Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 103

NATIONAL : जानबूझकर किया गया था एअर इंडिया का हादसा! पायलट ने बंद किया था फ्यूल स्विच

0

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अहमदाबाद में एअर इंडिया का क्रैश किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच को जानबूझकर बंद करने की वजह से हुआ था.

अहमदाबाद में एअर इंडिया फ़्लाइट क्रैश की जांच कर रहे इन्वेस्टिगेटर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि यह हादसा किसी टेक्निकल खराबी की वजह से नहीं हुआ था, बल्कि यह एक ‘जानबूझकर की गई हरकत’ का नतीजा था. इटैलियन डेली अख़बार Corriere della Sera ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच हुई ताज़ा बातचीत से वाकिफ़ दो सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया. हालांकि, DGCA की ऑफिशियल रिपोर्ट जारी होने से पहले कुछ भी नतीजा निकालना जल्दबाज़ी होगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन इन्वेस्टिगेटर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि 12 जून, 2025 को इंजन में फ्यूल कट-ऑफ के बाद हुआ क्रैश किसी मैकेनिकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई एक्टिविटी की वजह से हुआ था. अधिकारी अब अपनी फ़ाइनल रिपोर्ट का ड्राफ़्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं.अख़बार ने आगे कहा कि जांच में मदद कर रहे US एक्सपर्ट्स ने इन नतीजों को ‘एक बड़ी कामयाबी’ बताया है.

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ा और कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था. इस हादसे में कुल 260 लोग मारे गए, जिनमें पैसेंजर और मेडिकल स्टूडेंट्स के हॉस्टल के अंदर मौजूद लोग शामिल थे, जिस पर एयरक्राफ्ट गिरा था. इस हादसे में सिर्फ एक पैसेंजर की जान बच पाई थी. nt

जुलाई 2025 में भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की तरफ से जारी एक शुरुआती रिपोर्ट में एक पायलट के फ्यूल कंट्रोल बंद करने के बारे में आखिरी कॉकपिट बातचीत का ज़िक्र किया गया था. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में, एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया, “तुमने (फ्यूल) क्यों बंद किया?” दूसरे ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया.”

इटली के अखबार ने इस बात को दोहराया है. रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि जांच करने वालों का अब मानना ​​है कि पायलटों में से एक ने इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद कर दिया था, जिससे एयरक्राफ्ट की पावर चली गई और वह ज़मीन पर गिर गया. कैप्टन सुमीत सभरवाल पायलट-इन-कमांड थे, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर को-पायलट थे.

नई रिपोर्ट में आगे लिखा गया, “ज़िम्मेदारी अभी साफ़ नहीं है. मुख्य संदिग्ध कैप्टन सुमीत सभरवाल हैं, जिनके बारे में हादसे के बाद यह बात सामने आई कि वे डिप्रेशन से पीड़ित थे.”

AAIB की शुरुआती जांच के बाद सभरवाल के पिता ने आरोपों को खारिज कर दिया, नई जांच की मांग की और अपने बेटे की मेंटल हेल्थ के बारे में अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि तलाक की खबरों सहित पर्सनल मुद्दों की वजह से उन्हें एंग्जायटी या डिप्रेशन हुआ.कोरिएरे डेला सेरा के मुताबिक, फाइनल जांच रिपोर्ट में पायलटों के लगातार साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन और मेंटल हेल्थ मॉनिटरिंग पर सुझाव भी शामिल होने की उम्मीद है.

क्रैश के कुछ हफ़्तों बाद, कई थ्योरी सामने आईं, जिनमें टेक्निकल खराबी से लेकर इंसानी गलती तक शामिल थीं. वक्त के साथ, इन्वेस्टिगेटर का ध्यान कॉकपिट में फ्यूल कंट्रोल स्विच पर गया.ब्लैक बॉक्स डेटा के आधार पर शुरुआती टेक्निकल असेसमेंट में मैकेनिकल खराबी की बात को खारिज कर दिया गया और इसके बजाय इंजन इग्निशन और शटडाउन को रेगुलेट करने वाले स्विच के मैनुअल मूवमेंट की ओर इशारा किया गया. जांच में सामने आया था कि क्रैश के वक्त प्लेन के दोनों इंजन बंद हो गए थे.

MAHARASHTRA : ‘1600 मीटर की दौड़ के बाद युवक पड़ा दिल का दौरा, गई जान, इकलौटा बेटा था, चलाता था रिक्शा

0

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, यहां पुलिस भर्ती के दौरान 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के कुछ ही समय बाद 26 साल के दीपक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.महाराष्ट्र राज्य में वर्तमान में बड़े पैमाने पर पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और हजारों युवा पुलिस बनने का सपना लेकर शारीरिक परीक्षण के लिए मैदान में उतर रहे हैं, लेकिन बीड़ जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के पहले ही दिन एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना घटी है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

पुलिस बनने का सपना साकार करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल एक युवक की 1600 मीटर दौड़ की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने के कुछ ही समय बाद मौत हो गई. मैदान में अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते समय, समय ने उस पर हमला किया, जिससे चारों ओर शोक छा गया.

26 साल के मृत युवक का नाम दीपक भास्कर वाव्हले है और वह बीड़ जिले के परली तालुका के मांडखेल का रहने वाला था. दीपक पुणे में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, लेकिन पुलिस बनने का सपना लेकर वह पिछले दो महीने से गांव आकर नियमित रूप से अभ्यास कर रहा था.बुधवार दोपहर करीब 12.55 बजे दीपक ने जबरदस्त दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से 1600 मीटर दौड़ पूरी की. विशेष रूप से वह इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आया था, लेकिन जीत का जश्न मनाने से पहले ही दुर्भाग्य से उसके जीवन पर विराम लग गया.

दौड़ की परीक्षा पूरी करने के कुछ ही समय बाद दीपक को दिल का दौरा पड़ा. उपस्थित लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के कारण पुलिस भर्ती के मैदान में अफरातफरी मच गई और उम्मीदवारों सहित उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू आ गए.

दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसके पिता गन्ने की कटाई के ट्रैक्टर पर मजदूर के रूप में काम करते हैं, जबकि उसकी मां खेत में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है. दीपक का पुलिस भर्ती के लिए यह पहला प्रयास था. लेकिन दुर्भाग्य से पुलिस बनने का उसका सपना अधूरा रह गया. इकलौते बेटे की असामयिक मृत्यु से माता-पिता पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और मांडखेल इलाके में शोक छा गया है.

ENTERTAINMENT : सब उनके साथ खड़े हैं’, राजपाल यादव की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बताया फिल्म इंडस्ट्री कर रही है मदद

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं, जिसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी मदद के लिए सामने आ रहे हैं. अब राजपाल की पत्नी राधा ने इन सभी का शुक्रिया अदा किया है.

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में हैं. एक्टर ने खुद ही कर्ज ना चुका पाने के चलते सरेंडर कर दिया है. इसी के बाद से एक्टर खूब सुर्खियों में हैं. राजपाल ने जेल जाने से पहले एक इमोशनल स्टेटमेंट दिया था, जिसके बाद इंडस्ट्री से भी उन्हें सहायता मिलना शुरू हो गई है. बड़े- छोटे सभी सेलेब्स एक्टर की मदद के लिए सामने आ रहे हैं. इसी बीच अब सरेंडर के बाद पहली बार राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने बयान दिया है. जिसमें उन्होंने मदद करने वालों को शुक्रिया कहा है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राधा यादव ने उन सभी सेलेब्स की धन्यवाद कहा है जिन्होंने इस विपरीत परिस्थिति में उनका साथ दिया है. राधा ने कहा, ‘सबसे उनका साथ दिया है. इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है. जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबका बहुत- बहुत शुक्रिया.’

राजपाल यादव की सरेंडर करने के बाद जब ये खबर सामने आई तब एक्टर सोनू सूद ने सबसे पहले राजपाल की मदद करने की बात कही. उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी अपील की है कि वे राजपाल की मदद करें. जिसके बाद लगातार एक के बाद एक सेलेब्स सामने आ रहे हैं और राजपाल की मदद कर रहे हैं. जिनमें सलमान, अजय देवगन, नवाजुद्दी सिद्दीकी, मीका सिंह, कमाल आर खान, गुरमीत चौधरी जैसे अन्य भी सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है.

ये मामला साल 2010 का जब राजपाल यादव ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का उधार लिया था. जिससे उन्होंने ‘अता पता लापता’ नाम की फिल्म बनाई. लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई और फिल्म को बनाने की रकम भी नहीं निकल पाई. लगातार कई चेक बाउंस होने के चलते राजपाल पर कार्रवाई हुई जिसके बाद साल 2024 में राजपाल को कोर्ट ने मोहलत दी, लेकिन राजपाल रकम नहीं जुटा पाए और उन्होंने 10 फरवरी को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. 2010 से ब्याज लगते लगते ये रकम अब 9 करोड़ हो गई है.

NATIONAL : 40 रुपये की बहस में टूटा हाथ… ऑटो वाले ने बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, हो गया फ्रैक्चर

0

ठाणे जिले के डोंबिवली में किराये को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक ने 62 वर्षीय महिला को कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. अतिरिक्त किराया देने के बावजूद चालक ने अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गया. मानपाड़ा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महज चालीस रुपये के किराये के विवाद ने एक बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचा दिया. आरोप है कि ऑटो चालक ने बहस के दौरान 62 वर्षीय महिला को सड़क पर धक्का दे दिया, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया. घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार को डोंबिवली इलाके में हुई. पीड़िता रीजा जोसेफ अपने परिजनों के साथ कस्तूरी प्लाजा से दावडी स्थित घर लौट रही थी. रास्ते में उन्होंने एक ऑटो किया. ड्राइवर ने शुरुआत में 120 रुपये किराया बताया. परिवार ने सहमति जताई और बैठ गए लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक ने अचानक 160 रुपये की मांग कर दी.परिजनों के मुताबिक, विवाद से बचने के लिए उन्होंने और पैसे भी दे दिए. इसके बावजूद चालक कथित तौर पर भड़क गया और यात्रियों पर दूरी को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा.

बताया गया है कि जोसेफ के किरायेदार के बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. जब रीजा जोसेफ ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, तभी ड्राइवर ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया. संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे गिर पड़ीं. गिरने से उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. फिलहाल उनका इलाज जारी है. अस्पताल से दिए गए बयान के आधार पर मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

SPORTS : पाकिस्तान ने की बेशर्मी की हद पार, राजीव शुक्ला का कथित फर्जी क्लिप किया प्रसारित

0

टी20 वर्ल्ड कप से पहले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कथित ऑडियो क्लिप पाकिस्तानी टीवी शो में चलाया गया, जिसे उन्होंने AI से तैयार फर्जी कंटेंट बताया है. राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि वायरल आवाज उनकी नहीं है.भारत-पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले एक नया विवाद सामने आया है. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया है कि पाकिस्तानी टीवी चैनल पर चलाया गया उनका कथित ऑडियो क्लिप असली नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि वायरल वीडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है, वह उनकी नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे भ्रामक कंटेंट पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे साझा करें. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी ऐसी फेक वीडियो शेयर की जाती है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट की जानी चाहिए.

यह विवाद उस समय बढ़ा जब एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो में, जिसे पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक होस्ट करते हैं, एक वीडियो क्लिप प्रसारित की गई. यह कार्यक्रम ‘एआरवाई न्यूज’ चैनल पर दिखाया गया था. शो में दावा किया गया कि क्लिप में राजीव शुक्ला भारत-पाकिस्तान मैच के मुद्दे पर पाकिस्तान के यू-टर्न को लेकर बयान दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में एक ऐसी आवाज सुनाई देती है जो शुक्ला से मिलती-जुलती है. उस ऑडियो में कहा गया कि AI के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान को भारत के खिलाफ खेलने के लिए राजी किया गया और यह खेल के हित में लिया गया फैसला है.

हालांकि, शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह ऑडियो बदला गया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ICC के प्रयासों की सराहना की थी, जिसने दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू कराई. उनका असली बयान इस बात पर केंद्रित था कि आपसी सहमति से समाधान निकालना क्रिकेट के हित में है. शुक्ला के अनुसार, उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर एआई तकनीक से अलग रूप दिया गया, जिससे गलत संदेश फैलाया जा सके.

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल किस तरह भ्रम फैला सकता है. डिजिटल दौर में ऑडियो और वीडियो की सच्चाई पहचानना मुश्किल होता जा रहा है.

ENTERTAINMENT : मां बनने वाली हैं टीवी की ‘नागिन’ सुरभि ज्योति, फैंस के साथ शेयर की गुड न्यूज

टीवी सीरियल ‘नागिन’ में बेला के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस सुकभि ज्योति जल्दी ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.टेलीविजन के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आ रही है. टीवी की पॉपुवर एक्ट्रेस ने शादी के दो साल बाद प्रेगनेंसी अनाउंस की है. ये खुशखबरी सुन उनके फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की सबसे पॉपुलर और पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक सुरभि ज्योति हैं. सुरभि ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है.

सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक तरफ सुरभि के पति के पैर नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ सुरभि के पैर और दोनों के बीच में छोटे बेबी के शूज रखे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में सबसे पहले ओम लिखा और इसके बाद लिखा, ‘हमारा सबसे बेहतरीन एडवेंचर शुरू होने वाला है, छोटा सा इस जून को दुनिया में आने वाला है.’

सुरभि ने जैसे ही ये खुशी की खबर फैंस और दोस्तों के साथ शेयर की, वैसे ही उनके पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया. उनकी दोस्त मौन रॉय, अनीता हस्सनंदानी जैसी कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. साथ ही साथ उनके फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की. वैसे पिछले कुछ समय से सुरभि सोशल मीडिया से थोड़ी दूर थीं ऐसे में उनके पुराने पोस्ट्स पर भी उनके फैंस उनसे पूछ रहे थे कि वो कहां हैं. अब उन्होंने फाइनली बता दिया है कि वो इतने दिन से क्यों सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं.

बता दें कि सुरभि ज्योति टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं उन्होंने ‘कुबूल है’, ‘नागिन’, ‘गुनाह’, ‘कोई लौट के आया है’ जैसे सीरियल्स में काम किया है. उनके सीरियल ‘कुबूल है’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने साल 2024 में सुमित सूरी के साथ शादी की है. सुमित और सुरभि काफी समय से रिलेशनशिप में थे. इनकी शादी नैनीताल से हुई थी.

NATIONAL : एयरलाइन की क्रू मेंबर से दोस्त ने की रेप की कोशिश, ऑफिस के काम से गए थे देहरादून

0

गुरुग्राम में एक महिला क्रू मेंबर के साथ उसके सहकर्मी संजीव द्वारा दुष्कर्म के प्रयास की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता के अनुसार, देहरादून से कार्यस्थल वापसी के दौरान थकान होने पर उन्होंने सेक्टर 29 के एक होटल में कमरा लिया. वहां आरोपी ने दरवाजा लॉक कर अभद्रता की और दरिंदगी की कोशिश की. पीड़िता के शोर मचाने पर होटल स्टाफ ने उसे बचाया. सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है.

गुरुग्राम में क्रू मेंबर के साथ उसी के साथी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह 7 फरवरी को ऑफिस के काम से देहरादून अपने साथी के साथ गई थी. वापसी पर साथी ने कार को 250 किलोमीटर गलत दिशा में चला दिया. जिसके चलते वह किसी तरह से बुलंदशहर पहुंचे. वहां पहुंच कर उन्होंने एक होटल में खाना खाया. कुछ देर आराम करने के बाद वह वापसी के लिए चल दिए.

थकान होने के कारण उसने गुरुग्राम में ही रुकने का मन बनाया और सेक्टर 29 सिथित होटल में कमरा बुक किया. पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि उसके साथी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए उसे भी होटल में बुक किए गए कमरे में रुकने को कहा. जब साथी कमरे में आया तो कुछ समय बाद उसने कमरे का दरवाजा लॉक कर दिया. कुछ ही देर बाद साथी ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी. यहां तक कि उसके कपड़े उतारने का प्रयास भी किया. जब लड़की ने शोर मचाया तो होटल स्टाफ ने पहुंच कर उसे चंगुल से बचाया.

पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर 29 में संजीव के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हालांकि पुलिस ने अभी साथी को गिरफ्तार नहीं किया है. वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

NATIONAL : प्री-वेडिंग शूट की वजह से हो गई जेल, दूल्हा चार दोस्तों के साथ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

0

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खतरनाक प्री-वेडिंग रील बनाने का मामला सामने आया है. भरूच-अंकलेश्वर सेक्शन पर ड्रोन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दूल्हा, उसके दो दोस्त और कैमरामैन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बुलेट बाइक और चार कारें भी जब्त कर केस दर्ज किया.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्री-वेडिंग रील बनाने के आरोप में पुलिस ने दूल्हा, उसके दोस्तों और ड्रोन कैमरामैन को गिरफ्तार किया है. भरूच-अंकलेश्वर एक्सप्रेसवे पर बनाया गया खतरनाक ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंकलेश्वर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई की.पुलिस ने बताया कि यह वीडियो एक्सप्रेसवे पर सस्ती शोहरत के लिए बनाया गया था, जिसमें नियम तोड़कर लोगों की जान को खतरे में डाला गया. इस मामले में बुलेट बाइक और चार कारों को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस की कार्रवाई में भरूच के शेरपुरा इलाके के वसीम विला में रहने वाले दूल्हे मोहम्मद फैजान मोहम्मद सिफिक नाखुदा को हिरासत में लिया गया. दूल्हा अपने दोस्त सादिक मनिहार की बुलेट बाइक लेकर प्री-वेडिंग शूट के लिए एक्सप्रेसवे पर पहुंचा था.इसके साथ ही चार दोस्त अलग-अलग कारों में शामिल थे. एक क्रेटा कार में तुफैल गुलाम पटेल, एक XUV में सुफियान उस्मान मंसूरी, एक किआ कार में अयाज सादिक मनिहार और साहिल इकबाल राज किआ सेल्टोस चला रहे थे.

ड्रोन से इस खतरनाक वीडियो को टीके मूवमेंट स्टूडियो के रियाज घांची ने शूट किया. पुलिस ने कहा कि एक्सप्रेसवे के बीच में वाहन पार्क कर कानून तोड़ा गया और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाली गई.वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस खुद फरियादी बनी और सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गैर-कानूनी और खतरनाक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

NATIONAL : एग्जाम से पहले टूटा बेटे का पैर, परीक्षा दिलवाने कंधे पर लादकर दो किलोमीटर दौड़ा पिता

0

हजारीबाग के केरेडारी में एक पिता ने अपने घायल बेटे को कंधे पर उठाकर दो किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा केंद्र पहुंचाया। बाइक हादसे में बेटे का पैर टूट गया था, लेकिन मैट्रिक की परीक्षा छूटने न पाए, इसके लिए पिता ने हार नहीं मानी. यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया.झारखंड में हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड के प्लस टू विद्यालय परिसर में एक ऐसा भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं. यहां एक पिता अपने घायल बेटे को कंधे पर उठाकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा, ताकि उसका भविष्य किसी दुर्घटना की भेंट न चढ़े.

यह प्रेरणादायक घटना बेलतू गांव निवासी रामवृक्ष साव और उनके बेटे ओम प्रकाश कुमार से जुड़ी है. दरअसल, ओम प्रकाश मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है. शनिवार को परीक्षा देकर घर लौटते समय एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से उसका बायां पैर गंभीर रूप से टूट गया.परिवार में चिंता और असमंजस का माहौल था, लेकिन पिता रामवृक्ष साव ने ठान लिया कि बेटे की पढ़ाई और परीक्षा किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने देंगे. सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा थी. बेटा चलने की हालत में नहीं था, ऐसे में रामवृक्ष साव ने उसे कंधे पर उठाया और करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया.

रास्ते भर उन्होंने बिना थके बेटे को संभालते हुए सफर पूरा किया, मानो अपने कंधों पर सिर्फ बेटे को नहीं, बल्कि उसके सपनों को भी उठाए हुए हों. परीक्षा केंद्र पर मौजूद शिक्षक, छात्र और अभिभावक इस दृश्य को देखकर भावुक हो उठे. सभी ने पिता के त्याग, धैर्य और जज्बे की सराहना की.लोगों ने कहा कि यह केवल एक पिता का कर्तव्य नहीं, बल्कि अपने बच्चे के भविष्य के लिए किया गया असाधारण संघर्ष है. रामवृक्ष साव की यह कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. यह घटना साबित करती है कि सच्चा प्रेम, बलिदान और हौसला कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को टूटने नहीं देता.

NATIONAL : मुंबई में भारत की पहली ‘म्यूजिकल रोड’, टायर की रगड़ से बजेगी ‘जय हो’ गाने की धुन

0

मुंबई कोस्टल रोड पर देश की पहली ‘मेलोडी रोड’ बनाई गई है, जहां तय रफ्तार (करीब 70–80 किमी/घंटा) से गाड़ी चलाने पर टायर और सड़क के घर्षण से ‘जय हो’ गीत की धुन सुनाई देती है. नरीमन प्वाइंट से वर्ली जाने वाले हिस्से में खास ग्रूव्स बनाई गई हैं. यह हंगरी की तकनीक पर आधारित प्रयोग है. पूर्व सांसद राहुल शेवाले की परिकल्पना को बीएमसी ने लागू किया. इसका मकसद मनोरंजन के साथ सुरक्षित गति के लिए प्रेरित करना भी है.


मुंबई के कोस्टल रोड पर अब सफर सिर्फ तेज ही नहीं बल्कि यादगार भी होने वाला है. यहां देश की पहली ‘मेलोडी रोड’ तैयार की गई है, जहां गाड़ी तय रफ्तार में चलाने पर टायरों के घर्षण से ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो’ की धुन सुनाई देगी. यह अनोखा प्रयोग भारत में पहली बार किया गया है. यह हंगरी की टेक्नोलॉजी है.कोस्टल रोड के नरीमन प्वाइंट से वर्ली की ओर जाने वाले हिस्से में सड़क पर खास तरीके से डिजाइन की गई ग्रूव्स बनाई गई हैं. जब वाहन लगभग 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरते हैं, तो टायर और सड़क के बीच होने वाला घर्षण संगीत की धुन पैदा करता है. यह धुन वाहन के भीतर बैठे यात्रियों को साफ सुनाई देती है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव बिल्कुल अलग हो जाता है.

इस परियोजना की परिकल्पना पूर्व सांसद राहुल शेवाले ने की थी और इसे बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने साकार किया है. अधिकारियों के मुताबिक यह न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि ड्राइवरों को तय गति बनाए रखने के लिए भी प्रेरित करता है, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है.

- Advertisement -

News of the Day