Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1030

Rajouri में रहस्यमयी बीमारी से अब तक 17 की गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बडाल में एक रहस्यमयी बीमारी ने कहर बरपाया हुआ है। इस रहस्यमयी बीमारी के कारण अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) राजौरी के प्राचार्य डॉ. अमरजीत सिंह भाटिया ने बताया कि सभी मृतकों में एक समान लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मौतों का मुख्य कारण दिमाग और नर्वस सिस्टम का नुकसान है।

डॉ. भाटिया ने जानकारी दी कि चंडीगढ़ और लखनऊ की फॉरेंसिक टीमें और केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीमें इस बीमारी की जांच में जुटी हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जी.एम.सी. राजौरी में भर्ती मरीजों में से कुछ मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने प्रभावित मरीजों की सीटी स्कैन सहित अन्य जांचें की हैं। हालांकि, दिमाग के प्रभावित होने के बाद रिकवरी काफी मुश्किल हो जाती है।

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बीमारी का कारण कोई वायरस या संक्रमण नहीं है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने बडाल दौरे के दौरान कहा कि स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग मिलकर इस बीमारी के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

डॉ. भाटिया ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे जल्द ही बीमारी के कारणों का पता लगाने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे एक-दूसरे के साथ भोजन साझा न करें।

बडाल पीड़ितों के सक्रिय संपर्कों को एहतियाती कदम के रूप में राजौरी के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन ने यह कदम प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है। संबंधित स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है।

बनाए गए कंटेनमेंट ज़ोन

जिला मजिस्ट्रेट राजौरी ने बडाल गांव को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है और बी.एन.एस.एस. के तहत धारा 163 लागू है I प्रभावित परिवारों के घर सील कर दिए गए हैं और उनके नजदीकी संपर्कों को जी.एम.सी. रजौरी में निगरानी के लिए भर्ती किया गया है। जम्मू के डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार और ए.डी.जी.पी. आनंद जैन ने कोटरंका इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।

MahaKumbh में स्नान का सुनहरा मौका, फ्री ट्रेन टिकट और लंच पैकेट के साथ करें यात्रा

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान करने के इच्छुक मऊ जिले के श्रद्धालुओं के लिए एक शानदार अवसर पेश किया जा रहा है। अगर आप भी महाकुंभ में स्नान करने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। मां उषा सेवा संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सेवा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुफ्त यात्रा और लंच पैकेट की सुविधा दी जाएगी। इस विशेष पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को महाकुंभ के धार्मिक महात्म्य का अनुभव करने के साथ-साथ उनकी यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाना है।

संस्थान के संस्थापक अजय जायसवाल ने इस सेवा की घोषणा करते हुए बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए है जो मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज आकर कुंभ में स्नान करना चाहते हैं। इन प्रमुख स्नान तिथियों पर मऊ जिले से प्रयागराज के लिए मुफ्त यात्रा, ट्रेन टिकट और लंच पैकेट प्रदान किए जाएंगे।

मुफ्त यात्रा और लंच पैकेट का कार्यक्रम

1. मौनी अमावस्या (29 जनवरी 2025, बुधवार)
– यात्रा तिथि: 28 जनवरी 2025, मंगलवार
– स्थान: घोसी रेलवे स्टेशन
– समय: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
– विशेष जानकारी: श्रद्धालु इस समय के बीच घोसी रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर मुफ्त ट्रेन टिकट और लंच पैकेट प्राप्त कर सकते हैं।

2. बसंत पंचमी (3 फरवरी 2025, सोमवार)
– यात्रा तिथि: 2 फरवरी 2025, रविवार
– स्थान: कोपागंज रेलवे स्टेशन
– समय: सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक
– विशेष जानकारी: इस दिन कोपागंज रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालु अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं, जहां मुफ्त ट्रेन टिकट और लंच पैकेट वितरित किए जाएंगे।

3. माघी पूर्णिमा (12 फरवरी 2025, बुधवार)
– यात्रा तिथि: 11 फरवरी 2025, मंगलवार
– इंदारा रेलवे स्टेशन: सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक
– घोसी रेलवे स्टेशन: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
– विशेष जानकारी: श्रद्धालु इन दोनों स्थानों से मुफ्त ट्रेन टिकट और लंच पैकेट प्राप्त कर सकते हैं, ताकि वे माघी पूर्णिमा के स्नान में शामिल हो सकें।

जानिए क्या है महत्वपूर्ण निर्देश

– समय का पालन करें: सभी श्रद्धालुओं को निर्दिष्ट समय पर अपने संबंधित रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा। अगर श्रद्धालु निर्धारित समय के भीतर स्टेशन पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो वे यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे, और ट्रेन छूटने का जोखिम रहेगा। संस्था इस स्थिति के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

– एक टिकट और एक लंच पैकेट: संस्था की ओर से हर श्रद्धालु को केवल एक ट्रेन टिकट और एक लंच पैकेट दिया जाएगा। यह ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु को यात्रा के दौरान और समय पर व्यवस्था का पालन करना होगा।

– क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था: टिकट वितरण के दौरान एक क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था की जा सकती है, जिससे यात्रा और लंच पैकेट की वितरण प्रक्रिया और भी सुविधाजनक बन सकेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि टिकट वितरण में कोई भी विघ्न न आए।

क्या है संस्था की अपील
अजय जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय का खास ध्यान रखें और संस्थान द्वारा प्रदान की गई इस विशेष सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं। इसके अलावा, संस्थान ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा और अन्य व्यवस्थाओं की सही देखरेख की जाएगी। मऊ जिले के निवासियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, जहां वे मुफ्त यात्रा के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान का पवित्र अनुभव ले सकते हैं। मां उषा सेवा संस्थानद्वारा दी जाने वाली यह विशेष सेवा श्रद्धालुओं को एक सरल और सुलभ यात्रा का अवसर प्रदान कर रही है। इस सुविधा का लाभ उठाकर आप अपने धार्मिक अनुभव को और भी स्मरणीय बना सकते हैं।

पटना में हरिलाल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और अंशुल होम्स के ठिकानों पर आयकर का छापा

0

आयकर विभाग ने बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में मौजूद रियल एस्टेट कंपनी अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड और पटना की मशहूर मिठाई की दुकान एवं मशहूर ब्रांड हरिलाल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि पटना में मिठाई दुकान के मशहूर ब्रांड हरिलाल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों और अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान कई टीमों ने व्यापक तलाशी ली है जिसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी का पता चला है।

 हरिलाल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के 14 ठिकानों पर छापेमारी
सूत्रों ने बताया कि पटना में मिठाई की दुकान के मशहूर ब्रांड हरिलाल के 14 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अमित मनकानी, संदीप मनकानी और परिवार के अन्य सदस्य हरिलाल वेंचर्स पटना में 11 मिठाई की दुकानें, होटल, फाइन डाइन रेस्टोरेंट और एक इवेंट मैनेजमेंट व्यवसाय, सुगंध इवेंट्स संचालित करते हैं। कंपनी के लगभग 100 करोड़ के वार्षिक कारोबार के बावजूद आईटीआर में टीडीएस और स्व-मूल्यांकन विवरण का गलत दावा करके कर चोरी में लिप्त पाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 19 करोड़ रुपए का कर बकाया है। वहीं, कंपनी ने विभिन्न पक्षों से असुरक्षित ऋण लिया है, फर्जी ऋणदाताओं का पंजीकरण कराया है तथा शुद्ध लाभ को कम करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ लेनदेन किया है।

अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के सात परिसरों पर डाली रेड
दूसरी ओर, पटना की एक प्रमुख कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट कंपनी अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के सात परिसरों पर छापेमारी की गई है। कंपनी के दो प्रोजेक्ट एचटूओ सिटी और सेवन प्लैनेट चल रहे हैं, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 200 फ्लैट/यूनिट हैं। इन बड़ी परियोजनाओं के बावजूद, यह पाया गया है कि अंशुल होम्स ने करों की चोरी की है और अपनी पुस्तकों में महत्वपूर्ण फर्जी खरीद दर्ज की है। यह पुष्टि की गई है कि कंपनी फ्लैटों की बिक्री के लिए नकद/ऑन मनी स्वीकार कर रही है और नकद में बेहिसाब खर्च दर्ज कर रही है। कंपनी के निदेशक और प्रमोटर राहुल कुमार, विनोद कुमार सिंह, भावना और संदेश कुमार 2014 में इसके गठन के बाद से ही इसके प्रमुख पद पर हैं।

जांच ‘ऑपरेशन संगम’ का हिस्सा 
सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की यह जांच टैक्स (कर) चोरी करने वाले लोगों खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संगम’ का हिस्सा है जो कोई कर नहीं चुका रहे हैं और आदतन ऐसा कर रहे हैं। इसके अलावा, जांच विभाग ने राज्य और केंद्र सरकार और पीएसयू के वेतनभोगी कर्मचारियों की भी पहचान की है जो गलत दावों के आधार पर रिफंड का दावा करते हैं। बिहार झारखंड के 2000 से अधिक ऐसे मामले मिले हैं।

‘ऑपरेशन संगम’ के तहत आयकर विभाग ने पाया कि हरिलाल समूह से जुड़े दो भाई अमित और संदीप मनकानी, उनकी पत्नी और मां ने पिछले तीन वर्षों से 10 करोड़ से अधिक के सहमत स्व-मूल्यांकन कर सहित नियमित करों का भुगतान नहीं किया था। उन्होंने अपने रिटर्न में भुगतान किए गए स्व-मूल्यांकन कर का फर्जी चालान नंबर देकर इन 3 वर्षों के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया, टीडीएस कटौती का झूठा दावा किया और निर्धारित दर पर टीडीएस काटे बिना सभी 5 परिवार के सदस्यों को भारी वेतन का भुगतान किया। इसे लेकर आयकर विभाग ने उन्हें आगाह भी किया। हालांकि, उन्होंने इस चेतावनी को बहुत हल्के में लिया और 10 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया कर के मुकाबले 65 लाख रुपये का कर चुकाया।

BSNL ने लॉन्च किया 797 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान, जो 300 दिनों तक रहेगा वैलिड

0

मोबाइल रिचार्ज प्लान की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL ने एक नया और किफायती प्लान पेश किया है, जो ग्राहकों के लिए राहत का सबब बन सकता है। BSNL का 797 रुपये वाला यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है, जो अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले एक बेहद सस्ता विकल्प है। जियो और एयरटेल के समान प्लान्स की कीमत 797 रुपये से अधिक है, जिससे BSNL की यह पेशकश उन कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है।

797 रुपये का BSNL रिचार्ज प्लान:

  • 300 दिनों की वैलिडिटी
  • पहले 60 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 2GB डेटा
  • पहले 60 दिनों में रोज 100 फ्री SMS
  • 60 दिनों के बाद, 300 दिनों तक अनलिमिटेड इनकमिंग वॉयस कॉल
  • आउटगोइंग कॉलिंग की सुविधा नहीं होगी, इसके लिए अलग से रिचार्ज करना होगा

10 महीने तक सिम रहेगा एक्टिव:
यह प्लान विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो BSNL को सेकेंडरी सिम के रूप में उपयोग करते हैं और ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। बीएसएनएल का यह नया प्लान 10 महीने तक सिम को एक्टिव रखने की सुविधा देता है, जो कि अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों के महंगे प्लान्स से काफी सस्ता है।

अनुपम खेर ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कुंभ स्नान कर आंखों से बहने लगे आंसू

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 मेला चल रहा है। 144 सालों बाद आए इस महाकुंभ में देश-दुनिया से लाखों लोग डुबकी लगाने आ रहे हैं। हाल ही एक्टर अनुपम खेर भी महाकुंभ पहुंचे और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वह भावुक हो गए और आंखों में आंसू उमड़ पड़े। अनुपम खेर ने महाकुंभ में पहली बार स्नान किया। उन्होंने 22 जनवरी को डुबकी लगाई और इसका एक वीडियो भी शेयर किया है।

PunjabKesari

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा- ‘महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ। पहली बार उस स्थान पर पहुंच के मंत्र उच्चारण किए, जहां मां गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी का संगम होता है। प्रार्थना करते करते आंसू स्वयं ही आंखो से बहने लगे। संयोग देखिए! ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन हुआ था! सनातन धर्म की जय।’

काम की बात करें तो उनकी 17 जनवरी को फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म कंगना रनौत की है जिसकी लीड एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर वही हैं। फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। वहीं अनुपम खेर ने जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाया है। फिल्म को ठंडी ओपनिंग मिली है लेकिन उम्मीद है कि इसे 26 जनवरी का फायदा मिल सकता है। इसके पहले 2024 में  अनुपम खेर की फिल्म विजय 69 और जी5 पर फिल्म द सिग्नेचर रिलीज हुई थी।

America: लॉस एंजिल्स में भड़की भीषण आग, 8000 एकड़ जलकर राख, 31,000 लोगों का रेस्क्यू

0

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक बार फिर जंगल में आग लगने से भारी तबाही मच गई है। यह घटना कास्टेइक झील के पास के जंगलों में हुई है, जो उत्तर पश्चिमी लॉस एंजिल्स में स्थित है। आग ने 8000 एकड़ यानी लगभग 3200 हेक्टेयर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे इलाके में धुआं और अंधेरा छा गया है। आग के फैलने के कारण आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता में भारी कमी आ गई है और हवा में धुएं का गुबार छा गया है।

हवाओं के कारण तेजी से फैल रही आग 
लॉस एंजिल्स क्षेत्र में इन दिनों तेज और शुष्क “सांता एना” हवाएं चल रही हैं, जो आग के फैलने का प्रमुख कारण बन रही हैं। इन हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, और अधिकारियों का कहना है कि आग का दायरा और भी बढ़ सकता है। इस दौरान आग के कारण आसपास के इलाकों में भारी धुंआ उठ रहा है, जो स्थानीय निवासियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरे पैदा कर रहा है। यह आग, जो जंगलों में लगी है, अब तक कई घरों को प्रभावित कर चुकी है, और प्रशासन ने लोगों से जल्द से जल्द इलाका खाली करने की अपील की है।

संपत्ति की सुरक्षा के लिए इलाका तुरंत खाली
लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट जेन्सन ने स्थानीय निवासियों से कहा है कि वे अपनी जान और संपत्ति की सुरक्षा के लिए इलाका तुरंत खाली कर दें। आग की चपेट में आने से पहले कई लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले चुके हैं। लगभग 31,000 लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा है। वहीं, दमकलकर्मी और अन्य राहत दल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण यह कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

हजारों लोगों को घर छोड़ने के लिए होना पड़ा मजबूर 
इससे पहले, लॉस एंजिल्स में इसी साल पहले भी दो बड़ी आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनसे हजारों घर तबाह हो गए थे और हजारों लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इन घटनाओं में 27 से ज्यादा लोगों की जान भी गई थी। हालांकि, अब तक इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए निकासी और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है।

पूरी दुनिया का ध्यान इस शहर पर केंद्रित 
लॉस एंजिल्स में 2028 में ओलंपिक खेलों का आयोजन होने वाला है, जो पूरी दुनिया का ध्यान इस शहर पर केंद्रित करेगा। इस आग की घटना से स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है। ओलंपिक के आयोजन के पहले लॉस एंजिल्स में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं, क्योंकि इनसे शहर की सुरक्षा और तैयारियों पर भी सवाल उठ सकते हैं।

सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत, कीमतों में आई गिरावट

0

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 0.14 फीसदी गिरकर 79,455 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 91,465 रुपए प्रति किलो हो गई, यह 0.52 फीसदी फीसदी टूटी है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

हिमाचल प्रदेश की 22 वर्षीय एयरहोस्टेस निशा की लाश भाखड़ा नहर से मिली

0

पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली एक युवती की लाश की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की रहने वाली 22 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने युवती के 33 वर्षीय प्रेमी, जो मोहाली पुलिस में तैनात है, पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

एयरहोस्टेस बनने की तैयारी कर रही थी निशा
निशा, जो चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी, बीते सप्ताह अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी। सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। मंगलवार को नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला।

कैसे सामने आया मामला
भोले शंकर डाइवर्स क्लब ने नहर से शव निकाला और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। बुधवार को शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में परिजनों ने शव की पुष्टि की। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में निशा को 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखा गया था।

प्रेमी पर हत्या का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, निशा के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद उसे रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। प्रेमी युवराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच जारी
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात क्यों और कैसे हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और निशा के कॉल डिटेल व अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है।

निर्यात के मामले में स्मार्टफोन दूसरे स्थान पर, जल्द ही डीजल ईंधन को पछाड़ सकता है!

भारत से स्मार्टफोन का निर्यात लगातार बढ़ रहा है और अब यह एचएस कोड आधारित उत्पादों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। अगर यह रफ्तार बनी रही तो स्मार्टफोन जल्द ही डीजल ईंधन के निर्यात को भी पछाड़ सकता है। एचएस कोड एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार वर्गीकरण प्रणाली है जो उत्पादों के निर्यात और आयात को आसानी से पहचानने में मदद करता है।

PunjabKesari

वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल से नवंबर तक भारत ने 13.1 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन निर्यात किए हैं। इस दौरान स्मार्टफोन का निर्यात पिछले साल के मुकाबले 46% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024 के पहले आठ महीनों में 8.9 अरब डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात हुआ था।

स्मार्टफोन निर्यात में वृद्धि का प्रमुख कारण सरकार की पीएलआई योजना (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) है जिसके तहत प्रमुख कंपनियाँ जैसे ऐपल और सैमसंग भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन और निर्यात बढ़ा रही हैं। ऐपल के मामले में भारत में आईफोन उत्पादन करने वाली कंपनियां जैसे फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन ने भारत में बड़ी मात्रा में आईफोन का उत्पादन शुरू किया है।

वित्त वर्ष 2023 में स्मार्टफोन निर्यात 11 अरब डॉलर तक पहुँच गया था और यह निर्यात के मामले में 5वें स्थान पर था। लेकिन अब यह श्रेणी में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। अगर यह गति बनी रही तो स्मार्टफोन निर्यात आने वाले वर्षों में डीजल ईंधन के निर्यात को भी पछाड़ सकता है।

PunjabKesari

यह बदलाव सरकार की सही नीतियों जैसे पीएलआई योजना और वैश्विक कंपनियों के निवेश के परिणामस्वरूप हुआ है। इसने न केवल निर्यात में वृद्धि की है बल्कि देश में स्मार्टफोन उत्पादन में भी तेजी लाई है।

यहां तक कि वित्त वर्ष 2025 के पहले आठ महीनों में स्मार्टफोन निर्यात का दो-तिहाई हिस्सा केवल आईफोन का था। इस प्रकार भारत अब स्मार्टफोन उत्पादन और निर्यात में एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका स्थगित, SC का आदेश

0

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई पर बुधवार को यह कहते हुए रोक लगा दी कि केंद्र सरकार पर फसलों के लिए एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को मानने का दबाव बनाने के वास्ते भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपना अनशन तोड़े बिना चिकित्सा सहायता ले रहे हैं।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों  से मुलाकात की और 14 फरवरी को चंडीगढ़ में एक और बैठक निर्धारित की गई है। पीठ ने इसे एक ‘सकारात्मक घटनाक्रम’ करार देते हुए कहा कि डल्लेवाल जिनके स्वास्थ्य की स्थिति लगभग 50 दिनों के अनशन के कारण बिगड़ गई थी,  की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह चंडीगढ़ में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।

पीठ ने कहा, “कई सकारात्मक घटनाक्रम हुए हैं। भारत सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा, जिसने डल्लेवाल और अन्य किसान नेताओं से मुलाकात की। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पक्ष 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत के जरिए मुद्दे को हल करने पर सहमत हुए हैं। हम डल्लेवाल से कहना चाहेंगे कि वह बैठक से कुछ दिन पहले चंडीगढ़ जा सकते हैं, पी.जी. आई. में उचित चिकित्सा जांच करा सकते हैं और अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता ले सकते हैं।”,

- Advertisement -