जियां थोड़ी नरम न हो जाएं।

PunjabKesari

3. अब इस मिश्रण में फेंटे हुए अंडे डालें। अंडे को अच्छे से हिलाते हुए पकाएं, ताकि वह scrambled (पंखा) हो जाएं और सब्जियों के साथ अच्छे से मिल जाएं।

4. अब उबले हुए चावलों को कढ़ाई में डालें। चावल को अच्छे से मिलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियां और अंडे चावल में अच्छे से मिक्स हो जाएं।

5. अब इसमें सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें। कुछ लोग हल्का सा चीनी भी डालते हैं, जिससे स्वाद में हल्की सी मिठास आती है, लेकिन यह optional है।अंत में, हरे धनिए से सजाएं और गरमा गरम एग फ्राइड राइस सर्व करें।

PunjabKesari

यह रेसिपी लगभग 15-20 मिनट में तैयार हो जाती है, जिससे यह एकदम परफेक्ट है जब आपके पास समय कम हो, लेकिन स्वाद में कुछ खास चाहिए!तो अगली बार जब आपको कुछ जल्दी और टेस्टी खाना बनाना हो, तो एग फ्राइड राइस ट्राई करें और सबको खुश कर दें!

TVS Jupiter को टक्कर देने आ गई 2025 होंडा एक्टिवा, धांसू फीचर्स से है लैस

 होंडा ने एक्टिवा का 2025 एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस टू-व्हीलर को कंपनी ने नए OBD2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप अपडेट किया है। वहीं इसमें कुछ नई सुविधाएँ भी दी हैं।

PunjabKesari

फीचर्स-

बदलावों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नए 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसी कनेक्टेड सुविधाएँ शामिल की गई हैं। इसके टॉप-स्पेक H-स्मार्ट वेरिएंट में TFT स्क्रीन और कनेक्टिविटी सुविधाएँ दी गई हैं। फीचर लिस्ट में एक और अतिरिक्त फीचर USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट है।

PunjabKesari

इंजन-

एक्टिवा में 109.51cc, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 8,000rpm पर 7.8bhp और 5,500rpm पर 9.05Nm उत्पन्न करता है। स्कूटर का DLX वैरिएंट अब स्टील व्हील्स के बजाय टॉप-एंड H-Smart ट्रिम की तरह अलॉय व्हील्स के साथ आता है।

वेरिएंट और प्राइज़-

2025 होंडा एक्टिवा तीन वैरिएंट – STD, DLX और H-Smart में उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 80,950 रुपये है, जो इसे मौजूदा मॉडल से लगभग 2,300 रुपये अधिक महंगा बनाती है

राइवल्स-

होंडा एक्टिवा भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक है, यह भारतीय बाजार में टीवीएस जुपिटर, हीरो प्लेजर प्लस एक्सटेक और अन्य के साथ प्रतिस्पर्धा करता है।

हड्डियां हो रही हैं कमजोर? इन आसान टिप्स से बनाएं उन्हें मजबूत

0

हमारी हड्डियां हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा होती हैं। ये न केवल हमें चलने-फिरने में मदद करती हैं, बल्कि शरीर को एक मजबूत ढांचा भी देती हैं। लेकिन कभी-कभी, गलत खानपान, सही एक्सरसाइज की कमी या बाकी कारणों से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। कमजोर हड्डियों की वजह से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि जिनकी हड्डियाँ कमजोर हो, उन्हें क्या करना चाहिए और किस तरह से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है। कुछ आसान और असरदार उपायों को जानकर आप अपनी हड्डियों को सेहतमंद बना सकते हैं।

PunjabKesari

कैल्शियम का सेवन बढ़ाएं

कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सबसे जरूरी तत्व है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, और बादाम जैसे खाद्य पदार्थ कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इनका सेवन रोजाना करें ताकि हड्डियां मजबूत बनें।

विटामिन D का सेवन करें

विटामिन D हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यह कैल्शियम को शरीर में अच्छे से सोकने में मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन D की कमी हो, तो कैल्शियम ठीक से काम नहीं करता और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसके अलावा, मछली, अंडे, और विटामिन D से भरपूर खाद्य पदार्थ भी खा सकते हैं।

PunjabKesari

एक्सरसाइज करें

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हलका एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होता है। व्यायाम से न केवल हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि मसल्स भी मजबूत होती हैं, जो हड्डियों का समर्थन करती हैं। खासकर वजन उठाने वाले व्यायाम जैसे चलना, दौड़ना, स्क्वाट्स और स्ट्रेचिंग से हड्डियां मजबूत होती हैं।

सही डाइट लें

हड्डियों के लिए कैल्शियम, विटामिन D के अलावा अन्य मिनरल्स भी जरूरी होते हैं जैसे मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक। इनका सही मात्रा में सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है।हरी सब्जियां, फल, नट्स, और दालें इन पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और हड्डियों की घनता को बनाए रखते हैं।

धूम्रपान और शराब से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है। ये पदार्थ कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट डालते हैं और हड्डियों की बनावट को प्रभावित करते हैं। धूम्रपान और शराब से बचने की कोशिश करें। अगर आप पहले से इसका सेवन करते हैं, तो इसे कम करने के प्रयास करें। धूम्रपान और शराब हड्डियों के लिए बहुत हानिकारक होते हैं, क्योंकि ये शरीर से कैल्शियम को बाहर निकालने का काम करते हैं।

PunjabKesari

पानी का सेवन बढ़ाएं

पानी हमारे शरीर के सभी अंगों के लिए जरूरी है, और हड्डियों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। पानी हड्डियों में लचीलापन बनाए रखने में मदद करता है और उनके टूटने के खतरे को कम करता है।रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएँ। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी। पानी हड्डियों के लचीलेपन और सही कार्य को बनाए रखने में मदद करता है।

डॉक्टर से सलाह लें: अगर हड्डियां बहुत कमजोर हो गई हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर हड्डियों की जांच कर सकते हैं और ज़रूरत हो, तो दवाइयाँ या विटामिन सप्लीमेंट्स भी दे सकते हैं। अगर आपको हड्डियों में दर्द, टूट-फूट, या कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सही डाइट, एक्सरसाइज, और एक स्वस्थ लाइफस्टाइल जरूरी है।

मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, रेप पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर

मुंबई में एक 20 वर्षीय महिला ने ऑटो चालक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़ा मामला तब सामने आया जब महिला ने राम मंदिर रेलवे स्टेशन, गोरेगांव से पुलिस को संपर्क किया। नालासोपारा, पालघर की रहने वाली इस महिला ने बताया कि एक ऑटो चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जांच के दौरान महिला ने खुलासा किया कि वह ऑटो चालक के साथ विरार के अर्नाला बीच गई थी। होटल में पहचान पत्र न होने के कारण उन्हें रात बीच पर ही बितानी पड़ी। महिला का आरोप है कि ऑटो चालक ने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

डर के कारण उठाया खतरनाक कदम
महिला ने बताया कि उसे अपने माता-पिता की नाराजगी का डर था। इस डर के कारण उसने एक सर्जिकल ब्लेड और पत्थर अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिए। दर्द असहनीय होने पर उसने पुलिस और मेडिकल सहायता मांगी। डॉक्टरों ने सर्जरी कर इन वस्तुओं को निकाला।

जांच के दौरान कई खुलासे
महिला ने शुरू में दावा किया कि वह अनाथ है। हालांकि, बाद में उसके पिता ने सामने आकर यह दावा झूठा बताया। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि 2023 में महिला ने दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी।

गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक राज रतन को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस अब महिला के बयानों और घटना की सच्चाई की जांच कर रही है।

अमूल ने दूध की कीमत घटाई, नई कीमतें हुई जारी

0

देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने तीन प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। यह पहला मौका है जब अमूल ने अपने दूध उत्पादों की कीमतों में इस तरह की कटौती की है। अब अमूल गोल्ड, अमूल टी स्पेशल और अमूल फ्रेश के 1 लीटर पाउच की कीमतें 1 रुपये से कम हो गई हैं।

नई कीमतें इस प्रकार हैं:

  • अमूल गोल्ड – ₹66 से घटकर ₹65
  • अमूल फ्रेश – ₹54 से घटकर ₹53
  • अमूल टी स्पेशल – ₹62 से घटकर ₹61

इस कीमत में कटौती से उपभोक्ताओं को रोजाना के खर्चों में थोड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन परिवारों को जिनकी दिनचर्या में अमूल का दूध महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कटौती के कारण

यह पहली बार है जब अमूल ने दूध की कीमतों में कटौती की है, खासकर जब पहले दूध की कीमतों में वृद्धि की जा चुकी थी। हालांकि, अमूल ने इस कटौती के पीछे का कोई विशेष कारण नहीं बताया, लेकिन विशेषज्ञ इसे उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया कदम मानते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अमूल ने यह कदम बाजार में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए और उपभोक्ताओं के हित में लिया है।

वृद्धि के बाद पहली कटौती

पिछले कुछ महीनों में दूध की कीमतों में वृद्धि हुई थी, जिससे आम उपभोक्ताओं पर वित्तीय दबाव बढ़ा था। इस कटौती के बाद अमूल के उत्पादों की कीमतों में थोड़ी राहत मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अमूल की यह कटौती निश्चित रूप से एक सकारात्मक कदम माना जा रही है, क्योंकि इससे दूध खरीदने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा।

Maharashtra में सफर करना हुआ महंगा, एसटी बसों-रिक्शा और टैक्सियों के किराए में हुई बढ़ोत्तरी

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य परिवहन निगम (एसटी) की बसों के टिकटों की कीमतों में 14.97 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि आज से प्रभावी हो गई है, जिससे अब एसटी बसों में यात्रा महंगी हो जाएगी। इसके अलावा, रिक्शा और टैक्सियों के किराए में भी 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 फरवरी से लागू होगी।

क्या कहा परिवहन मंत्री ने?
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया। मंत्री ने कहा, “यह एसटी किराए में वृद्धि पिछले कई सालों से लंबित थी। डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के कारण किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पिछले 3-4 साल से किराया वृद्धि की उम्मीद थी, और अब इसे लागू किया गया है।”

किराए में वृद्धि की वजहें
एसटी बसों के किराए में 14.97 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो आज से लागू हो गई है। वहीं, रिक्शा और टैक्सियों के किराए में 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो 1 फरवरी से प्रभावी होगी। मंत्रालय ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण किराया वृद्धि की यह आवश्यकता महसूस की गई।

DPIIT रिपोर्ट में गुजरात का दबदबा: अप्रैल 2000 से गुजरात में आई कुल FDI इक्विटी इन्फ्लो का 86% पिछले दशक में दर्ज

गांधीनगर, 23 जनवरी: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात औद्योगिक विकास और आर्थिक प्रगति का प्रतीक बनकर उभरा है। मजबूत नीतिगत ढांचे, विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित रणनीति के साथ, गुजरात ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) प्रवाह में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निवेशक अनुकूल दूरदर्शी नीतियों की एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है।

हाल ही में दिसंबर 2024 में भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि अप्रैल 2000 से लेकर सितंबर 2024 तक गुजरात में आए कुल FDI इक्विटी इन्फ्लो में 86% पिछले एक दशक यानी अप्रैल 2014 से सितम्बर 2024 तक में आया है।

इस आँकड़े को विस्तार से समझें तो गुजरात ने अप्रैल 2000 से मार्च 2014 तक मात्र USD 9.51 बिलियन FDI इक्विटी इन्फ्लो आकर्षित किया, वहीं अप्रैल 2014 से सितंबर 2024 के बीच गुजरात ने लंबी छलाँग लगाते हुए USD 57.65 बिलियन का FDI इक्विटी इन्फ्लो हासिल किया जो पिछले 24 वर्षों में गुजरात में आए USD 67.16 बिलियन FDI इक्विटी इन्फ्लो का 86% है। गुजरात के ये आंकड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के असाधारण प्रदर्शन और निवेशकों के विश्वास को दर्शाते हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में गुजरात का FDI इक्विटी इन्फ्लो राष्ट्रीय औसत से आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी गुजरात में निवेश अनुकूल नीतियों को लागू करने और व्यापार अनुकूल संपूर्ण माहौल तैयार करने में पूरी तरह सफल दिखाई पड़ रहे हैं। इसे आँकड़ों से समझें तो DPIIT रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में गुजरात में FDI इक्विटी इन्फ्लो में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। यह वित्तीय वर्ष 2023-24 में USD 2.29 बिलियन से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में USD 3.95 बिलियन हो गया, जो 72.5% की वृद्धि दर्शाता है।

वहीं, इसी समयावधि में राष्ट्रीय स्तर में भी FDI इक्विटी इन्फ्लो USD 20.49 बिलियन से बढ़कर USD 29.79 बिलियन हो गया है, जो 45.4% की वृद्धि दर्शाता है। इस प्रकार आँकड़ों से स्पष्ट है कि गुजरात ने राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक FDI इक्विटी इन्फ्लो हासिल कर राज्य को निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित किया है।

वर्ष 2000 से 2024 तक भारत के कुल FDI इक्विटी इन्फ्लो में गुजरात की हिस्सेदारी 9.5%

DPIIT रिपोर्ट में यह विस्तार से बताया गया है कि कैसे अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 तक, भारत में कुल विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) का प्रवाह USD 1.03 ट्रिलियन तक पहुंचा, जो देश के आर्थिक विकास और वैश्विक निवेशकों के भारत में लगातार बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। वहीं, इसी आँकड़े में FDI इक्विटी इन्फ्लो को समझें तो भारत में पिछले 24 वर्षों में USD 708.65 बिलियन FDI इक्विटी इन्फ्लो आया है।

इस व्यापक FDI इक्विटी इन्फ्लो में गुजरात का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जहां राज्य ने कुल USD 67.16 बिलियन का FDI इक्विटी इन्फ्लो हासिल किया, जो इस समयावधि में भारत में आए FDI का 9.5% है। विशेष रूप से, पिछले एक दशक यानी अप्रैल 2014 से सितंबर 2024 के बीच के आँकड़ों को देखें तो इस समयावधि में गुजरात ने रिकॉर्ड स्तर पर USD 57.65 बिलियन का FDI इक्विटी इन्फ्लो हासिल किया, जो इस अवधि के दौरान देश में आए USD 492.27 बिलियन FDI इक्विटी इन्फ्लो का 11.7% है।

गुजरात की FDI सफलता: नीतियों, बुनियादी ढांचे और वैश्विक जुड़ाव का प्रभावशाली समन्वय

गुजरात की सफलता राज्य की नीतिगत स्थिरता, नवाचार और व्यापारिक सुगमता को बढ़ावा देने के सतत प्रयासों का परिणाम है। राज्य ने न केवल पारंपरिक उद्योगों, बल्कि नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT/ITeS जैसे उभरते क्षेत्रों में भी निवेश आकर्षित किया है, जिससे यह वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित हुआ है। गुजरात का कुशल कार्यबल और वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट जैसे मंचों ने इसे एक प्रमुख निवेश गंतव्य बना दिया है। इन सभी कारकों ने गुजरात को विदेशी निवेश का केंद्र बना दिया है।

बाजार में तेज उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 329 अंक टूट कर 76,190 पर बंद

0

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार (24 जनवरी) को भारी उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान पर बंद हुआ बाजार। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 329 अंक की गिरावट के साथ 76,190 के स्तर पर जबकि 113 अंक टूटकर 23,092 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में तेजी
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.59% और कोरिया के कोस्पी में 0.86% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.85% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,462.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,712.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 23 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% की तेजी के साथ 44,565 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,118 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.22% की तेजी रही।
कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को सेंसेक्स 115 अंक की तेजी के साथ 76,520 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, ये 23,205 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। IT और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट थी।

भिंड में गोली चलने से फैली सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर चचेरे भाई पर फायरिंग

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में जनजारी पुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नारायण सिंह गुर्जर एवं उनके बेटे पिंटू ने अपने चचेरे भाई रामवीर को गोली मार दी यह घटना पावई थाना क्षेत्र की है। पुराने विवाद के चलते यह फायरिंग की गई है जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मेहगांव में रामवीर स्कूल चलाता था। रामवीर अपने गांव जनजारी पुरा पत्नी के साथ पूजा करने आया था।

नारायण सिंह गुर्जर एवं उनके बेटे पिंटू ने रामवीर को गोली मार दी। परिवार के लोग तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने घायल रामवीर को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर पहुंचते ही रामवीर सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना पावई थाना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -

News of the Day