Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1032

Mahakumbh 2025: अनुपम खेर ने की महाकुंभ में व्यवस्थाओं की तारीफ, कहा- ‘जादूनगरी’

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने महाकुंभ नगर की दिव्यता, आध्यात्मिकता और अछ्वुत व्यवस्थाओं की दिल खोलकर सराहना की है। उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘जादूनगरी’ कहा। अभिनेता ने महाकुंभ को आध्यात्मिक महोत्सव बताया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया।

‘महाकुंभ में जाना सौभाग्य की बात है’
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया लिखा ”महाकुंभ के पावन स्थल पर पहुँचना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। यहाँ का वातावरण यहाँ आकर ही महसूस किया जा सकता है। चारों ओर भक्ति, जिज्ञासा और प्रसन्नता का अनोखा संगम है। यह वास्तव में आध्यात्मिक महोत्सव का अद्वितीय स्वरूप है।”

अनुपम ने सीएम योगी को दी बधाई
अनुपम खेर ने आगे कहा कि इस नगर का निर्माण करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं दुनिया के सबसे बड़े और आलीशान होटलों में रहा हूँ, लेकिन यहाँ की व्यवस्थाएँ किसी से कम नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देना चाहता हूँ। खेर ने अपनी यात्रा के अनुभव को एक छोटे वीडियो के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो महाकुंभ की वास्तविक भव्यता और दिव्यता को पूरी तरह से नहीं दिखा सकता। यहाँ का वातावरण, व्यवस्था और आध्यात्मिक उन्माद देखने योग्य है।

घने कोहरे से अभी और ठिठुरेगा बिहार, मौसम को लेकर IMD की New Update

0

बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। वहीं अभी भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दरअसल, मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राज्य के कई जिलों में ठंड और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अन्तर्गत दृश्यता में कमी होने से लोगों को सावधानी से वाहनों को चलाने के लिए हिदायतें दी जा रही है।

प्रदेश के इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगभग पूरे राज्य में कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कटिहार, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, सारण, पूर्णिया, भागलपुर समेत कई जिलों में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में शीत दिवस का अलर्ट है। वहीं राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग द्वारा 27 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

PunjabKesari
रोहतास रहा सबसे ठंडा

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आज यानी बुधवार को रोहतास का सबसे कम तापमान 08.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इधर, आज भी बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे छाया हुआ था। पूर्णिया में सुबह के समय कुहासा छाने से विजिबिलिटी नामात्र थी जिसके चलते परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं पटना में भीषण ठंड को देखते हुए एकबार फिर सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की सभी कक्षाएं 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया।

Auto Expo 2025 में शोकेस हुई Hyundai Ioniq 9, जानें पूरी डिटेल

Auto Expo 2025 में Hyundai Ioniq 9 शोकेस कर दी गई है। इसके भारत में लॉन्च की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एसयूवी 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपए हो सकती है।

PunjabKesari
फीचर्स

Hyundai Ioniq 9 में तीन रो सीट्स, एलईडी सिग्नेचर लाइट्स, 19, 20 और 21 इंच के अलॉय व्हील्स के विकल्प, पैनोरमिक सनरूफ, सेकेंड रो में पायलट सीट्स, 620 लीटर का बूट स्पेस, 100 वाट हाई आऊटपुट यूएसबी टाइप C पोर्ट, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइट्स, डिजिटल साइड मिरर्स, रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट-2, हाइवे ड्राइविंग असिस्ट-2, ड्यूल टोन इंटीरियर्स, फ्लश डोर हैंडल, 360 डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बैटरी और रेंज

इस गाड़ी में 110.3 kWh की क्षमता वाली बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 620 किलोमीटर तक की WLTP रेंज प्रदान करती है। इसके अलावा एसयूवी को फास्ट चार्जर से केवल 20 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

मीठा खाने के शौकीन हैं तो, इस तरह बनाएं गाजर का हलवा

0

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरवालों की पहली फरमाइश होती है, गाजर का हलवा। क्योंकि गाजर का हलवा बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको पसंद होता है। यह खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। गाजर का हलवा केवल त्योहारों पर ही नहीं बल्कि खास अवसरों पर बड़े चाव से बनाया और खाया जाता है। चलिए जानते हैं, गाजर का हलवा बनाने की विधि।

PunjabKesari

गाजर के फायदे

गाजर कैरोटिनॉइड, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन इ जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। बच्चों के लिए गाजर बहुत  पौष्टिक है। गाजर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपके बच्चे की आंखे कमज़ोर है तो उसकी डाइट में गाजर ज़रूर शामिल करे। गाजर पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है और मोटापे को कंट्रोल रखने में भी मदद करता है।

सामग्री 

1 kg गाजर

1 ½ लीटर दूध

8 हरी इलायची

5-7 टेबल स्पून घी

1 टेबल स्पून सूखे मेवे

2 टी स्पून किशमिश

1 टेबल स्पून बादाम, गुच्छा

2 टेबल स्पून खजूर, टुकड़ों में कटा हुआ

विधि

गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को साफ पानी से धोकर फिर अच्छे से पोछकर उसे छील लें। उसके बाद गाजर को कद्दूकस करलें। इसके बाद इलायची डालकर दूध को हल्की आंच पर उबालें। भारी कढ़ाही में घी को गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालें और फिर थोड़ी देर बाद दूध भी मिलाएं। दूध और गाजर को मीडियम आंच पर पकने दें। जब गाजर का पानी सूख जाए और दूध भी गाढ़ा होने लगे फिस इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब चीनी घुल जाए फिर हाथों से मावा मैश करके गाजर के हलवे में डाल दें। इस बीच हलवे को चमचे की मदद से हिलाते रहें। अच्छे से पक जाने के बाद उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करें। जब हलवे में से भीनी-भीनी खुशबू आने लग जाए इसका मतलब आपका हलवा बनकर तैयार है। गर्म-गर्म सर्व करें टेस्टी गाजर का हलवा।

PunjabKesari

इस सरल रेसिपी के जरिए आप घर पर ही बिना किसी झंझट के मीठा बना सकते हैं। अगली बार जब मीठा खाने का मन हो, तो इस गाजर का हलवा को जरूर ट्राई करें!

बिना सोचे- समझे खा रहे हैं Vitamin-D की गोलियां तो पढ़ लें ये जानकारी

0

बाकी विटामिन्स की तरह विटामिन-डी (Vitamin D) शरीर में पर्याप्त होना भी बहुत जरूरी है क्योंकि आपकी हड्डियों को मजबूती इसी विटामिन की वजह से मिलती हैं। विटामिन डी की कमी से सिर्फ हड्डियां ही कमजोर नहीं होती बल्कि इम्यूनिटी भी वीक होती है और यह मानसिक स्वास्थय पर भी असर डालती है। इसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है क्योंकि सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से यह हमें नैचुरल रूप से मिलता है। विटामिन डी सिर्फ हड्डियां और इम्यूनिटी को ही स्ट्रांग नहीं करता बल्कि मूड बेहतर और थायरॉइड ग्लैंड को हेल्दी रखने का काम भी करता हैं लेकिन विटामिन डी की कमी से बचने के लिए लोग खुद से ही कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन शुरू कर देते है जबकि बिना डॉक्टर की सलाह लिए विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लेना सेहत को कैसे प्रभावित कर सकता है क्योंकि इन सप्लीमेंट्स को लेने से विटामिन-डी टॉक्सिसिटी का रिस्क बढ़ जाता है।

PunjabKesari

किनमें विटामिन-डी की कमी ज्यादा होती है?

विटामिन डी की कमी उन्हें ज्यादा होती है जो धूप बिलकुल नहीं सेंकते और घर के अंदर ही अधिक समय बिताते हैं जो लोग मोटापे से पीड़ित होते हैं और गहरे रंग की त्वचा वाले लोगों को भी यह समस्या होती है जो लोग दूध व डेयरी प्रोडक्ट्स बिलकुल नहीं खाते हैं।

PunjabKesari

कब लेना चाहिए विटामिन डी सप्लीमेंट्स?

विटामिन डी के सप्लीमेंट्स लेने से पहले डाक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। वह आपको विटामिन डी की कितनी मात्रा कब तक लेनी है यह सुनिश्चित कर सकते हैं।

विटामिन डी सप्लीमेंट्स का ज्यादा सेवन करने के नुकसान (Vitamin D Overdose Side Effects)

Vitamin-D का ओवडोज सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप विटामिन डी का सेवन जरूर से ज्यादा कर रहे हैं तो हाइपरकैल्सीमिया हो सकता है, जिसके कारण मतली, उल्टी, कमजोरी, भूख न लगना और किडनी प्रॉब्लम तक हो सकती हैं। विटामिन डी कुछ दवाओं, जैसे कि स्टेरॉयड और एंटीसीड्स के साथ इंटरैक्ट कर सकता है और उनके असर को प्रभावित कर सकता है। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन इसका अधिक सेवन (Vitamin D Toxicity या Hypervitaminosis D) स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यह समस्या तब होती है जब व्यक्ति लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन करता है। चलिए आपको विटामिन डी सप्लीमेंट्स के अधिक सेवन करने के नुकसान बताते हैं।

कैल्शियम का अत्यधिक स्तर (Hypercalcemia)

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। ज्यादा विटामिन डी लेने से खून में कैल्शियम का स्तर बहुत अधिक हो सकता है, जिससे समस्याएं हो सकती हैं जैसे:
भूख कम लगना
प्यास अधिक लगना
पेशाब बार-बार आना
उल्टी और मतली
कमजोरी और थकान

किडनी पर बुरा असर

अत्यधिक विटामिन डी का सेवन किडनी में कैल्शियम जमा होने का कारण बन सकता है। इससे किडनी स्टोन या किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दिल की समस्याएं

ज्यादा कैल्शियम का स्तर दिल की धड़कन को अनियमित कर सकता है। यह हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।

हड्डियों पर असर

विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यह हड्डियों से कैल्शियम खींचने लगता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

डिहाइड्रेशन और हाई ब्लड प्रेशर

शरीर में ज्यादा कैल्शियम जमा होने से डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

पाचन समस्या

पेट दर्द, डायरिया (दस्त), और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मानसिक समस्या

विटामिन डी का अत्यधिक स्तर मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकता है।

कितना विटामिन डी लेना चाहिए? 

वयस्कों के लिए 600-800 IU प्रतिदिन। इसके अलावा आपकी शारीरिक स्थिति के अनुसार, आपको कितनी डोज चाहिए इसकी जानकारी डाक्टर से लें। शरीर में विटामिन डी का स्तर नियमित जांच करवाएं।

यह बातें याद रखें

डॉक्टर की सलाह के बिना विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन न करें।
धूप से प्राकृतिक विटामिन डी प्राप्त करने का प्रयास करें।
संतुलित आहार लें जिसमें विटामिन डी और कैल्शियम प्राकृतिक रूप से उपलब्ध हो।

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 566 अंक मजबूत, निफ्टी 23,155 के स्तर पर

0

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 566 अंक की तेजी के साथ 76,404 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही, ये 23,155 के स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं मेटल और पावर स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.48% और कोरिया के कोस्पी में 0.67% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स0.84% नीचे कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 21 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,920 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,50 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 21 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.24% की तेजी के साथ 44,025 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.88% चढ़कर 6,049 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.64% की तेजी रही।
कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 21 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट रही थी, ये 23,024 पर बंद हुआ था।

“बिहार में व्यवस्था परिवर्तन से महिलाओं को होगा सबसे ज्यादा फायदा

0

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन से सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को होगा।  किशोर ने बुधवार को बिहार सत्याग्रह आश्रम में शक्ति संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैंने दो साल बिहार में पदयात्रा की तो देखा कि बिहार में सबसे ज्यादा कष्ट महिलाओं को हो रहा है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो तो भी आप कष्ट में हैं और यदि आपका पति या बेटा रोजगार के लिए पलायन कर रहा है तो भी आप सबसे ज्यादा कष्ट में हैं।

‘मैं तो सिर्फ ढाई वर्ष से अपने घर से बाहर हूं, लेकिन…’
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं तो सिर्फ ढाई वर्ष से अपने घर से बाहर हूं, लेकिन यहां तो बड़ी संख्या में पुरुष शादी होते ही रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो जाते हैं। वे सिर्फ छठ या किसी कार्यक्रम पर ही घर लौट पाते हैं, वह भी कुछ दिनों के लिए। यह सिर्फ बिहार में ही संभव है कि महिलाओं को सालों तक अकेले रहना पड़े।

‘पलायन का दंश सबसे बड़ा दंश’
किशोर ने कहा कि पति को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है और बेटे को पढ़ाई के लिए अपना घर और बिहार छोड़ना पड़ता है। इसलिए पलायन का दंश सबसे बड़ा दंश है। शायद ही कोई गांव हो जहां से युवाओं ने पलायन न किया हो। गांव में 100 युवाओं में से सिर्फ 10-15 ही यहीं रह गए होंगे, बाकी लोग रोजगार या शिक्षा के लिए गांव से पलायन कर गए हैं। इसलिए महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि जब बिहार में व्यवस्था परिवर्तन होगा तो सबसे ज्यादा लाभ बिहार की महिलाओं को ही होगा।

Amarnath यात्रियों की रक्षा करेंगे जवान, जानें कैसे ले रहे Training

0

जम्मू-कश्मीर में हर साल जून महीने में देश की सबसे बड़ी श्री अमरनाथ जी की यात्रा की शुरूआत हो जाती जो कि लगभग 2 महीने तक चलेगी। देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे। ऐसे में यात्रियों को रास्ते में आने वाली मुशिकलों से पार करवाने के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम (एम.आर.टी.) लागतार जिला साम्बा के नड में ट्रेनिंग ले रही है ताकि वे पूरी तरह से यात्रियों की मदद करने में सक्षम हो सके। जम्मू-कश्मीर एम.आर.टी. टीम के इंजार्च राम सिंह सलाथिया और उनकी इंस्ट्रक्टर की टीमें इस समय जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान, एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ. को पहाड़ी इलाकों में पूरी तरह से प्रशिक्षण दे रहे हैं ताकि वे देश में होने वाली किसी भी आपदा को पूरी आसानी से पार कर सकें और मुशिकल में फंसे लोगों की मदद कर सके।

ट्रेनिंग के दौरान जवान सीखते हैं ये हुनर

जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक स्थितयों को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के इन जवानों को किसी भी आपदा से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसमें भूस्खलन, बाढ़, आग और सडक़ हादसे में फंसे लोगों को निकालने के हुनर सिखाए जा रहे हैं। साथ ही इसमें पहाड़ी की ऊंचाई पर रस्सी से पहुंचने के तरीके, किसी भी घायल को ऊंचाई से कैसे नीचे उतारना आदि शामिल है। वहीं इसके अलावा कुछ जवानों को मेडिकल की भी जरूरी ट्रेनिंग दी गई है ताकि किसी भी बीमार का प्राथमिक उपचार कर सकें।

बैतूल – भोपाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकरा गई बाइक, युवक की मौत

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। भोपाल हाईवे पर कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात को गन्ने से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली से बाइक टकरा गई और 20 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जब कि उसका साथी घायल हो गया है, घटना के समय ट्रैक्टर – ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी हुई थी और मोबाइल पर ड्राइवर बात कर रहा था।

इस दौरान मर्दवानी गांव से अपने मामा के घर जा रहे बाइक सवार पिंटू मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में अपनी बाइक का संतुलन खो गए और गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गए।

हादसे में बाइक चालक पिंटू जो घोड़ाडोंगरी के रहने वाले थे, गंभीर घायल हो गए थे और पीछे बैठे संतराम के हाथ में मामूली चोट आई थी। दोनों को तत्काल बैतूल जिला अस्पताल लाया गया,यहां पिंटू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, पुलिस के अनुसार मृतक के सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

दमोह में निकले एक साथ तीन विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के बरतलाई गांव में एक किसान के घर में एक साथ तीन अजगर सांपो के दिखाई देने से दशहत का माहौल बन गया,किसान मोहन पटेल ने अजगर सांपो की सूचना वन विभाग हटा को दी ,जिसके बाद मड़ियादो से सर्पमित्र नवीन खान को टीम सहित मौके पर बुलाया गया,सर्पमित्र ने अजगर सांपो को पकड़ने से रेस्क्यू शुरु किया।

PunjabKesari

करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 2 सांपो को पकड़ने में सफलता मिली है। वहीं एक अजगर रात के अंधेरे में छिप गया जिसका रेस्क्यू नहीं किया जा सका, पकड़े गए दोनों अजगर सांपो को मड़ियादो के रमना वन क्षेत्र में छोड़ा गया, दोनों अजगर सांप करीब 8 से 10 फ़ीट लम्बाई वाले बताए गए हैं।

- Advertisement -

News of the Day