Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1027

Shimla: कार को टक्कर मार फरार हुए चिट्टा नशेड़ी, मामला दर्ज

0

उपमंडल पधर के हरड़गलू-नारला कालेज सड़क मार्ग में चिट्टा नशेड़ी एक कार को टक्कर मारकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे घटित हुई है जिस पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिट्टा नशेड़ियों की धरपकड़ को बनाई गई विशेष समिति के मुख्य सदस्य एवं संवाददाता किरण चौहान को ढाडू गांव के पास चिट्टा की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी।

इसी के चलते जब वे ढाडू गांव पहुंचे तो यहां पर एक कार में 3 युवक सवार थे। जब इन्होंने इन युवकों से पूछताछ की तो वे स्पष्टीकरण नहीं दे पाए। किरण चौहान ने जैसे ही युवकों की जेब की तलाशी लेनी शुरू की तो कार चालक विपरीत दिशा से कार को भगा ले गया जिससे किरण चौहान की कार की एक तरफ की खिड़की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी सौरभ ठाकुर ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

जलेहड़ का युवक करता है चिट्टे की सप्लाई

स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो जलेहड़ गांव का एक युवक यहां नशेड़ियों को चिट्टे की सप्लाई करता है जो पहले भी पुलिस हिरासत में रह चुका है। मात्रा कम बरामद होने के चलते इन दिनों यह जमानत पर बाहर आ गया है और फिर से चिट्टे का कारोबार शुरू कर दिया है जिससे युवा पीढ़ी गर्त में जा रही है। ग्रामीणों ने इस तरह का काला कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

Himachal: चम्बा मेडिकल काॅलेज में तीमारदार ने चिकित्सकों से की बदसलूकी, पुलिस जांच शुरू

0

मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा में रात्रि ड्यूटी पर तैनात दो महिला प्रशिक्षु चिकित्सक व एक रैजीडैंट डाॅक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु चिकित्सक व जूनियर रैजीडैंट मंगलवार रात को मेडिकल काॅलेज चम्बा की चौथी मंजिल के मेडिसन वार्ड में सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान एक मरीज के तीमारदार ने इन तीनों चिकित्सकों से बहसबाजी शुरू कर दी। चिकित्सकों ने उसे चुप रहने को कहा तो वह बदतमीजी पर उतर आया। इसके बाद रात्रि में सेवाएं देने वाले और चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ व सुरक्षा कर्मी भी मौके पहुंच गए और उक्त व्यक्ति को बाहर ले गए। व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

मेडिकल चम्बा के मीडिया को-ऑर्डीनेटर डाॅ. मानिक सहगल ने बताया कि तीमारदार द्वारा चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है जिसकी शिकायत पुलिस में दे दी गई है। पुलिस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए, ताकि कोई भी व्यक्ति चिकित्सकों के साथ इस तरह का व्यवहार न करे। उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई, साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर कोर्ट में फिर टली सुनवाई, 30 जनवरी मिली अगली तारीख

सुलतानपुर में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के मानहानि मामले में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते एक बार फिर सुनवाई टली गयी। सुलतानपुर एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में 30 जनवरी को जिरह पूर्ण करने के लिए सुनवाई की तिथि नियत की है।

PunjabKesari

फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में सरेंडर किया
बता दें कि कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी और भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि का परिवाद MP/MLA कोर्ट में दर्ज कराया था। मिश्रा ने आरोप लगाया था कि 2018 में कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे मैं आहत हुआ हूं। कोर्ट में पांच साल लंबी प्रक्रिया चली। राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए तो दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने वारंट जारी कर उन्हें तलब किया था। तब फरवरी 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में सरेंडर किया। विशेष मैजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 के दो मुचलके पर जमानत दे दी थी। इसके बाद राहुल गांधी को कोर्ट ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया।

अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई पुनः टली
दर्जन भर तारीख पड़ने के बाद बीते 26 जुलाई को राहुल कोर्ट में पहुंचे और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया था। स्वयं को निर्दोष बताया था और कहा था कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। इसके बाद कोर्ट में वादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश हुए। बीते साल 16 दिसंबर को मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन विशेष न्यायधीश के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई टल गई थी। वहीं 2 जनवरी को जिरह पूरी नहीं होने पर कोर्ट ने 10 जनवरी और 22 जनवरी की तारीख नियत की थी लेकिन इन दोनों ही तिथियों पर अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई पुनः टल गई।

यूपी में असुरक्षित पुलों की दोबारा कराई गई जांच में हुआ बड़ा खुलासा, 83 नहीं 99 पुल हैं अनसेफ…

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने प्रदेशभर में स्थित असुरक्षित पुलों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। पहले के सर्वेक्षण में प्रदेश में 83 असुरक्षित पुल पाए गए थे, लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब यह संख्या बढ़कर 99 हो गई है। इसके अलावा, 66 पुलों को अति क्षतिग्रस्त स्थिति में पाया गया है।

पुराने पुल भी असुरक्षित पाए गए
सर्वेक्षण में पाया गया कि कुछ पुल अत्यधिक पुराने हैं और उनकी स्थिति गंभीर है। इनमें कन्नौज की गंग नहर पर बना 173 वर्ष पुराना पुल और औरैया में यमुना नदी पर स्थित 170 वर्ष पुराना पुल भी शामिल हैं। इसके अलावा, कानपुर देहात के रसूलाबाद में स्थित 150 वर्ष पुराना पुल और करहल में गंगा नहर पर 109 वर्ष पुराना पुल भी असुरक्षित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में पुलों के गिरने की घटना के बाद प्रदेश में 50 साल से पुराने सभी पुलों की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोनिवि ने इन पुलों का फिर से सर्वे किया।

सर्वेक्षण में मिले असुरक्षित पुल और मरम्मत की योजना
सर्वेक्षण के अनुसार, कई जिलों में असुरक्षित पुल पाए गए हैं। देवरिया में छोटी गंडक नदी पर स्थित 104 वर्ष पुराना पुल, औरैया में अछल्दा नहर और पुरहा नदी पर स्थित 100 वर्ष पुराने पुल भी असुरक्षित पाए गए हैं। इसके अलावा, सिद्धार्थनगर में आठ, कानपुर देहात में सात, उन्नाव और सहारनपुर में चार-चार असुरक्षित पुल हैं। इसी प्रकार मैनपुरी, अमेठी, कानपुर नगर, सीतापुर, गाजीपुर, रामपुर, झांसी और सोनभद्र में तीन-तीन पुल जर्जर स्थिति में हैं। साथ ही, सुलतानपुर, आजमगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर, जालौन, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बागपत और प्रयागराज में दो-दो पुल क्षतिग्रस्त स्थिति में पाए गए हैं, जिनकी मरम्मत की जाएगी।

पुलों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम
इन पुलों की सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं और कई पुलों के निर्माण के लिए योजना भी तैयार की है। रिपोर्ट में 31 पुलों के निर्माण का प्रस्ताव शामिल किया गया है, जहां पुलों की स्थिति बहुत खराब है, वहां यातायात रोकने और सुरक्षा बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे हैं।

5 फरवरी को Mahakumbh में शिरकत करेंगे PM Modi, त्रिवेणी में लगाएंगे पवित्र डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले में देश और दुनियाभर से लोग आ रहे है और संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे है। 22 जनवरी को सीएम योगी ने भी अपने सभी मंत्रियों समेत संगल में डुबकी लगाई। अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ में आएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ में शिरकत कर सकते हैं। अपने एक दिवसीय दौरे में मोदी के त्रिवेणी में अमृत स्नान के अलावा कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे मोदी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पांच फरवरी प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल होंगे। इस दौरान, उनके कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को पवित्र डुबकी लगाएंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगी।

कल हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक
बता दें कि महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के नगर निगमों के लिए बांड जारी करने के साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास के लिए धन के प्रावधान को मंजूरी दे दी। जब कोई नगर निगम विकास कार्यों के लिए बांड जारी करता है तो वह अनिवार्य रूप से विभिन्न बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए निवेशकों से धन जुटाता है। नगर निगम बांड जारी करके पारंपरिक वित्तपोषण स्रोतों की तुलना में ज्यादा पूंजी प्राप्त कर सकती हैं और इसका इस्तेमाल दीर्घकालिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए कर सकती हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर कल अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

अयोध्या के राम मंदिर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोगों ने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। राम मंदिर में ‘जय श्री राम’ के नारों की गूंज के बीच देर शाम तक श्रद्धालुओं का हुजूम रामलला के दर्शन के लिए जन्मभूमि पथ पर उमड़ता रहा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

बता दें कि पिछले साल 22 जनवरी को राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी थी। इससे पहले, ज्योतिषियों ने गत 11 जनवरी को वर्षगांठ की शुभ तिथि निर्धारित की थी। इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तीन दिनों तक भव्य कार्यक्रमों के साथ इस अवसर को मनाया। उस दौरान भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए थे। बुधवार को ‘अंग्रेजी कैलेंडर’ के हिसाब से प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। हनुमानगढ़ी में भक्तों की एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी कतारें लगीं। इसके अलावा दशरथ महल, कनक भवन और अन्य मंदिरों में भी ऐसी ही भीड़ थी। मणिरामदास छावनी में सुबह रथ यात्रा निकाली गई जो 41 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत थी। इसमें धार्मिक अनुष्ठान के हिस्से के रूप में 1.25 लाख से अधिक ‘श्री राम रक्षास्रोत’ का जाप करना शामिल है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
श्री रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि पहली वर्षगांठ हिंदी कैलेंडर के अनुसार 11 जनवरी (द्वादशी) को मनाई गई, जबकि कई श्रद्धालु अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 जनवरी को मंदिर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नायर ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रभावी प्रबंधन के लिए अयोध्या को छह जोन और 17 सेक्टरों में बांटा गया है।

पंजाब में एक बार फिर School Teacher की दरिंदगी, बच्चे की हालत देख उड़े माता-पिता के होश

0

तरनतारन के अंतर्गत गांव बेगेपुर में एक निजी स्कूल के टीचर द्वारा तीसरी कक्षा के छात्र की मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आठ वर्षीय रमनजीत सिंह की मां रूपिंदर कौर ने बताया कि उनके बच्चे के साथ पहले भी मारपीट की गई थी, लेकिन अब तो हद हो गई है।

PunjabKesari

माता-पिता ने बताया कि बच्चे के मुंह पर उंगलियों के निशान है। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को डांटना है तो उसकी भी एक सीमा होती है, लेकिन अब तो हद हो गई है। अब उनका बच्चा डरा हुआ है और स्कूल नहीं जाना चाहता। उन्होंने बताया कि उन्होंने कच्चा पक्का थाने में लिखित शिकायत दे दी है तथा बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने न्याय का भरोसा दिया है। इस संबंध में भगवान वाल्मीकि एकता संघर्ष दल के स्पोर्टस सैल के अध्यक्ष गुरभेज सिंह ने कहा कि अगर परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वे संघर्ष शुरू करेंगे और धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

इस संबंध में जब बाबा दीप सिंह पब्लिक स्कूल बेगेपुर के प्रिंसिपल रमनजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि बच्चे को थप्पड़ मारा गया था, लेकिन हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि उसके चेहरे पर जो निशान हैं, वे थप्पड़ के हैं या कुछ और। कल पुलिस स्टेशन में फैसला है और इस संबंध में टीचर मांफी मांग चुका है।

क्या कहते हैं बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार

उन्होंने कहा कि 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को किसी भी प्रकार से पीटना या थप्पड़ मारना कानूनी अपराध है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कल थाने में फैसला है और थाने से जो भी रिपोर्ट मिलेगी उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब के सरकारी बाबुओं का होश उड़ा देने वाला कांड! मामला सुन सन्न रह गया हर कोई

0

कुछ सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर सरकारी धन हड़पने के लिए कथित तौर पर फिरोजपुर सीमा के निकट  न्यू गट्टी राजोके नाम पर कागजों में एक फर्जी गांव बनाने की साजिश रचने के आरोप लगे हैं और बताया जाता है कि उन्होंने कागजों में इस फर्जी नाम के गांव का निर्माण कर दिया और  उन्होंने गांव की सूरत बदलने के लिए कागजों में ही विकास कार्य शुरू करवा दिया और केंद्र सरकार से आई करीब 45 लाख रुपए की ग्रांट हड़प ली।

बताया जाता है कि यह मामला करीब पांच साल पहले का है और  एक व्यक्ति को इस कथित घोटाले की जब भनक लगी तो उसने वर्ष 2019 में ही आरटीआई दाखिल कर संबंधित विभाग से जानकारी मांगी। लेकिन जानकारी मिलने की बजाय उसे धमकियां मिलने लगीं ।  इस व्यक्ति ने इस कथित घोटाले का पर्दाफाश करने में हार नहीं मानी और वह आरटीआई दाखिल करता रहा। अब इतने सालों बाद जब उसे आरटीआई के जरिए जानकारी हासिल हुई तो सामने आया कि कार्यालय में कार्यरत तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी कागजों में ही नया गांव बनाने और कागजों में ही गांव का विकास करने का काम करते रहे और इस दौरान उन्होंने फर्जीवाड़ा भी कियातथा केंद्र सरकार से मिले करीब 45 लाख रुपये के अनुदान का गबन किया।

इस कथित गबन के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक समिति सदस्य गुरदेव सिंह ने बताया कि कुछ अधिकारियों ने लाखों रुपए ठगने के लिए फर्जी गांव बनाकर विकास के नाम पर लाखों रुपए लेकर कागजों को दफ्तर की फाइलों के नीचे दबा दिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर  को लिखती शिकायत देकर उनसे इस मामले की उच्च स्तरीय निरपक्ष जांच करवाने की नहीं की है। इस मामले के उजागर होने के बाद एडीसी विकास फिरोजपुर सरदार लखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और इस धोखाधड़ी में शामिल जो भी अधिकारी या कर्मचारी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर द्वारा उन्हें इस मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं तथा जांच पूरी होने के बाद इसकी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर के समक्ष पेश की जाएगी।  व्हाइट के गांव के लोगों ने बताया कि फिरोजपुर में न्यू गट्टी राजो नाम का गांव है, लेकिन न्यू गट्टी नाम का कोई गांव नहीं है और न ही इस गांव में उस समय किसी प्रकार का विकास कार्य हुआ है।

Punjab: शहर में देखा गया शेर! लोगों को सावधान रहने की सलाह

0

शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शेर देखने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद हर तरह दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव खांटवा में आज खेत में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने बाग में शेर देखने की बात की है जिसके बाद पूरे गांव के लोग घर से निकलने पर डर रहे है।  मौके पर पहुंचें जंगलात विभाग के अधिकारियों ने जाकर पड़ताल की तो उन्हें वहां किसी शेर के पांव के निशान नहीं मिले जो निशान मिले वे किसी अन्य जानवर के बताए जा रहे हैं फिलहाल पूरे गांव में मुनादी करवाकर लोगो को सतर्क रहने को कहा गया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना था जो बाग में पांव के निशान पाए गए हैं वह किसी बड़े कुत्ते या अन्य जानवर के हैं शेर के नहीं है। जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती लोग अफवाहों से बचें।

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update, नहीं होगी बारिश, इस हफ्ते…

0

पंजाब में सभी तरह के अलर्ट खत्म होने के चलते मौसम अब ग्रीन जोन में राहत चल रही है। पिछले 3-4 दिन से लगातार निकली तिखी धूप ने सर्दी में कमी की है। सूर्य देवता के दर्शन सुबह 10 से पहले ही हो रहे हैं और शाम को 5 बजे तक धूप में गर्माहट बनी हुई है, जिसके चलते लोग लंबे समय तक धूप का आनंद ले रहे हैं। आज दोपहर के समय लगातार धूप में बैठ पाना भी मुश्किल हो रहा था और पार्क इत्यादि में बैठे लोगों को अपने गर्म कपड़े व जैकेट्स इत्यादि उतरानी पड़ गई। धूप की वजह से पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 26.3 डिग्री फरीदकोट में रिकार्ड हुआ वहीं महानगर जालंधर में 21.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब रिकार्ड हुआ है।

धुंध इत्यादि के चलते लोगों के लंबित पड़े काम अब निपटने लगे हैं जिसके चलते बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आगे भी मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में मौसम साफ बताया गया है। हालांकि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते शाम को ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरा सप्ताह इसी तरह धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी और दोपहर के समय मौसम सुहावना बना रहेगा।

बसों में बढ़ी यात्री संख्या, लंबे रूटों में बढ़ा परिचालन
वहीं, धूप निकलने के बाद बसों में यात्री संख्या एकाएक बढ़ गई है, इसके चलते लंबे रूटों की बसों का परिचालन बढ़ाया गया है। देखने में आ रहा है कि पहाड़ी इलाकों सहित दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल को सफर पर जाने वाले यात्रियों में बढ़ौतरी हुई है। पिछले दिनों बसों में यात्री संख्या बेहद कम हो गई थी, जिसके चलते विभिन्न रूटों पर परिचालन ठंडा पड़ गया था। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में परिचालन और बढ़ाया जाएगा।

- Advertisement -