Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1026

CM मोहन ने भोपालवासियों को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बने सबसे बड़े फ्लाईओवर का किया उद्घाटन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के सबसे बड़े नव निर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 154 करोड़ रुपयों की लागत से बना यह फ्लाईओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा बनाया गया है। जो भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक है।

PunjabKesari

इस फ्लाईओवर के कारण मैदा मिल मार्ग को विद्यानगर, शक्तिनगर, कस्तूरबा नगर, साकेत नगर, दानिश नगर, आशिमा मॉल और एम्स जैसे प्रमुख रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक होगा। औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग को सुगम बनाएगा।

PunjabKesari

यह फ्लाईओवर डी.बी. मॉल, बोडर् ऑफिस, प्रगति पेट्रोल पंप और मानसरोवर चौराहे जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर यातायात का दबाव कम करेगा। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार 60 प्रतिशत यातायात इस फ्लाईओवर से गुजरेगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत यातायात पुराने मार्गों का उपयोग करेगा।

जबलपुर में किसान की हत्या कर नदी में फेंक दी बाइक, दो आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाशों ने किसान को मौत के घाट उतार कर उसकी बाइक नदी में फेंक दी। किसान का शव खेत में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बमोरी की है, जहां किसान रविंद्र पटेल का शव खेत में मिला है।

उसके ही साथियों शिवम भूमिया व आनंद भूमिया ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि शराब पीने के दौरान तीनों में झगड़ा हो गया था। तीनों बैठकर शारब पी रहे थे, तभी विवाद इतना बढ़ा कि दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत छिपाने उसकी बाइक मौके से दो किलोमीटर दूर नहर में फेंक दी थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है।

भिंड में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, फैली सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान विशाल भदौरिया पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ वॉवी भदौरिया के रूप में हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

युवक ने यह कदम क्यों उठाया है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सिटी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सिटी कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में इंटरैक्टिव सेशन को सम्बोधित कर, निवेशकों को दिया GIS का न्यौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में जाने-माने उद्योगपति और निवेशकों के साथ इंटरेक्टिव सेशन में शिरकत की। सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक हमने अपने राज्य में इंदौर में कई इन्वेस्टर समिट कीं। आज मध्यप्रदेश बहुत आगे बढ़ चुका है। इंदौर अब ग्लोबली रुप से अलग महत्व रखता है। जो स्वच्छता में सात बार से अपनी साख बनाए हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीथमपुर और मंडीदीप उद्योग के मामले में बहुत आगे बढ चुके हैं और रीजनल कान्क्लेव के माध्यम से हमने प्रदेश के हर हिस्से तक निवेश के रुप में विकास पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग शहरों में रोड शो करने पहुंचे और हमें जो रिस्पांस मिला उसने हमारा हौसला बढ़ाया। मैं आप सभी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का निमंत्रण देने आया हूं ।

PunjabKesari

कई सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सभी सेक्टर में निवेश के लिए हमने आकर्षक पालिसी बनाई हैं। एजुकेशन, फार्मा, माइनिंग, मेडिकल, आईटी, टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं । मध्यप्रदेश में श्रम आधारित समस्या नहीं है और तकनीक के माध्यम से आप कहीं से भी व्यवसाय का संचालन कर सकते हैं।

कौशल से भारत को नं. वन बना रहे उद्योगपति

उन्होंने उद्योगपतियों की प्रशंसा में कहा कि जिस प्रकार सीमा पर जवान अगर देश की रक्षा करता है तो अपने कुशल कौशल और व्यवसाय के माध्यम से देश को मजबूत करने में उद्योगपतियों की भी भूमिका होती है। उद्योगपति कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं तो भारत को स्वाभिमान के साथ नंबर वन बनाने की भूमिका भी निभा रहे हैं।

ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखी भारत की ताकत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। हमने इंग्लैंड की अर्थव्यवस्था को भी पीछे छोड़ दिया। 11वीं अर्यव्यवस्था से हम पांचवी आर्थिक शक्ति बन चुके हैं।
इसी का परिणाम है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में ही भारत की ताकत और महत्व का अंदाजा हो गया जब डायस के सामने हमारे विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद मौजूद थे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्यमशीलता को सुशासन के साथ बढ़ावा दिया है। जो रुस के राष्ट्रपति के गले मिल रहे हैं तो युक्रेन का सफर भी ट्रेन से कर रहे हैं

PunjabKesari

मां अहिल्या को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत में लोकमाता देवी अहिल्या को नमन करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की बेटी ने मध्यप्रदेश में सुशासन के साथ राज्य चलाया। हम उनकी 300 वीं जयंती मना रहे हैं जिन्होंने सुद्ध तरीके से शासन व्यवस्था चलाई। जिन्होंने विकास के साथ लोगों की आजीविका का प्रबंधन किया। इससे पहले मध्यप्रदेश के आला अधिकारियों ने मध्यप्रदेश में निवेश के बारे में निवेशकों को विस्तार से जानकारी दी।

हरियाणा के इन जिलों में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

0

हरियाणा के 5 शहरों में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में हैं। यह बसें लोकल सेवाएं देंगी। इसको लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा की। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बसें सिटी रूट पर चलेंगी। अभी 4 शहरों में यह सेवा जारी है।

बता दें हरियाणा के 5 शहरों अंबाला, सोनीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी में पांच इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जार रही है। बसें सभी रोडवेज डिपो पर पहुचं गई हैं, जिनका जल्द ट्रायल किया जाएगा और 26 जनवरी को इन्हें जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। यह बसें 50 किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी। यह बसे 40 सीटर होगी। अब तक 4 शहरों में यह बसें चल रही है। इलेक्ट्रिक बसों के बारे में परिवहन मंत्री अनिल बताया कि इलेक्ट्रिक बसें सिटी सर्विस के लिए इस्तेमाल की जा रही है। कुछ शहरों में पहले चलाई जा रही है। फिलहाल इन बसों को लोकल रूट पर चलाया जाएगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला छावनी बस अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को हरियाणा सरकार द्वारा बड़ी सौगात दी है। पांच शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। अंबाला कैंट से अंबाला शहर और साहा तक बस जाएगी। पहले इनको ट्रायल पर किया जाएगा। उसके बाद 26 जनवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से चलाई जाएगी।

Haryana: शादी में जा रहे दोस्तों को मिली भयानक मौत, सुनकर कांप जाएगी रूह…

0

जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के निकट शादी में जा रहे स्कूटी सवार दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक ने स्कूटी चालक को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में  युवक की मौत हो गई और जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी।
शिकायत में पट्टी कल्याणा, समालखा निवासी हर्ष ने बताया कि वह अकाउंट का कोर्स करता था। मंगलवार की रात वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ स्कूटी पर सवार होकर शादी में जा रहा था। वे रात करीब 8 बजे गन्नौर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पानीपत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी,जिससे वह सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने अभिषेक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक का शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रक चालक का पता लगा कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा

हरियाणा में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एनओसी देने के लिए मांगे 30 हजार रुपए

0

हरियाणा में राजस्व विभाग के पटवारियों पर लगे रिश्वत के आरोप अभी शांत ही नहीं हुए थे की भिवानी में आज नगर योजनाकार विभाग के पटवारी को ACB हिसार की टीम ने तीस हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा  है। टीम को सूचना मिली थी की पटवारी जमीन की एनओसी देने के नाम पर रिश्वत माँग रहा है।
गांव तिगड़ाना निवासी कपिल ने अपनी जमीन बेचनी थी। जमीन शहर के नजदीक थी तो नगर योजनाकार विभाग से जमीन की एनओसी लेनी थी। एनओसी के लिए कपिल बार बार चक्कर नगर योजनाकार विभाग में लगा रहा था। आरोप है की जब बात नहीं बनी तो पटवारी ने उससे 70 हज़ार रुपये की रिश्वत की माँग की। लेकिन मामला 50 में तय हुआ और पटवारी को आज 30 हज़ार रुपये देने थे।

कपिल ने इसकी शिकायत हिसार ACB टीम को दी । टीम ने आज दोपहर बाद पैसों पर रंग लगा कर दे दिए। जैसे ही कपिल ने पैसे पटवारी मुकेश को दिए तो ACB की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

ACB टीम हिसार के प्रभारी अजीत गिल ने बताया की कपिल की शिकायत पर रेड की है रंगे हाथ पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। उन्होंने बताया की एनओसी के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी आज तीस हज़ार के साथ पटवारी को नगर योजनाकार विभाग से पकड़ा है। राजस्व विभाग के पटवारियों के भ्रष्टाचार की लिस्ट का मामला अभी शांत नहीं हुआ था की नगर योजनाकार विभाग के पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा लिया है।

हरियाणा के इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब वर्दी के लिए पैसे देगी सरकार

0

हरियाणा में सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में लगे ग्रुप डी के कर्मचारियों को वर्दी भत्ता अब किस्तों में नहीं बल्कि एक साथ मिलेगा। वर्तमान में वर्दी के रुप में हर महीने 440 रुपये सैलरी के साथ मिल रहे हैं। लेकिन अप्रैल से नया नियम लागू होगा जिसके मुताबिक वर्दी का बिल देने पर वार्षिक आधार पर 5280 रुपये तक का भुगतान एक साथ किया जाएगा ।मुख्य सचिव की ओर से इस मामले में सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वहीं वित्त विभाग ने हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ही न्यायिक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा का 5 लाख रुपये बढ़ा दिया है। अभी तक कर्मचारियों को 20 लाख रुपयय ग्रेज्युटी मिल रही है। वहीं जनवरी से 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिल सकेगी। इस तरह ग्रेच्युटी में 25 फसीद बढोत्तरी की गई है।

5 साल की नौकरी पूरी कर चुके कर्मचारियों को ही ग्रेच्युटी का प्रावधान है। अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाती है या फिर दिव्यांगता के कारण नौकरी छोड़नी पड़ सकती।अगर कोर्ई कर्मचारी 5 साल के बाद नौकरी छोड़ता है या उसे हटाया जाता है या उसे हटा दिया जाता है अथवा रिटायर कर दिया जाता है, तो भी वह ग्रेच्युटी का हकदार होगा है। नोटिस पीरियड भी ग्रेच्युटी की सेवा में गिना जाता है।

हरियाणा में कंडम बसों को लेकर विज का बड़ा ऐलान, रास्तों पर लगाया जाएगा ये खास सिस्टम

0

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर अध्ययन भी किया जा रहा है जिसके माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सडक़ पर चलने के लायक है या नहीं है। इसके अलावाए हरियाणा रोडवेज को बेहतर बनाने के लिए पूरे हरियाणा की कंडम बसों का सर्वे भी करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन डीजल पेट्रोल अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और इस धरती को प्रदूषण से बचाने पर भी हमारा जोर है इसलिए हमारा इलेक्ट्रिक बसों पर भी पूरा बल रहेगा। विज जयपुर में गत दिवस आयोजित ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में शिरकत करने के उपरांत वापसी के समय आज नांगल चौधरी में ठहराव के दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि जयपुर में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया है और आज मैं इस बैठक से वापस आ रहा हूं। मीडिया से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि सुरक्षित स्कूल वाहन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके द्वारा कैथल में एक स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई करवाई गई है।

इसलिए वे सभी स्कूल संचालकों से आह्वान करते हैं कि स्कूल वाहन से संबंधित नियम के अनुसार कार्य करें अन्यथा जो मेरे शिकंजे में आ गया में उसे नहीं बक्शेंगे। खनन क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिलकुल यह सही है कि ओवरलोडिंग से सडक़े भी टूटती हैं। लोगों की जिंदगी भी जाती है, चोरी भी होती है और भ्रष्टाचार भी होता है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में दिल्ली में देश के सभी परिवहन मंत्रियों की एक बैठक थी।

उसमें एक विचार आया है कि एक गैजेट स्थापित जाएगा। इसके ऊपर वजन आ जाएगा क्योंकि इस तरह की ओवरलोडिंग के मामले को लेकर सभी चिंतित है। विज ने बताया कि गत दिनों यह बैठक केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने ली थी और नितिन गडकरी जी की अपने सब्जेक्ट में पूरी मास्टरी है। इस बैठक के दौरान ओवरलोडिंग का यह मामला आया था और उसके अंदर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे।

Kangra: सीएम दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

0

25 जनवरी को बैजनाथ में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों शाेरों पर शुरू हो चुकी हैं। बैजनाथ पुलिस ने भी यातायात को कंट्रोल करने को लेकर प्लॉन तैयार किया है जिसके बाद बैजनाथ सीमा से सटे पढियारखर से लेकर बैजनाथ तक सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही बैजनाथ के चौबीन चौक पर लगी टैक्सियों व ऑटो चालकों को भी 25 जनवरी के दिन कहीं अन्यत्र जगह खड़ा करवाया जाएगा।

सीएम दौरे को लेकर बैजनाथ के चौबीन चौक से लेकर मिनी सचिवालय तक कोई भी वाहन सड़क किनारे खड़ा करने पर पाबंदी रहेगी। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया के वाहनों को ही इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप पुलिस थाना , पीडब्लयू डी पार्किंग तक जाने दिया जाएगा। बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि बैजनाथ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मिनी सचिवालय पार्किंग , टी फैक्ट्ररी, बैजनाथ कॉलेज पार्किंग में पार्क करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को बैजनाथ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीएम को सलामी को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं व रोजाना दर्जनों पुलिसकर्मी परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर बैजनाथ की दोनों पार्किंगों को दो दिनों तक समान्य उपयोग के लिए बंद किया गया है व वहां पर प्रशासनिक व सीएम काफिले के साथ आए वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही बैजनाथ अस्पताल मार्ग से मंदिर मार्ग तक सड़क किनारे लगी रेहड़ी फड़ी धारकों को भी अन्य जगह रेहड़ी फड़ी लगाने को लेकर हिदायत दी जाएगी।

सीएम को सम्मानित करेंगे विभागीय अधिकारी :

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खु बैजनाथ में पहली बार स्टेट हुड डे में आ रहे हैं। ऐसे में बैजनाथ के कई विभाग सीएम को सम्मानित करने के लिए अपनी अपनी ओर से स्मृति चिन्ह बनाने में जुटे हुए हैं। कई समाजसेवी संस्थाएं व नपं भी सीएम को सम्मानित कर रही है।

- Advertisement -

News of the Day